पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 16

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
मुस्लिम लड़की ने धर्म बदल कर हिंदू लड़के से शादी कर ली?: फैक्ट चेक

किसी मंदिर के बाहर एक लड़के के साथ रील बनाती, हिजाब पहने हुए लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये जा​हिदा खान नाम की मुस्लिम लड़की है जिसने एक हिंदू लड़के से शादी करके अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है. वीडियो में एक जगह 'ओंकारेश्वर' लिखा हुआ है. इसके शुरुआती हिस्से में लड़की हिजाब में तो लड़का टी-शर्ट-शॉर्ट्स में दिखता है. वहीं, बाद के हिस्से में लड़की सलवार सूट में, और लड़का कुर्ते पायजामे में दिखता है. बाद के हिस्से में दोनों के माथे पर टीका भी नजर आता है. वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है, “जाहिदा खान ने हिंदू लड़के से विवाह करके मुस्लिम धर्म छोड़ दिया. आपका स्वागत सनातन धर्म में.” क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
3848e19d12f5733cf7b320622b122ac4f83c5bb9bb1eefd743f094c92b8249c5
2024-10-04 4:22 सुनो
CISF जवान ने पत्नी के बॉयफ्रेंड को गोलियों से भूना? वायरल वीडियो का सच क्या: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखता है कि एक आदमी, एक महिला के साथ बिस्तर पर लेटा है और तभी उसके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगती हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये घटना दिल्ली की है जहां एक CISF जवान ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों को गोलियों से भून दिया. एक व्यक्ति ने एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली में CISF की जवान बीबी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रंगरैलियाँ मना रही थी, जवान ने रंगे हाथ पकड़ा और दोनों को गोली भून दिया." इसी कैप्शन के साथ ये वीडियो फेसबुक पर भी शेयर हो रहा है. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
b5860094b10d158bf5618da3829c2ffaf7fb037dc1247cae11299af45071f00a
2024-10-03 3:45 सुनो
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष के निधन की झूठी ख़बर वायरल?: फैक्ट चेक

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की मौत की कथित खबर जमकर वायरल हो रही है. ऐसा कहने वाले लोग सबूत के तौर पर एक तस्वीर शेयर कर रहें हैं. इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी अस्पताल की बिस्तर पर लेटे एक भगवाधारी संत को हाथ जोड़ कर प्रणाम करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नृत्य गोपाल दास का निधन हो गया है और पीएम मोदी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
1254b46a0ba070b79ea70ba733df6e5b7053906f75d6fa43414bb3329f55c124
2024-10-02 2:59 सुनो
तिरुपति बालाजी और सिद्धिविनायक मंदिर के ट्रस्ट में ग़ैर-हिंदू बैठे हैं?: फैक्ट चेक

तिरुपति प्रसादम को लेकर चल रहे विवाद के बीच तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. इस बीच कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जिस तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में पशु चर्बी मिली है, वहां के चेयरमैन चंद्रशेखर रेड्डी ईसाई हैं. इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि मुंबई के प्रसिद्द सिद्धि विनायक मंदिर का ट्रस्टी सलीम मुस्लिम है. ऐसे पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोग कह रहे हैं कि ये हिंदुओं के खिलाफ एक साज़िश है. क्या है इन दावों की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
b46a53c70896cb2f468e62a557f2512d2cc364ad8724c0f4d8d1747077845df5
2024-10-01 4:08 सुनो
लेबनान में नसरल्लाह की मौत के बाद शिया-सुन्नी दंगे के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये ये दावा किया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद लेबनान में शिया-सुन्नी दंगे शुरू हो गए हैं. वीडियो किसी रिहायशी इलाके का है, जहां सड़क पर कई लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. वीडियो में कई मोटरसाइकिल और कारों को भी देखा जा सकता है. वीडियो के साथ एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “लेबनान में शिया सुन्नी दंगा शुरू हो गया. सुन्नी मुसलमान अब शिया मुसलमानो को जो हिज्बबुलाह के समर्थक है उनको मार मार कर अपने इलाके से भगा रहे हैं”. कुछ वायरल पोस्ट्स में वीडियो को पेरिस का भी बताया जा रहा है. लोग कह रहे हैं कि नसरल्लाह की मौत के बाद पेरिस में हिजबुल्लाह के सर्मथक सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने उन्हें पीट दिया. इन दावों के साथ ये वीडियो फेसबुक पर भी वायरल हो रहा है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
1526458ca0869b4753de2a827fa7c4caf0cf9c3841b489018fe24e32b876f7aa
2024-09-30 5:08 सुनो
मुंबई में मुस्लिमों ने ताक़त दिखाने के लिए निकाली रैली?: फैक्ट चेक

