पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 8

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
'आबिद ने की नीलम की हत्या', वायरल पोस्ट के साथ हो रहे दावे का सच सुनिए: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक एंगल के साथ एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में किसी लड़की के शव की तस्वीरें नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि इस लड़की का नाम ‘नीलम’ है और इसकी हत्या ‘मोहम्मद आबिद’ नाम के मुस्लिम व्यक्ति ने की है. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
3baf69a72f5a1b6a4ddd07b0dad2171281fab3724968016f412e2c96923d6e79
2025-01-27 3:30 सुनो
महाकुंभ के नाम पर वायरल हो रहे वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसे कुछ लोग भारत का, तो कुछ लोग प्रयागराज के महाकुंभ का बता रहे हैं. वीडियो काफी ऊंचाई से रिकॉर्ड किया गया है जिसमें दिखता है कि कई लोग एक साथ कई गुब्बारे हवा में उड़ा रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
d65e4c0015349c26c05fdafb51c06e33e5f54cb79b0e224d496300bd2f745076
2025-01-24 3:21 सुनो
राजस्थान की लेडी टीचर के वायरल फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और लेडी टीचर स्कूल में ही अश्लील हरकतें करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. इसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. अब इसी संबंध में साड़ी पहने एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि ये महिला, चित्तौड़गढ़ वाली वही लेडी टीचर है जिसका प्रिंसिपल के साथ का वीडियो वायरल हो रहा है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में

तकनीकी विवरण
GUID
5c257e4f921b4defdc14fdaae59d1cb1308333e703c30c825eb36e8dd6f7e893
2025-01-23 5:10 सुनो
कोटा में एक लड़की की ख़ुदकुशी से जोड़कर वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक लड़की का फोटो वायरल हो रहा है. वायरल हो रही इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि इस लड़की का नाम कृति है, जिसने कोटा में सुसाइड कर लिया है. फोटो शेयर करने वाले कई लोग ये भी लिख रहे हैं कि इस लड़की ने अपने सुसाइड नोट के जरिये भारत सरकार से कोचिंग संस्थानों को बंद करवाने की अपील की है. दावा किया जा रहा है कि लड़की की रुचि एस्ट्रो फिजिक्स और क्वांटम फिजिक्स जैसे विषयों में थी और वो बीएससी करना चाहती थी, लेकिन उसके मां-बाप उसे जबरन डॉक्टर बनाना चाहते थे. क्या है इस मामले की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

तकनीकी विवरण
GUID
2888755bb2c3cc1f0c9748278fe1ff060170e9e7b1bb3f45e8b9e5b095db8c70
2025-01-22 3:49 सुनो
हॉस्पिटल बेड पर लेटे सैफ अली खान की वायरल फोटो की पड़ताल: फैक्ट चेक

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली ख़ान पर 15 जनवरी की देर रात को एक व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर चाकू से हमला कर दिया था. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसे सैफ अली खान की अस्पताल से आई पहली तस्वीर बताया जा रहा है. फोटो में सैफ अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं. इसी फोटो के कोने में एक दूसरी फोटो भी है जिसमें एक आदमी नजर आ रहा है. दावे के मुताबिक, सैफ अली खान ने उस ऑटो चालक भजन सिंह राणा से वीडियो कॉल पर बात की जिसने हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पतास पहुंचाया था. कहा जा रहा है कि वायरल तस्वीर दरअसल सैफ और भजन सिंह राणा के वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है.

