पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 14

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
मलबे में फंसी बच्ची का ये वीडियो फ़िलिस्तीन का बताया जा रहा, सच क्या?: फैक्ट चेक

गाजा पर हो रहे इजरायली हमलों के बीच सोशल मीडिया एक बच्चे का वीडियो वायरल हो गया है. कई लोग इसे फिलिस्तीनी का बताते हुए कह रहे हैं कि ये बच्चा किसी इमारत के मलबे के नीचे दबा हुआ मदद का इंतजार कर रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इजरायल द्वारा किये गए हमले के बाद इस बच्चे की ये स्थिति हुई है. वीडियो में बच्चे को एक दीवार में बने सुराख के पीछे देखा जा सकता है. इसे एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “मलबे के नीचे दबा एक फिलिस्तीनी बच्चा मदद का इंतजार कर रहा है, कितना हृदयविदारक दृश्य है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर मौन है”. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
6a4789e2639bd606435d12a9494b7455cadb1388b69043442709c7736281a919
2024-11-01 3:24 सुनो
दिवाली पर बवाली ऑफ़र - सिर्फ़ 99 रुपये में मिल रहे iPhone?: फैक्ट चेक

हर साल दिवाली पर हैरान करने वाले ऑफर्स सामने आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट वायरल हैं, जिनमें iPhone 13 और Samsung S23 जैसे प्रीमियम फ़ोन सिर्फ 99 रुपये में मिल रहे हैं. वायरल हो रहे पोस्ट्स के अनुसार, इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने दोस्तों के साथ एक इंस्टाग्राम रील शेयर करनी है और “digital712.com” नाम की एक वेबसाइट पर अपने पर्सनल इन्फॉर्मेशन डालनी है. इन पोस्ट्स के कमेंट्स में कई लोग अपने फोन नंबर शेयर कर रहे हैं. लेकिन क्या है ऐसे दावों की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
856b7090b07cca8e020be265e427b142c4d9fe688f2c20bd2121cf0049c07de8
2024-10-31 5:54 सुनो
लॉरेंस बिश्नोई को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विवादित बयान दिया?: फैक्ट चेक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें राजनाथ सिंह एक मंच से कहते दिख रहे है कि नागरिक है, मैं दावे के साथ भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते कहना चाहता हूं कि उसकी नागरिकता समाप्त करने की बात तो दूर, उंगली से भी उसे कोई छू नहीं पाएगा." इसके साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समर्थन में ये बयान दिया है. क्या है इस दावे का सच, सुनिए इस 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
95db9e070fe753cac2182a71b9e85c0b88ef7b1019b2ae089682b2d243f64099
2024-10-30 4:58 सुनो
बीफ खाने को लेकर उद्धव ठाकरे के वायरल हुए वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक

महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी के बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एक कथित बयान का वीडियो वायरल हो गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे ये कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि इसमें उद्धव ने सरेआम बीफ खाने की बात स्वीकारी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि उद्धव ने हिंदू मतदाताओं को चुनौती दी है ​कि वो उनका जो बिगाड़ सकते हैं, बिगाड़ लें. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. वायरल वीडियो में उद्धव किसी सार्वजनिक सभा में मंच से मराठी भाषा में भाषण देते दिख रहे हैं. उनके बीफ खाने वाली बात के बाद कुछ लोग उद्धव की जमकर आलोचना करते नजर आते हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
6c34c2b1d82f775a2a549a263db181ec132b3e392e9ae294d2a5537b0efb0853
2024-10-29 4:54 सुनो
बिकिनी में सुर्खियां बटोरने वाली पाकिस्तानी मॉडल पर बवाल क्यों है?: फैक्ट चेक

