पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 7

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
शंकराचार्य ने वीडियो कॉल पर CM योगी को लताड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में शंकराचार्य महाकुंभ की व्यवस्थाओं की आलोचना करते दिख रहे हैं. शंकराचार्य के सामने खड़े एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन फोन पकड़ा हुआ है. वीडियो में शंकराचार्य गुस्से में कहते हैं, “तो फिर तुम्हारी व्यवस्था कहां गई फिर, फिर तो जैसा पिछला कुंभ था वैसा ही तुम्हारा कुंभ हो गया विशेष कहां हुआ, तुम्हारा कुंभ तो विशेष होना चाहिए था न, तुम तो कह रहे थे मैंने पूरी व्यवस्था करी है." इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी को वीडियो कॉल पर फटकार लगाई है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
59f22bf832cc1f05d18123b393d606150ffddd2e79c203c510fd0a9916632c1f
2025-02-10 5:28 सुनो
मुस्लिम शख्स ने लड़की को छेड़ा, मुजफ्फरनगर पुलिस ने सिखाया सबक?: फैक्ट चेक

‘एक्शन’ और ‘रिएक्शन’ लिखकर सोशल मीडिया पर दो वीडियो का एक कोलाज शेयर किया जा रहा है. पहले वीडियो में एक शख्स सरेराह किसी लड़की से कुछ कहते हुए लगातार उसका रास्ता रोक रहा है. आखिर में लड़की भाग कर वहां से निकल जाती है और ये शख्स उसका पीछा करने लगता है. वहीं, दूसरे वीडियो में यही आदमी पुलिस की गाड़ी से बाहर निकल कर पुलिसकर्मियों के सहारे लंगड़ाते हुए थाने की तरफ जा रहा है. वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की घटना है, जहां एक मुस्लिम शख्स ने किसी लड़की के साथ छेड़खानी की थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके सबक सिखाया. सुनिए इस घटना की सच्चाई, 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
3eba0ee43975af86571cd6797e80c2c67adffcb5ae6cd34824e8ca262d14e3d4
2025-02-07 2:59 सुनो
दिल्ली की सड़क पर अचानक दिखा शेर? वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक

रात के अंधेरे में लोगों की चीख-पुकार के बीच एक आदमी का पीछा करते एक शेर का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. इसके साथ ये दावा हो रहा है कि घटना दिल्ली के झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास की है. घटना की तारीख 24 जनवरी, 2025 बताई जा रही है. लोगों को सावधान रहने को भी कहा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की असल कहानी, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
46a75585d901c483739d8cb8cf86634e9e6fe1ca9dbded342615ad0419780dab
2025-02-06 3:30 सुनो
बांग्लादेश में हिंदू मंदिर के हाथी को लाठी-डंडों से पीटा गया?: फैक्ट चेक

एक हाथी को लाठी-डंडों से पीटते कुछ लोगों का विचलित कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हाथी के पैर लोहे की चेन से बंधे हुए हैं. आसपास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ये घटना बांग्लादेश की है जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने एक हिंदू मं​दिर के हाथी को बुरी तरह से पीटा. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग बांग्लादेश को बुरा-भला कह रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
9c298b3bc727efc8d390158699049fafc4cab9c4d4aa8d3783b36d50c7b39d0f
2025-02-05 3:04 सुनो
महाकुंभ में यूपी पुलिस के लाठीचार्ज करने की ख़बर झूठी है?: फैक्ट चेक

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर पुलिस लाठीचार्ज का एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो की शुरुआत में एक पुलिसकर्मी सड़क पर एक आदमी पर लाठी बरसाता दिखता है. वीडियो को शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि महाकुंभ स्नान में स्नानार्थी का इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस स्वागत करती है, क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
9f95dfd268fd143d7a397cfbf459ccd528f16eed914539c835250aa77acc5782
2025-02-04 4:19 सुनो
महाकुंभ जा रही ट्रेन में बुजुर्ग से TTE ने ऐंठे रुपये? जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक

महाकुंभ में स्नान के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, ताकि यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में कोई परेशानी न हो. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ट्रेन के टीटीई को एक बुजुर्ग से पैसे छीनते हुए देखा जा सकता है. बुजुर्ग गिड़गिड़ाता है लेकिन टीटीई फिर भी उनके हाथ से रुपये छीनकर अपनी जेब में रख लेता है. वीडियो को शेयर कर रहे कई लोगों का कहना है कि ये यात्री प्रयागराज महाकुंभ में जा रहा था. क्या है इस वीडियो का सच सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में.