पिछले दिनों महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे और महंत रामगिरी महाराज पर इस्लाम और पैगंबर हजरत मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था. इस मामले पर विरोध जताने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते 23 सितंबर को AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में मुंबई में 'तिरंगा संविधान रैली' निकाली. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सड़क के दोनों तरफ जनसैलाब देखा जा सकता है. सड़क के बीचों बीच कारों का एक काफिला भी नज़र आ रहा है. दावा हो रहा है कि ये भीड़ मुंबई की सड़कों पर मुस्लिमों ने अपनी ताक़त दिखाने के लिए निकाली. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
17d096dbd2001b0480a229e50786cbaa67c03db3d95daa90b42c5b9460558f50
2024-09-27 3:32 सुनो
रोते हुए हिजबुल्लाह चीफ़ नसरुल्लाह के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक

पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद लेबनान में इजरायल ने 23 सितंबर को एयरस्ट्राइक की जिसमें अभी तक 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इजरायल ने इस हमले में हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर मोहम्मद कबीसी के मारे जाने का भी दावा किया है. इसी बीच हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरुल्लाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है, जिसमें वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि लेबनान पर हाल में हुए हमलों में अपने कमांडर को खोने के बाद नसरुल्लाह फूट-फूट कर रोने लगा. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
6332fcf48e85b6ed782d7e2f73cf29d71b25950b555438b011550cd559f504ce
2024-09-26 4:01 सुनो
ट्रैक्टर की फोटो वाले 5 रुपए का नोट बदलने पर मिल रहे 5 लाख?: फैक्ट चेक

क्या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ट्रैक्टर की तस्वीर और फैंसी नंबर वाले पांच रुपये के नोट के बदले पांच लाख रुपये दे रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्ट्स के जरिये यही दावा किया जा रहा है. इस तरह के नोट के बारे में सोशल मीडिया पर और भी कई दावे किए गए हैं. मिसाल के तौर पर, एक पोस्ट में कहा जा रहा है कि अगर आपके पास पांच रुपये का ट्रैक्टर वाला नोट है, तो आपको 'oldcoinprice.in' वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारियां डालने भर से सात लाख रुपये मिल सकते हैं. वो भी 24 घंटे के अंदर. ऐसे ही एक वीडियो में एक न्यूज रिपोर्ट का अंश भी दिखाया गया है जिसमें एंकर कहती है कि पांच रुपये का ये नोट आपको पांच लाख दिला सकता है. वीडियो में इस न्यूज रिपोर्ट के बाद एक व्यक्ति कहता है, "जैसा कि आपने अभी न्यूज रिपोर्ट में देखा कि आपके पास पांच रुपये वाला ट्रैक्टर वाला नोट है, तो उसे बेचकर आप पांच लाख रुपये कमा सकते हैं." क्या

तकनीकी विवरण
GUID
8d49b2814c5859efc23efea8fc373811448c88e9683a0298ecf2d7f8022d744e
2024-09-25 5:02 सुनो
रामपुर में रेल की पटरी पर खंबा किसने रखा, इस घटना से क्या अफ़वाह फैल रही: फैक्ट चेक

पिछले कुछ समय से रेल हादसे की साजिशों से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है जिसमें रेल की पटरी पर एक लोहे का खंबा रखा हुआ देखा जा सकता है. कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये लोहे का खंबा, ट्रेन को पटरी से उतारकर एक्सीडेंट करवाने की साजिश के तहत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखा था. वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में ये मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का बताया गया है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
f73a6a880371123393947d30369b16a95ca4dd365731f6b06ad0285199cc06ed
2024-09-24 1:44 सुनो
तिरुपति मंदिर में मिलावटी घी की सप्लाई पाकिस्तानी कंपनी ने की?: फैक्ट चेक

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित तौर पर पशुओं की चर्बी मिले होने की घटना सामने आने के बाद से देश भर के मंदिरों में सतर्कता बढ़ गई है. मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट के जरिये दावा किया जा रहा है कि जिस कंपनी ने तिरुपति मंदिर को प्रसाद बनाने के लिए घी सप्लाई किया था, वो पाकिस्तान की है. इस स्क्रीनशॉट में ‘एआर फूड प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी के कर्मचारियों की लिस्ट दी गई है. इस लिस्ट में 5 कर्मचारियों के नाम हैं, जिनकी लोकेशन पाकिस्तान की है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
bb2d49ba24beab189fe8db3ae0f5aee22d7f0a8b919862f6406735e627106ee2
2024-09-23 4:39 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।