पॉडकास्ट विवरण
Fact Check
Aaj Tak Radio
विवरण
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल
विवरण
नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड
200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 9
| एपिसोड और सामग्री | दिनांक | अवधि | सुनो |
|---|---|---|---|
|
झारखंड में युवती की बेरहमी से हुई हत्या मामले में क्या अफवाह फैल रही?: फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसकी लाश के 50 टुकड़े कर दिए. वीडियो के एक हिस्से में एक व्यक्ति चाकू से मीट काटता दिख रहा है. वहीं, दूसरे हिस्से में एक न्यूज रिपोर्ट है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “मुर्गा काटने वाले जिहादी ने अपनी GF के 50 टुकड़े कर दिया. वीडियो पर लिखा है, “मेरा अब्दुल ऐसा नहीं हैं मां”. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में तकनीकी विवरण
|
2025-01-13 | 4:09 | सुनो |
|
बेटे की लाश को बाइक पर ले जाते पिता का वीडियो तिरुपति की हालिया घटना से जुड़ा है?: फैक्ट चेक
आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ मचने से कम-से-कम छह लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस बीच एक वीडियो वायरल है, जिसमें किसी अस्पताल के स्ट्रेचर पर बेसुध पड़े एक बच्चे को एक व्यक्ति उठाता है और उसे लेकर बाहर खड़ी बाइक की पिछली सीट पर बैठ जाता है. कई लोगों का कहना कि तिरुपति मंदिर की हालिया भगदड़ में इस बच्चे की जान गई है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि बच्चे के पिता उसकी लाश को 90 किलोमीटर तक बाइक पर लेकर गए, क्योंकि एंबुलेंस वाले उनसे 20 हजार रुपये मांग रहे थे. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2025-01-10 | 5:09 | सुनो |
|
तिहाड़ जेल के बाहर 'केजरीवाल आएंगे' का होर्डिंग दिखाती वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. लेकिन चुनावी हलचल के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है. ये तस्वीर दिल्ली के तिहाड़ जेल के गेट नंबर 1 की है, जिसके बाहर एक होर्डिंग लगा है. होर्डिंग पर लिखा है - केजरीवाल आएंगे. होर्डिंग पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तस्वीर भी लगी हुई है. सोशल मीडिया पर बीजेपी समर्थक इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2025-01-09 | 4:13 | सुनो |
|
अंगारों से खेलकर करतब दिखा रहे शख्स के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच, आग का खौफनाक खेल दिखा रहे एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो की शुरुआत में काले कपड़े और लाल चोगा पहना एक शख़्स, खाली सड़क पर खड़ा दिखता है. आसपास भीड़ नजर आती है. इसके बाद वो व्यक्ति एक रॉडनुमा चीज को झटके से उठा लेता है. इस रॉड के दोनों सिरों पर लगी लोहे की जालियों में अंगारे नजर आ रहे हैं. रॉड को झटके से उठाने से अचानक ही तेज आग धधक उठती है. वो चलते हुए रॉड को हिलाता रहता है, जिससे आग और भड़कती है. कुछ समय बाद आग बुझ जाती है और करतब ख़त्म हो जाता है. इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स इसे प्रयागराज का बता रहे हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2025-01-08 | 3:52 | सुनो |
|
आगरा में लगी भीषण आग से पूरा मोहल्ला खाक़? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक
उत्तर प्रदेश के आगरा में लगी भयंकर आग का बताते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो किसी गली का है जहां आग की जोरदार लपटें उठ रही हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मानें तो ये वीडियो आगरा का है जहां हाल- फिलहाल में लगी आग में पूरा मोहल्ला जल गया है. वीडियो के ऊपर टेक्स्ट में लिखा है, "आगरा में पूरा मोहल्ला जल गया". क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2025-01-07 | 3:00 | सुनो |
|
प्रयागराज में महाकुंभ से पहले सम्राट हर्षवर्धन की जगह शिवाजी की मूर्ति लगाई गई?: फैक्ट चेक