सुनहरे रंग की बिकिनी पहन कर बिंदास अंदाज में रैंपवॉक करती एक पाकिस्तानी मॉडल का वीडियो पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. कई लोग इस बात को लेकर अचरज जता रहे हैं कि इस्लामिक कायदे कानून वाले देश की एक मुस्लिम लड़की ऐसी हिमाकत भला कैसे कर सकती है. पाकिस्तानी मॉडल की ये तस्वीर भारत में भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. लोग दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए इसकी तुलना भारत के मुसलमानोें से कर रहे हैं. कोलाज में एक तरफ उसी बिकिनी वाली पाकिस्तानी मॉडल की तस्वीर है और दूसरी तरफ एक औरत दिखती है जो सिर से लेकर पांव तक काले बुर्के से ढ़की हुई है. लोग कह रहे हैं कि जहां एक ओर पाकिस्तानी मुस्लिम महिलाएं बिकिनी पहन कर घूम रही हैं, वहीं भारत में मुस्लिम महिलाएं इस तरह पर्दा करने को मजबूर हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
33177a40bd974508205df65f1111983e2de7c2dff9bb06755428610bab13fc35
2024-10-28 3:56 सुनो
तुर्की हमले में शामिल आतंकी नहीं, "कॉल ऑफ ड्यूटी" गेम की किरदार है ये महिला?: फैक्ट चेक

23 अक्टूबर को तुर्की की राजधानी अंकारा में 'टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज' के मुख्यालय के बाहर धमाका हुआ. ये खबर भी आई कि कंपनी के बाहर एक औरत और एक आदमी ने गोलीबारी की. इस आतंकी हमले में खबर लिखे जाने तक पांच लोग मारे जा चुके हैं और कई घायल हैं. हमलावरों के कुर्दिश अलगाववादी संगठन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है. इसी संदर्भ में अब सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो वायरल हो गई है. कहा जा रहा है कि ये वही महिला है जिसने अंकारा में गोलीबारी की.दावे के मुताबिक, इस महिला की पहचान फराह करीम के रूप में हुई है जो एक कुर्द मुस्लिम है. फोटो के साथ अंकारा में हुए इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला को हाथ में राइफल लिए हुए देखा जा सकता है. क्या है इस का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
2b859541c907d1f14681d6b80275f09eaf403a4bd019f7d287555e59f6461ba6
2024-10-25 3:55 सुनो
शरद पवार के सामने मुस्लिम समुदाय से की गई वोट देने की अपील?: फैक्ट चेक

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान को अब एक महीने से भी कम समय बचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार का एक वीडियो वायरल हो गया है. इसमें शरद पवार किसी कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर टोपी लगाए बैठे दिख रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की जा रही है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
a8dbbd1ee8ab12bb17465c05da1965c74789595f0c80628cc3bd6e4836dd60f9
2024-10-24 7:20 सुनो
बहराइच हिंसा में मारे गए युवक की जगह किसी और की फोटो पर दे रहे श्रद्धांजलि?: फैक्ट चेक

एक युवक की माला चढ़ी फोटो शेयर करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स बहराइच हिंसा में 13 अक्टूबर को मारे गए रामगोपाल मिश्रा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फोटो पर लिखा है- 'श्री राम गोपाल मिश्र'. इसे शेयर करते हुए कई लोग एक कविता भी लिख रहे हैं, जिसकी शुरुआती लाइनें हैं- 'देवी मां पर पत्थर बरसे ये वो सहन न कर पाया, उसने देखा उस छत पर जिहादी झंडा था फहराया'. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
ed20f3b2a65933f24bdb088fb219d7c27b74be2dc1e3771eb12ac269ed4698ee
2024-10-23 3:49 सुनो
मुनव्वर फारूकी के लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने की असल कहानी क्या है?: फैक्ट चेक

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर एक्टर सलमान खान के अलावा कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में ये खुलासा होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. इसे शेयर करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि मुनव्वर फारूकी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में नाम आने के बाद उनसे माफी मांग ली है. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
518fd0918d8aaf38aa47a5959721e232f98f07cdeca6a0158d9fdd9ff29f160e
2024-10-22 3:44 सुनो
बहराइच हिंसा से पहले हुए बुलडोजर एक्शन का रामगोपाल मिश्रा की हत्या से कनेक्शन है?: फैक्ट चेक

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या की जांच करते हुए पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैर में गोली भी लगी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वालों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है. वायरल हो रहा वीडियो ड्रोन से शूट किया गया है, जिसमें ध्वस्त हो चुकी कई इमारतों का मलबा देखा जा सकता है. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
8dfeaccb2ba340d5ec8f868970afc45067dde8577992a843d46a46e39db9fb81
2024-10-21 4:07 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।