तकनीकी विवरण
GUID
eb26e6638e5c064115f8af189a409bd8b91b3346678ac28781aef229ea80a953
2025-02-03 3:22 सुनो
महाकुंभ में ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ का नारे लगाते लड़कों ने भगदड़ नहीं मचाई: फैक्ट चेक

महाकुंभ के संगम नोज पर 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात को मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हैं. इसके अलावा महाकुंभ के ही झूंसी घाट पर भी भगदड़ मचने की खबरें सामने आई हैं. यूपी सरकार ने भगदड़ की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. इस बीच 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' का नारा लगाते कुछ लड़कों के वीडियो को शेयर करते हुए ये कहा जा रहा है कि यही लड़के भगदड़ की वजह हैं. वीडियो पर समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ 'कुंभ मेला प्रयागराज' लिखा हुआ है. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर सवाल उठाते हुए यूपी सरकार से इन लड़कों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
f5d052dae67ce92fc07d29fdbcdca9979760cf4850c8e136a5e7ce4ca6e5d4e7
2025-01-31 4:15 सुनो
गंगा में डुबकी लगातीं डिंपल यादव के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की जान चली गई है और 60 लोग घायल हैं. विपक्षी पार्टियों ने इस हादसे पर दुख जताते हुए महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सरकार और प्रशासन को घेरा है. इस बीच सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का नदी में डुबकी लगाता हुआ एक वीडियो वायरल है. कुछ लोगों का कहना है कि ये महाकुंभ का हालिया वीडियो है. कई लोग इस वीडियो के जरिये डिंपल और समाजवादी पार्टी पर तंज कस रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
34f45ca77a7e88bd6bcc55aef4d32576ba033c2eb7f52c667f7e326b1ea9b186
2025-01-30 3:16 सुनो
महाकुंभ में एक्टर प्रकाश राज ने लगाई डुबकी? वायरल तस्वीर की पड़ताल: फैक्ट चेक

अभिनेता और फिल्ममेकर प्रकाश राज ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो भगवान में विश्वास नहीं रखते और उनके पास इसके लिए समय नहीं है. हालाँकि, आजकल उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें वो प्रयागराज महाकुंभ में गंगा में डुबकी लगाते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर को साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि 'हिंदू विरोधी' प्रकाश राज कुंभ मेले को प्रदूषित करने गए हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
38458917935a0d31c518409c917d5f0faaf09e0d2b983b6b6bcdcd72e5cf0b1d
2025-01-29 2:25 सुनो
उत्तराखंड में विधायक ऑफिस पर हमले के बाद प्रणव सिंह चैंपियन ने मनाया जश्न?: फैक्ट चेक

उत्तराखंड के पूर्व बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. प्रणव सिंह पर आरोप है कि 26 जनवरी को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ उत्तराखंड में खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हमला किया. मामले में हरिद्वार की सीजीएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालाँकि, इस बीच प्रणव सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसमें वो अपने दोनों हाथों में बंदूक पकड़कर बॉलीवुड गाने पर नाचते दिख रहे हैं. लोगों का कहना है कि विधायक उमेश सिंह के दफ़्तर पर हमले के बाद प्रणव सिंह खुलेआम अपनी टीम के साथ बंदूक लहराते हुए जश्न मना रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
4e25871eae76f3373832944e23ab468ccab03e6b939615520e425ffbf9718b67
2025-01-28 3:30 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।