पॉडकास्ट विवरण
Fact Check
Aaj Tak Radio
विवरण
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल
विवरण
नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड
200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 18
| एपिसोड और सामग्री | दिनांक | अवधि | सुनो |
|---|---|---|---|
|
भगवान राम के अपमान के वायरल वीडियो का पूरा सच सुनिए: फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर कर्नाटक का बताकर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें कुछ लोग ट्रैक्टर से एक मूर्ति को गिराते हुए दिख रहे हैं. मूर्ति के ठीक पीछे भगवान राम का एक कट-आउट भी नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि लोग मूर्ति के साथ इस कट-आउट पर पत्थर मार रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि भगवान राम का ये अपमान कर्नाटक में हुआ है जहां कांग्रेस की सरकार है. वीडियो के साथ कैप्शन में लोग लिख रहे हैं, “कर्नाटक के हिन्दुओं ने बीजेपी सरकार को हराकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई थी. अब कांग्रेस सरकार की हरकतों और मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा के कारण पछता रहे हैं”. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-09-05 | 4:09 | सुनो |
|
मुस्लिम दुकानदार ने कहा - आई लव यू बोलो फिर रिचार्ज करूंगा? वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दुकानदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें छात्राएं दुकानदार को बुरी तरह से पीटती दिख रही हैं. खबरों के मुताबिक, ये दुकानदार मोबाइल रीचार्ज करवाने आई छात्राओं से “आई लव यू” बोलने को कहता था और उन्हें डराता-धमकाता भी था. इसी से नाराज होकर कई छात्राओं ने आरोपी दुकानदार को सबक सिखाया. अब वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि ये दुकानदार मुस्लिम समुदाय से है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-09-04 | 3:01 | सुनो |
|
गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे लोगों के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
गुजरात के कई हिस्से इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं. इसमें तकरीबन पचास लोगों की जान जा चुकी है. सोशल मीडिया पर इस बाढ़ में फंसे लोगों और जलभराव के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो गुजरात का बताकर सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी रिहायशी इलाके में जबरदस्त पानी भरा देखा जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि इस पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ लोग दूर से आते दिख रहे हैं, जो घरों में फंसी जनता तक कुछ सामान पहुंचा रहे हैं. इन लोगों के सिर्फ सिर नजर आ रहे हैं और ऐसा लगता है कि इन्होंने मुस्लिम टोपी पहन रखी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-09-03 | 5:48 | सुनो |
|
रेलवे की पटरी से नट-बोल्ट निकालते मुस्लिम लड़कों के वीडियो का सच: फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के ज़रिये देश में होने वाले रेल हादसों का ठीकरा मुसलमानों पर फोड़ा जा रहा है. इस वीडियो में तीन लड़कों को रेल की पटरी पर खड़े देखा जा सकता है. इनमें से एक पटरी के नट-बोल्ट ढीले करने की कोशिश कर रहा है. पोशाक से ये लड़के मुस्लिम दिखते हैं और तमाम लोग इन्हें भारत में कहीं की घटना मानकर बुरा-भला कह रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि इन दुर्घटनाओं के पीछे साजिश है लेकिन विपक्षी नेता चुप हैं. कई लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इनके खिलाफ कारवाई करने की मांग भी कर रहे हैं. यही नहीं, रेल ट्रैक के आसपास से मुसलमानों की झुग्गी-झोपड़ियां हटाने की मांग भी हो रही है. मगर क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में तकनीकी विवरण
|
2024-09-02 | 5:33 | सुनो |
|
इज़राइल ने आतंकवादी की लाश में टाइम बम रख कर फिलीस्तीनियों को लौटाई?: फैक्ट चेक
इज़राइल ने हाल ही में वेस्ट बैंक में हमला किया जिसमें हमास के कम से कम 10 आतंकी मारे गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी का जनाजा निकलते हुए देखा जा सकता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका होता है और चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है. धुआं छंटता है तो चारों तरफ लोगों की लाशें दिखाई देती हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि इज़राइल ने एक आतंकवादी की लाश में टाइम बम रखकर फिलीस्तीनियों को वापस कर दी. जब फिलीस्तीनियों ने उस आतंकी का जनाजा निकाला तो धमाका हुआ और उसमें बीस लोग मारे गए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-08-30 | 3:07 | सुनो |