तकनीकी विवरण
GUID
8c22f7bdbc37c2aa6ed331d181e57cb1bcf878381799b3e67bd2cff2caa2e612
2025-01-21 3:24 सुनो
महाकुंभ में साधु से मारपीट की वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक

भगवा कुर्ता और धोती पहने एक शख्स के साथ मारपीट करते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. दावे के मुताबिक, ये घटना यूपी के प्रयागराज की है जहां महाकुंभ में आए एक बाबा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. वीडियो में तीन-चार लोग एक बाबा के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं. ये लोग बाबा को उठाकर जमीन पर पटक देते हैं और उन्हें पीटते हुए उनकी धोती खींचने लगते हैं. आसपास भारी भीड़ भी नजर आती है. क्या है इस वीडियो का पूरा सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’

तकनीकी विवरण
GUID
56a59aef6a0beb3ace7c7a77a87dd99089887fbe7b39c1efb233c1052db53b7c
2025-01-20 4:34 सुनो
रंगे हाथ पकड़े गए 'चरसी पुलिसकर्मी' के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक ‘निडर’ रिपोर्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की मानें तो पंजाब में चरस पी रहे एक पुलिसकर्मी एक रिपोर्टर ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे दौड़ा दिया. 20 सेकंड लंबे इस वीडियो में एक ऑटो रिक्शा में बैठे दो लोगों को दिखाते हुए एक रिपोर्टर खुलासा कर रहा है कि देखिए यहां चरस बन रही है और पंजाब पुलिस भी इसे पी रही है. पीछे बैठे आदमी के हाथ में सिगरेट जैसा कुछ दिख भी रहा है. कैमरा देखकर खाकी वर्दी पहना ये आदमी ऑटो से निकलकर भाग खड़ा होता है. लेकिन रिपोर्टर उसे पकड़ने लिए उसके पीछे दौड़ लगा देता है. दौड़ते दौड़ते वो बोलता है कि पंजाब पुलिस चरस बेच रही है और पिलवा भी रही है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
41c6a524424a7bd131cbe1c1e4a7cfed1f06721b360f5c4a49b338232bf45c11
2025-01-17 3:51 सुनो
महाकुंभ में बिल गेट्स के पहुंचने का दावा करते वीडियो की असलियत: फैक्ट चेक

महाकुंभ में देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों का आना कोई नई बात नहीं. ऐप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स के प्रयागराज पहुंचने की खबर से तो आप शायद वाकिफ़ ही होंगे. इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे शेयर करते हुए कुछ लोग ऐसा कह रहे हैं कि देखिए बिल गेट्स भी महाकुंभ पहुंच चुके हैं. ‘PinkVilla’ और मशहूर पैपराजी ‘Viral Bhayani’ ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि महाकुंभ के बीच बिल गेट्स काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते हुए दिखाई दिए. लेकिन क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
f27f2cd25e7f3ce1a1e4f5c50028cb196219da3eb0c58ae9a552b0e5dddc2846
2025-01-16 6:35 सुनो
मेरठ-देहरादून हाइवे की वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई क्या है?: फैक्ट चेक

पहाड़ों के बीच से निकाले गए एक शानदार छह-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेस वे की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि ये मेरठ-देहरादून हाइवे हैं. लोगों का कहना है कि ये यूपी में हो रहे विकास को दर्शाता है. एक फेसबुक यूजर ने फोटो के साथ लिखा है, “आज का चित्र. उत्तर प्रदेश के मेरठ देहरादून हाइवे का एक दृश्य. विकास पथ पर निरंतर अग्रसर नया "उत्तर प्रदेश". लेकिन सच्चाई क्या है, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
69b93abce25bcff444b60b3a9d9572bf45f74059f92addbfae262a63099ef6bf
2025-01-15 3:14 सुनो
महाकुंभ में लगी आग के वीडियो में कितनी सच्चाई है?: फैक्ट चेक

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. पहले दिन 50 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया है. इस बीच क्या महाकुंभ मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में आग लगने से आठ लोग हताहत हो गए? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ यूजर्स यही दावा कर रहे हैं. वीडियो में भगदड़ के बीच उठता धुआं, एम्बुलेंस की आवाज और कई सुरक्षाकर्मियों को देखा जा सकता है, सुनिए इसकी सच्चाई ‘फैक्ट चेक’ में

तकनीकी विवरण
GUID
c5fe17102dc6c3f8dc56f658dd1a35bdce56541308caf5bf5b887265398ae6d9
2025-01-14 4:04 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।