पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 19

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
जयपुर में लड़की ने बलात्कारियों को उतार दिया मौत के घाट?: फैक्ट चेक

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल के रेप-मर्डर केस के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि जयपुर में चार लड़कों ने चलती गाड़ी में कविता नाम की एक 18 वर्षीय लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की. लेकिन लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चारों बदमाशों को जान से मार डाला. पोस्ट में एक लड़की की दो तस्वीरों के साथ ये दावा किया गया है. इस घटना को सही मानते हुए लोग लड़की की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि बलात्कारियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए. क्या है सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
67c8c002c8f0087746b6b51118feb2261e705779aca4c603571396960607cd74
2024-08-22 4:27 सुनो
Flipkart Support के नाम पर चल रहे फ़र्जीवाड़े की पोल-खाल: फैक्ट चेक

अक्सर लोग अपने काम की चीज़ें ऑनलाइन खरीदने लगे हैं. फ्लिपकार्ट, अमेज़न जैसे कई ई-कॉमर्स वेबसाइट हैं जहां से चीज़ें ऑनलाइन ऑर्डर की जाती हैं. डिलीवरी में देरी या कोई गड़बड़ी होने पर लोग कस्टमर सपोर्ट को कॉन्टैक्ट करते हैं. लेकिन क्या हो अगर कस्टमर सपोर्ट की आड़ में आप ठगी का शिकार हो जाएं! ऐसे ही खेल का पर्दाफाश हुआ है 'फैक्ट चेक' के इस एपिसोड में. जानिए पूरा मामला

तकनीकी विवरण
GUID
62438be254c08b3e4428e597630e105e629e3d17765a26180824158066447e9f
2024-08-21 13:12 सुनो
बुलडोजर से एटीएम चुराने का सनसनीखेज वीडियो यूपी का है?: फैक्ट चेक

उत्तर प्रदेश की सरकार, अपराधियों, माफियाओं, और सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने के लिए मशहूर है. इसी के चलते राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'बुलडोजर बाबा' के नाम से जाना जाता है. लेकिन अब, कथित तौर पर उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की मदद से हुई चोरी का एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो गया है. ये वीडियो किसी एटीएम का सीसीटीवी फुटेज है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कांच के दरवाजे को तोड़ते हुए एक बुलडोजर का आगे का हिस्सा अंदर घुसता है और पूरा का पूरा एटीएम ही उखाड़ ले जाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
343e602fe4cef55b5319b297994fb80f219baaaacdafeae6a8de92b5f342a3c8
2024-08-19 5:19 सुनो
वायरल फोटो में दिख रही ये बदहाल सड़क यूपी की है?: फैक्ट चेक

इस साल बारिश के दौरान अयोध्या की सड़कें टूटने और जलभराव की तमाम खबरें सामने आईं. 844 करोड़ रुपये की लागत से बने रामपथ पर गड्ढे हो जाने के भी कई वीडियो-तस्वीरें चर्चा में रहे. और इन सबके बीच गड्ढों से पटी एक सड़क की फोटो वायरल हो गई है. सड़क के दोनों तरफ खूब हरियाली नजर आ रही है. देखने में ये किसी ड्रोन की मदद से लिया गया एरियल शॉट लग रहा है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "यह रास्ता अयोध्या में रुदौली विधानसभा और मिल्कीपुर विधानसभा को आपस में जोड़ता है. इसकी दुर्दशा देखकर किसी को भी तरस आ जाये". क्या है इस दावे का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
c0642e709737ce6d2f50620cb350bb8a55f53b990020f21d7ed933f90dd3e5a5
2024-08-16 3:33 सुनो
राहुल गांधी के सामने हाथ जोड़कर झुके उद्धव की ये फोटो असली है या फर्ज़ी: फैक्ट चेक

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. फोटो में गौर करने वाली बात ये है कि इसमें उद्धव ठाकरे, राहुल के आगे झुक कर हाथ जोड़े खड़े दिख रहे हैं. राहुल ने हाथ में गुलदस्ता पकड़ा हुआ है. फोटो को शेयर करते हुए कई लोग लिख रहे हैं कि कुर्सी के लालच में उद्धव ठाकरे, उम्र में छोटे राहुल गांधी को झुक कर प्रणाम कर रहे हैं. क्या है इस फोटो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
adfc238bd32fbb2ac301b142aba6617bd945e322675c6a12fcc204f9a37642d2
2024-08-15 3:38 सुनो
बांग्लादेश में हिंदुओ के प्रोटेस्ट से जोड़कर क्या झूठ फैलाया जा रहा है?: फैक्ट चेक