|
कोलकाता कांड पीड़िता की मां से जोड़कर वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक
कोलकाता रेप-हत्या कांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि ये महिला, उसी ट्रेनी डॉक्टर की मां है, जिसकी कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई. वीडियो में दिख रही महिला बेहद गमगीन और बेसुध-सी है. हरा सलवार कुर्ता पहने हुए इस महिला के साथ कुछ और लोग भी हैं. वीडियो में एक जगह कोलकाता कांड की पीड़िता की तस्वीर लगी है. सुनिए इस वीडियो की सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-08-29 | 3:31 | सुनो |
|
गोद में बच्चे के साथ दीपिका पादुकोण की वायरल तस्वीरों का सच: फैक्ट चेक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ महीने पहले एक पोस्ट के जरिये बताया था कि दीपिका मां बनने वाली हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की दो तस्वीरों का एक कोलाज वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बच्चे को गोद में लिये दिख रही हैं. ये तस्वीरें किसी अस्पताल की लगती हैं, और इनमें दीपिका बच्चे के साथ बिस्तर पर लेटी हुई हैं. लोग इन फोटोज को असली मान कर दीपिका-रणवीर को बधाइयां दे रहे हैं. लेकिन क्या ये तस्वीरें असली हैं, सुनिए इनकी सच्चाई 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में तकनीकी विवरण
|
2024-08-28 | 3:39 | सुनो |
|
पानी में कंधे तक डूबकर नमाज पढ़ते बांग्लादेशी मुस्लिमों के वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक
उठापटक और हिंसा के बीच अब बांग्लादेश बाढ़ से जूझ रहा है. इस बाढ़ से बांग्लादेश में लाखों लोग प्रभावित हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ मुस्लिमों को नमाज अदा करते हुए देखा जा सकता है. तस्वीर को बांग्लादेश का बताकर अप्रत्यक्ष रूप से इसे वहां हाल ही में हिंदुओं पर हुए हमलों से जोड़ा जा रहा है. ये कहने की कोशिश की जा रही है कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा में मुस्लिमों ने जो हिंदुओं के साथ किया उसका फल बांग्लादेश के लोगों को अब मिल रहा है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-08-27 | 4:12 | सुनो |
|
नागालैंड में रेप आरोपी की मॉब लिंचिंग के बाद वहां ऐसी घटनाएं बंद हो गईं?: फैक्ट चेक
कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर सड़क से सोशल मीडिया तक लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो देश में दुष्कर्म की घटनाएं बंद करवाने के फॉर्मूले सुझा रहे हैं. ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके साथ कहा जा रहा है कि नागालैंड में नौ साल पहले एक बलात्कारी को दस हजार लोगों की भीड़ ने जिंदा जलाकर चौराहे पर टांग दिया था. तब से आज तक वहां दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई है. ऐसा कहने वाले एक पोस्टकार्ड भी शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, "एक बार में बालात्कार बंद की गारंटी!" क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-08-26 | 4:51 | सुनो |
|
कोलकाता रेप-मर्डर केस पीड़िता के पिता की वायरल वीडियो कितनी सच्ची : फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर कोलकाता रेप-मर्डर केस के जोड़ कर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें किसी अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखकर एक शव को बाहर ले जाया जा रहा है. स्ट्रेचर के आगे एक आदमी को चलते देखा जा सकता है जो कतार में खड़े हॉस्पिटल स्टाफ के आगे हाथ जोड़ रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि ये कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता के पिता हैं जो अपनी बेटी के शव को अस्पताल से बाहर ले जा रहे हैं. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-08-23 | 4:46 | सुनो |
Aaj Tak Radio से अधिक
इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
समान पॉडकास्ट
पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।