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने में बस चंद दिन बाक़ी रह गए हैं. जिले में कुंभ की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. यूपी सरकार महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए कई कदम उठा रही है. इस बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि प्रयागराज प्रशासन ने महादानी कहे जाने वाले सम्राट हर्षवर्धन की एक प्रतिमा को महाकुंभ के प्रवेश द्वार से हटा कर वहां छत्रपति शिवाजी की मूर्ति लगा दी है. लोग इस दावे के साथ एक वीडियो भी शेयर कर रहे हैं जिसमें किसी सड़क के पार घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति नजर आ रही है. क्या है इस वीडियो और इसके साथ हो रहे दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2025-01-03 | 4:38 | सुनो |
|
थाने में घुसकर पुलिस अफसरों से मारपीट करते शख़्स की असलियत: फैक्ट चेक
ब्राह्मण समुदाय और बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ पुलिस अफसरों और एक व्यक्ति के बीच मारपीट देखी जा सकती है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिस अफसर, नीली शर्ट पहने आदमी को एक थप्पड़ मारता है, इसके बाद वो शख़्स भी पलट कर पुलिसवाले को थप्पड़ मार देता है. मारपीट इतनी बढ़ जाती है कि दूसरे पुलिस वाले भी आते हैं और उस आदमी को पकड़ कर पीटने लगते हैं. वीडियो को शेयर करने वालों का दावा है कि मारपीट का ये वीडियो किसी बीजेपी शासित राज्य का है और ब्राह्मण समुदाय के एक शख्स ने पुलिस वालों से मारपीट की. वहीं, कुछ यूजर्स इसे सीधे यूपी का बताते हुए योगी सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. क्या है इस घटना की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में तकनीकी विवरण
|
2025-01-02 | 4:34 | सुनो |
|
प्रयागराज महाकुंभ में तीन सिर वाले हाथी दिखने के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक
महाकुंभ मेले की तैयारियों के बीच तीन सिर वाले एक अनोखे हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि तीन सिर वाला ये विचित्र हाथी, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ मेले वाली जगह पर दिखा है. वीडियो में दिख रहा हाथी काफी सजा-धजा है और किसी सड़क पर चल रहा है. उसकी पीठ पर एक व्यक्ति बैठा हुआ है जिसने सुनहरे रंग के कपड़े पहने हैं. कई लोग इसे '#kumbhmela2025' और '#prayagrajkumbh' जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' में तकनीकी विवरण
|
2025-01-01 | 3:32 | सुनो |
|
पाकिस्तानी लड़के ने अपनी मां से शादी कर ली? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवा लड़के की तस्वीर शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि ये पाकिस्तान के मां-बेटे हैं जिन्होंने आपस में शादी कर ली है. कुछ लोग इस फोटो के साथ एक और तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं जिसमें एक महिला, एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रही है. दावे के मुताबिक, ये वही मां-बेटे हैं जो अब पति-पत्नी बन चुके हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में तकनीकी विवरण
|
2024-12-31 | 4:22 | सुनो |
|
नाबालिग से रेप के आरोपी पिता, चाचा और दादा के धर्म को लेकर फैल रहा झूठ?: फैक्ट चेक
उत्तर प्रदेश के औरैया से पिछले दिनों में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने अपने पिता, चाचा और दादा पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया. खबरों के मुताबिक, ये तीनों बच्ची के साथ पिछले कई महीनों से बलात्कार कर रहे थे जिसके चलते बच्ची प्रेग्नेंट हो गई थी. अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि मीडिया जानबूझकर इस मामले के आरोपियों की पहचान छुपा रहा है क्योंकि वो मुस्लिम हैं. ऐसा कहने वाले लोग ‘दी लल्लनटॉप’ के एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं तकनीकी विवरण
|
2024-12-30 | 4:40 | सुनो |
Aaj Tak Radio से अधिक
इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
समान पॉडकास्ट
पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।