धार्मिक स्थल जैसी दिख रही किसी बिल्डिंग के बाहर उमड़े जनसैलाब का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. कई लोगों का कहना है कि इस भीड़ में शामिल लोग बांग्लादेश के हिंदू हैं, जो खुद पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों के हाथ में धार्मिक प्रतीक चिह्न भी दिख रहे हैं. तो क्या ये वीडियो बांग्लादेश का है और भीड़ का सैलाब क्या हिंदुओं का है. क्या है सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में?

तकनीकी विवरण
GUID
94a92c202ac5de20115b77f45b7d3051ec351e4a0529b23e704f7260f3b731a1
2024-08-14 4:53 सुनो
ना ये लिटन दास हैं, ना उनका घर जला, ना ये खबर सही है: फैक्ट चेक

बांग्लादेश हिंसा के बीच कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक झूठी खबर फैली थी कि बांग्लादेशी हिंदू क्रिकेटर लिटन दास के घर में आग लगा दी गई है. सच ये था कि आग बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के सांसद मशरफे बिन मुर्तजा के घर लगाई गई थी जिसकी फोटो को लिटन दास के घर का बताकर शेयर कर दिया गया था. अब इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर भारतीय मीडिया पर तंज किया जा रहा है. यूजर्स एक फोटो को शेयर करते हुए भारतीय न्यूज चैनल्स का मजाक उड़ा रहे हैं कि लिटन दास अपने ही घर में खड़े होकर टीवी पर फेक न्यूज देख रहे थे कि उनके घर में आग लगा दी गई है. क्या है सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
282a1dfb04fa2157163363b07b756a8b42e3a2dd535b5d1efc14d0da8d50f04a
2024-08-13 5:00 सुनो
नीरज और अरशद की वायरल फोटो पेरिस ओलंपिक की है?: फैक्ट चेक

पेरिस ओलंपिक 2024 के जेवलिन थ्रो फाइनल में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. दोनों की जीत के बाद उनकी मांओं के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. एक तरफ, नीरज की मां ने अरशद को अपना बेटा बताया, वहीं दूसरी ओर अरशद की मां ने भी नीरज को अपना बेटा बताया. इसी बीच, दोनों का एक खेल समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों हाथों में तिरंगा झंडा लिए नीरज के साथ अरशद भी दिखाई दे रहे हैं. इसे शेयर करने वालों की मानें तो ये पेरिस ओलंपिक का वीडियो है. ऐसा कहा जा रहा है कि जीत के बाद अरशद के पास फोटो खिंचाने के लिए अपने देश पाकिस्तान का झंडा नहीं था तो उन्हें नीरज ने अपने पास बुलाकर तिरंगे के साथ तस्वीर खिंचवाई. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडका

तकनीकी विवरण
GUID
c4594e5049a5ef21bc5a6eac8b9e8941063bf5d4bf5b3f833f27680f42f6d1d5
2024-08-12 3:35 सुनो
दिल्ली में दीवारों पर 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लिखने वाला शख़्स कौन है?: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कहता है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक घर में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे गए हैं. इसके बाद वो शख्स दीवारों पर लिखे नारों को दिखाता है. वीडियो के अंत में एक अंधेरे कमरे के अंदर जमीन पर बैठा एक व्यक्ति दिखता है जिसे वीडियो बनाने वाला, बाक़ी लोगों के साथ मिलकर डांट रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये नारे लिखने वाला व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से है. इस वीडियो पर सुदर्शन न्यूज का लोगो भी देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
3c02a713404d6472cd554ef5e60ad12d8e195719f869f7e9b99ceafabc2274ce
2024-08-09 4:20 सुनो
बांग्लादेश में हिंदू लड़की के हाथ-पैर बांध कर उसे सड़क पर छोड़ दिया गया?: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा है कि शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं. वीडियो में लड़की के मुंह पर टेप लगा है और उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बांग्लादेश का है, जहां मुसलमानों ने एक हिन्दू लड़की का अपहरण किया और हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क पर बैठा दिया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
3a62b4d73f6df17ca1cdf5846152a1be2faa7bc621a816c093f704ab56a1467b
2024-08-08 4:33 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।