पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 11

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
अतुल सुभाष के बाद एक और सुसाइड, क्या है इस वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक

अतुल सुभाष खुदकुशी मामले के बाद से सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की तरफ से कानूनों के दुरुपयोग की बात कह रहे हैं. इसी संदर्भ में अब एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि अतुल की ही तरह एक और पुरुष ने टैंकर के नीचे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि वो बच गया. इस हैरतअंगेज वीडियो में एक बाइक सवार युवक अचानक ही अपने बगल में चल रहे एक भारी भरकम टैंकर से टकराकर उसके नीचे आ जाता है. हालांकि वो टैंकर गुजरने के कुछ ही पलों बाद उठ खड़ा होता है. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
bbee940c982a487aaf62459f38edffe2113f0810416dafc5853aaf6f87462aec
2024-12-13 4:26 सुनो
AI इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी की वायरल फोटो का सच क्या है?: फैक्ट चेक

बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने पत्नी की प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर ली थी. मरने से पहले उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के सदस्यों पर मानसिक उत्पीड़न, पैसों की वसूली और फर्जी केस में फंसाने के आरोप लगाए. पुलिस ने निकिता सिंघानिया और उनके परिवार के तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है. अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से सोशल मीडिया पर लोग निकिता को बुरा-भला कहते हुए उन्हें अतुल की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग एक लड़की की फोटो शेयर करते हुए उसे अतुल की पत्नी निकिता बता रहे हैं. क्या है इस फोटो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में

तकनीकी विवरण
GUID
b18edc8fb4b042994e2216284f71d7fb02e9df1d4128f89938b7f26ea106153c
2024-12-12 4:42 सुनो
सीरिया से भागकर मॉस्को पहुंचे बशर अल असद की पुरानी तस्वीर वायरल?: फैक्ट चेक

सीरियाई विद्रोहियों ने बशर अल-असद की सरकार को उखाड़ फेंका, जिसके बाद उन्हें देश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद और उनके परिवार को रूस की राजधानी मॉस्को में शरण दी गई है. क्रेमलिन सूत्रों ने रूस की समाचार एजेंसियों को बताया कि असद और उनके परिवार को मानवीय आधार पर शरण दी गई है. अब, मॉस्को पहुंचने के बाद असद की एक तस्वीर वायरल हो रही है. मॉस्को पहुँचने के बाद की ये उनकी पहली तस्वीर बताई जा रही है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
694eb8715e65ee7d7178c79b2933b8de5f3e009f2f8bb9bf460d0d30f6f52f79
2024-12-11 3:58 सुनो
बांग्लादेश आर्मी ने मोदी-शाह-राजनाथ को चेतावनी दी? सुनिए असल कहानी: फैक्ट चेक

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदुओं पर अत्याचार के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. इसमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश आर्मी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह को चेतावनी दी है. वीडियो में सैन्य टोपी पहने दो लोगों को बांग्ला में भाषण देते देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
bcf60324e7a641bebb1223202b795612e1ea45d47dfebc27ddf36394f5eb6175
2024-12-10 5:24 सुनो
अजमेर शरीफ दरगाह को तोड़ने जा रहे जुलूस की वीडियो का सच कुछ और है: फैक्ट चेक

किसी भीड़भाड़ वाली सड़क पर लगी भयानक आग और अफरातफरी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें लोगों के हाथों में मशालें नजर आ रही हैं. चारों तरफ आग की लपटें और धुआं दिख रहा है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोग, अजमेर शरीफ दरगाह को तोड़ने के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में

तकनीकी विवरण
GUID
826c7c597188bb1819f764cf2a1006d5a4a33e3fae628558dfdb5571ad28cc3c
2024-12-09 4:20 सुनो
पंकज त्रिपाठी ने BJP के खिलाफ किया कैंपेन? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक

फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगता है कि नेताओं के साथ-साथ अभिनेता भी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं. वीडियो में एक्टर पंकज त्रिपाठी एक मूंगफली बेचने वाले का किरदार निभा रहे हैं. पंकज कहते हैं, “हम मूंगफली बेचते हैं, अपना अक्ल नहीं. ये मैसेज देखिए. भाजपा वालों ने भेजा है, कह रहे हैं वोट दो, हम विकास करेंगे. अरे, हमको मालूम नहीं है क्या? इधर हम इन्हें वोट देंगे, उधर सरकारी पैसा गायब. मूंगफली वाला हूं, मूर्ख नहीं हूं. याद रहे, अगर भाजपा के लोग कोई लालच दें, तो कहो, मैं मूर्ख नहीं हूं.” क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
37bca5336e00d827c3af0bd21df8c7931229f2017172650ab7e163ea511bc4cb
2024-12-06 4:51 सुनो
टमाटर में ऐसे छेद यानी सांप का जहर? क्या है वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक

अगर आप ध्यान देकर सब्जियां खरीदते हैं तो आपने कुछ ऐसे टमाटर जरूर देखे होंगे जिनमें काले छोटे छेद होते हैं. आमतौर पर लोग ऐसे टमाटर नहीं खरीदते. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की अगर मानें तो ये छेद, सांप के दांतों के निशान हो सकते हैं और ऐसे निशान वाले टमाटर जहरीले हो सकते हैं. वायरल पोस्ट कहता है कि “फोटो में टमाटर की सतह पर आपको दो सुराख नजर आ रहे होंगे. जब भी आपको कोई टमाटर इस तरह नजर आए तो उसे न खाने की सलाह दी जाती है. यह सांप के काटने का परिणाम हो सकता है. क्या है इस वायरल पोस्ट का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
3af318de11098484c6618c2719d4e52f857e21e7c3e067cc952c7f08c335769b
2024-12-05 5:55 सुनो
"मस्जिद के लिए ख़ुशी-ख़ुशी जान दे दी", संभल हिंसा से जोड़कर वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में मुरादाबाद कमिश्नर ने कहा है कि हिंसा में पत्थरबाजी करने वाले 300 से ज्यादा लोगों की पहचान हुई है. इस हिंसा के दौरान संभल में चार लोगों की मौत हो गई थी. अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि यह संभल हिंसा में जान गंवाने वाले एक युवक का शव है. गौर करने वाली बात ये है कि सफेद चादर में लिपटे इस युवक के चेहरे पर मुस्कान है. फोटो को शेयर करने वालों का कहना है कि इस आदमी ने खुशी-खुशी संभल की मस्जिद के लिए अपनी जान दे दी. क्या है इस वायरल फोटो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
a84e0d0e582758934a2f09c097a9b8c8329f8da738066016a1ec090e1d0dd4a9
2024-12-04 3:10 सुनो
15 साल के बच्चे ने अपने ही घर को क्यों किया तहस नहस?: फैक्ट चेक

प्रयागराज से फरवरी 2024 में खबर आई थी कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी, और वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लगने की वजह से डांटती थीं. ऐसा ही एक मामला जून 2022 में लखनऊ से सामने आया था जहां एक 16 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने को लेकर अपनी मां को गोली मार दी थी. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि एक 15 साल के लड़के ने अपने घर में तोड़फोड़ कर दी क्योंकि उसके मां-बाप उसे मोबाइल पर गेम खेलने से रोक रहे थे. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
bcdc726a81eadccd16e06374d4cb1c3375e95720d3f22726441e03fbfb33b7e1
2024-12-03 5:19 सुनो
मुरादाबाद में छेड़छाड़ और मारपीट का शिकार हुई महिला कांस्टेबल की असल कहानी: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का एक फुटेज वायरल है. इसमें एक बाइक सवार सड़क पर पैदल जा रही महिला को रोकता है. थोड़ी देर बहसबाजी के बाद वो उसे बेरहमी से पीटने लगता है. करीब ढाई मिनट लंबे वीडियो में एक से ज्यादा व्यक्तियों को महिला के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मारपीट का शिकार हुई महिला एक पुलिस कांस्टेबल है और वो हिन्दू है. वहीं, जो आरोपी हैं वो मुस्लिम समुदाय से आते हैं. क्या है इस घटना की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' में.

तकनीकी विवरण
GUID
381313e4f0e5c9ac2b84f9e010e9e29e54844b2284042937389e7eb1de51c556
2024-12-02 4:09 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।