पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 3

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
वक़्फ़ संशोधन कानून के तहत यूपी में सील होने लगे मदरसे? जानिए सच: फैक्ट चेक

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 5 अप्रैल को वक़्फ़ संशोधन बिल कानून बन गया है. सरकार का कहना है कि ये कानून, वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करने के मकसद से बनाया गया है. लेकिन कई मुस्लिम संगठन इसे लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि वक़्फ़ क़ानून के तहत कार्रवाई शुरू हो चुकी है और उत्तर प्रदेश में मदरसों को सील किया जा रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ कुछ अधिकारियों को किसी कैंपस में घुसते हुए देखा जा सकता है. यहां एक ऑफिस बना है, जिसके गेट पर खड़े किसी बुजुर्ग मुस्लिम से एक व्यक्ति बोल रहा है कि मदरसे को सील किया जा रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
59e2e0e8f68a3a04b9646413b3638fbcfa2ca34cda4fb5731cb429e8e9051dee
2025-04-08 3:13 सुनो
वक़्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ वकीलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया?: फैक्ट चेक

संसद से पास होने और फिर राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद वक्फ संशोधन बिल अब कानून बन चुका है. इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में मुसलमान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन क्या इस विरोध प्रदर्शन में अब देश के वकील भी शामिल हो गए हैं? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है, जिसमें सड़क पर भारी तादाद में मौजूद वकीलों को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
c66d81b8fbf85be3d3de709a8aa16f308789265fbe777afeb0c321b3d75fe5ad
2025-04-07 4:54 सुनो
वक्फ संशोधन बिल का विरोध का कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज?: फैक्ट चेक

केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश कर दिया. सरकार का कहना है कि ये विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करने के मकसद से लाया गया है. वहीं समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल होने लगा है. वीडियो के साथ तंज करते हुए दावा किया जा रहा है कि वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीट दिया. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
89f72c12a1b2dbde381138479fb68f5a3a7bcd108c3b60c55640ae7689882e76
2025-04-04 3:44 सुनो
रियलिटी शो 'सुपरस्टार 3' के विजेता सिंगर आविर्भाव की मौत से जुड़े दावे का सच: फैक्ट चेक

क्या टीवी रियलिटी शो 'सुपरस्टार 3' के विजेता सिंगर आविर्भाव की मौत हो गई है? केरल के इस चाइल्ड सिंगर की माला पहनाई हुई फोटो शेयर करते हुए ऐसा दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें उनकी अंतिम यात्रा की बताकर शेयर की जा रही है. इस ख़बर के साथ सिंगर नेहा कक्कड़ की रोती हुई फोटो भी लगी है. सोशल मीडिया पर इस दावे से जुड़े पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
b9136cd75f24f5ccb60d9a8ad3d345af84822706ae081aeb88822f0737521bdf
2025-04-03 4:18 सुनो
राणा सांगा विवाद को लेकर सड़क पर उतरे राजपूतों ने पुलिस को खदेड़ा?: फैक्ट चेक

हाल ही में यूपी से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा को गद्दार बोल दिया था. उनके इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इससे राजपूत समाज खासा नाराज है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें किसी ब्रिज पर भारी भीड़, पुलिसकर्मियों की टीम को खदेड़ती दिख रही है. इस वीडियो के साथ दावा हो रहा है कि महाराणा सांगा के सम्मान में राजपूत समाज के लोग मैदान में उतर आए हैं. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
9c1537e29beda1c1cffff583185d3c7cf508281bef8c854fe936fb6a5ad3acc1
2025-04-02 3:33 सुनो
सपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल, राणा सांगा विवाद से है कनेक्शन?: फैक्ट चेक

औरंगजेब के बाद अब मेवाड़ के राजपूत शासक रहे राणा सांगा को लेकर इतिहास से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक आदमी को पीटते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी देखे जा सकते हैं. कहा जा रहा है कि राणा सांगा के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन तभी महेंद्र यादव नाम के एक सपा नेता की गुंडागर्दी के चलते पिटाई कर दी गई. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
36cef253a50d6e8c71db961995a06f63d923ebaf67434b395ecc21236f27c8dc
2025-04-01 3:28 सुनो
एकनाथ शिंदे को लेकर संजय निरुपम के दिए बयानों का सच क्या है?: फैक्ट चेक

कमेडियन कुणाल कामरा को लेकर चल रहे विवाद के बीच, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम के दो अलग-अलग बयानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसे शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि जब संजय कांग्रेस में थे तो कहा करते थे कि एकनाथ शिंदे के बेटे के माथे पर 'मेरा बाप गद्दार है' लिखवा देना चाहिए. वहीं, अब उनके सुर पूरी तरह बदल चुके हैं और वो कुणाल कामरा के बारे में कह रहे हैं कि किसी को गद्दार कहना मजाक नहीं है और अगर कोई ऐसा कहेगा तो वो बर्दाश्त नहीं करेंगे. क्या है इन वायरल वीडियोज़ का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
23552d46e96d391ef815c95097afd96eda66f4e82b7c72af9863af8046b8527b
2025-03-31 5:00 सुनो
किचन में महिला को बेरहमी से पीट रहे आदमी के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक

एक महिला के साथ मारपीट कर रहे आदमी का विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये घटना भारत में हुई है. इसमें एक व्यक्ति, महिला के बाल पकड़कर उसे खींचता हुआ दिखता है. इस दौरान एक छोटी बच्ची भी नजर आती है. वो रोते हुए हाथ जोड़ती है, लेकिन आदमी, महिला को घसीटकर किचन में ले जाता है और वहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है- अब तो ऐसा लगता है भारत में ये मारने मराने का ट्रैंड चल रहा है. क्या है इसकी हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
f2954d8adf07b7d7f54dd160693c96b8af75c91ba6bb67964394380ff39b818d
2025-03-28 2:57 सुनो
मां के साथ निकाह-हलाला करने का फतवा जारी करने वाले मौलाना की पिटाई?: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद टोपी पहने एक आदमी को महिला चप्पल से पीटती हुई नजर आ रही है. लोगों का दावा है कि इस महिला के शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया, जिसके बाद पंचायत में मौलवी ने महिला का निकाह उसके सगे बेटे से करवा दिया. दावे के मुताबिक, मौलाना ने महिला के बेटे के साथ उसका हलाला करवाने का फतवा भी जारी कर दिया. लेकिन महिला बहादुर निकली और उसने सरेआम मौलवी की पिटाई कर दी. वीडियो में मुस्लिम समुदाय के कुछ और लोग भी दिख रहे हैं जो महिला को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
7cf46ae426309e359d3cdd37d17cdcac081d6167f104abfcb38f0c7ca873a883
2025-03-27 3:46 सुनो
संभल में मुस्लिमों ने नहीं किया हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला? वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक

संभल में पिछले साल नवंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से यूपी का ये ज़िला लगातार सुर्ख़ियों में है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि संभल में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर मुस्लिमों ने हमला कर दिया. वीडियो में बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच बुरी तरह मारपीट होती दिख रही है. ये लोग एक-दूसरे को लाठी से पीट रहे हैं. पास में एक बस भी खड़ी दिख रही है. वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है - संभल में फिर दंगाइये बाहर निकले...माँ पूर्णगिरी जा रही बस पर संभल में हमला...क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
0239ca0cc305d46aba211f8c75c19bed59a0453d55a1a22039deb6e22a9904f5
2025-03-25 3:29 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।