पॉडकास्ट विवरण

Fact Check

Aaj Tak Radio

विवरण

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 17

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
कांग्रेस का कौन सा 'सीक्रेट डॉक्यूमेंट' मोदी सरकार के हाथ लगा?: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी से जोड़कर वायरल हो रहा एक कथित गोपनीय दस्तावेज चर्चा में है. इसमें साल 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात लिखी है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये डॉक्यूमेंट बीजेपी सरकार के हाथ लग गया है और आजतक न्यूज चैनल ने इस मामले का खुलासा किया है. ऐसा कहने वाले सोशल मीडिया यूजर्स आजतक की एक वीडियो रिपोर्ट शेयर कर रहे हैं. इसमें एंकर श्वेता सिंह एक डॉक्यूमेंट के बारे में बता रही हैं और इसका टाइटल है- "टुवर्ड्स रूल ऑफ इस्लाम इन इंडिया". क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
0c55a102fa1441c1f6b743e289a0c10964c78a20977b2e8e70e1ab44beccec8f
2024-09-20 4:12 सुनो
लेबनान में पेजर फटने से हुई मौतों को नेतन्याहू ने ऐसे सेलिब्रेट किया?: फैक्ट चेक

17 सितंबर को लेबनान में पेजर डिवाइसेज में हुए विस्फोटों से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2,800 लोग घायल हो गए. ये विस्फोट कथित रूप से हिज़बुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाकर किए गए थे. लेबनान की सरकार और हिज़बुल्लाह, दोनों ने इसके लिए इज़राइल को ज़िम्मेदार ठहराया है. अब इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठे मस्ती से सीटी बजाते हुए नज़र आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लेबनान में हुए विस्फोटों के बाद का है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
faefe7e854a32bea2ca8268c23b92ce5297c9a6863d83927667e10ca1c1010ba
2024-09-19 3:54 सुनो
लिव इन-पार्टनर को पीटते लड़के का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक

किसी लड़की को बेरहमी से पीटते आदमी का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को ‘लव जिहाद’ का एंगल दिया जा रहा है. दावा हो रहा है कि वीडियो में दिख रहा लड़का मुस्लिम समुदाय का है जिसे अपनी हिंदू पार्टनर को पीटा. वीडियो किसी कमरे में शूट किया गया है जहां लड़का, एक युवती को कई थप्पड़ मार रहा है. यहां तक कि वो उसे बेल्ट से भी पीट रहा है. लड़की उसे रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन युवक मान नहीं रहा. क्या है इस घटना की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
eb4f21b117d42e4f7cd8f31e5f9868abd1940f8070f96925c78db19804e5aee2
2024-09-18 4:34 सुनो
कर्नाटक में गणपति की मूर्ति पुलिस वैन में क्यों रखी गई, पूरी कहानी जानिए: फैक्ट चेक

कर्नाटक के मांड्या में पिछले दिनों गणेश विसर्जन के दौरान को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस अब तक 52 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर पुलिस वैन में रखी भगवान गणेश की मूर्ति की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनके साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने गणेश पूजा पर रोक लगा दी. इनमें से एक फोटो में किसी पुलिसकर्मी को गणेश भगवान की मूर्ति उठा कर पुलिस वैन की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है. क्या है इसकी सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
82d33f7ef5959bde5ad73a0cf20819437f77de1499a4c328e95f9f67113d03a7
2024-09-16 4:25 सुनो
'रेल जिहाद' से जोड़कर वायरल वंदे भारत ट्रेन के वीडियो की असली कहानी: फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर आपने वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के कांच को हथौड़ा मारकर तोड़ रहे व्यक्ति का वीडियो जरूर देखा होगा. इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स गुस्से में कह रहे हैं कि ये कोई मुसलमान है जो ‘रेल जिहाद’ में लगा है. हाल फ़िलहाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं भी हुई हैं. इस वीडियो को इन घटनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
f0135f1c8bb78929cb5048e208e2b27d20723641d1fbc3b480f3cd7adf6e751f
2024-09-13 10:58 सुनो
पेट्रोल पंप पर घूम रहे शेर के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक

जहां एक तरफ यूपी के बहराइच में भेड़ियों का खौफ छाया हुआ है, वहीं एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि एमपी के सागर जिले में शेर देखा गया. वीडियो किसी पेट्रोल पंप का है, जहां रात में एक शेर घूमता दिख रहा है. कहा जा रहा है कि ये पेट्रोल पंप सागर के बहेरिया चौराहे का है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक व्यक्ति बोल रहा है कि ये शेर बहेरिया चौराहे पर रात को दो बजे देखा गया. ये व्यक्ति लोगों से रात में इस इलाके में न जाने की अपील भी कर रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
dc4a708ec8c63913960a140f27f308932523cc68176d885d76834cb75c3cd264
2024-09-12 3:53 सुनो
अमेरिकी अख़बार में छपी राहुल गांधी के बयानों की आलोचना?: फैक्ट चेक

राहुल गांधी ने अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर कई ऐसे बयान दिए हैं जिससे देश की राजनीति में हलचल मची हुई है. सत्ताधारी दल एनडीए के नेताओं ने इसे लेकर राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक न्यूजपेपर कटिंग की फोटो धड़ल्ले से शेयर की जा रही है और दावा किया जा रहा है कि अब अमेरिकी अखबार भी राहुल गांधी के बयानों की आलोचना कर रहे हैं. ये न्यूजपेपर कटिंग अंग्रेजी में है, जिसका अनुवाद है, "अमेरिकी पूछ रहे हैं, राहुल भारत के हैं या पाकिस्तान के?" अखबार पर 'सैन फ्रांसिस्को' लिखा है और 31 मई की तारीख लिखी हुई है. क्या है इसकी हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
f265234d22cfa4b2dec03a365894230560e1852be0eadf6b53c1f7110ea27d1c
2024-09-11 5:26 सुनो
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में पड़ी दरार? वायरल फोटो का सच जान लीजिए: फैक्ट चेक

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं? सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये यही दावा किया जा रहा है. तस्वीर में सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति के पैर वाले हिस्से पर कुछ दरारें नजर आ रही हैं. साथ ही मूर्ति पर सीढ़ियां टिकी भी देखी जा सकती हैं. दरअसल, गुजरात में भीषण बारिश और बाढ़ की वजह से कई इलाकों में भारी तबाही की खबरें लगातार आ रही हैं. इसी के मद्देनजर गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर ये दावा किया जा रहा है. क्या है इन दावों की सच्चाई, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
0f402a71ec1541ca57ec4eb999c6fd0d9d4da0728456d5986c3f87ee7e39af6b
2024-09-10 4:00 सुनो
नीतीश-लालू की मुलाकात के वायरल वीडियो की असलियत क्या है: फैक्ट चेक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तेजस्वी यादव नीतीश का स्वागत करते हुए अपने घर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग कह रहे हैं कि हाल ही में इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है. जिसके बाद बिहार की राजनीति में दोबारा उलटफेर की संभावना देखी जा रही है. क्या है इस वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

तकनीकी विवरण
GUID
8b4d8f4f0bc0aada335b099b84de35becd85ff1b0bd36637ee08e0f07260049a
2024-09-09 5:44 सुनो
बांग्लादेश में बच्चे के गले से ताबीज़ निकालते मौलवी के वीडियो का सच: फैक्ट चेक

बांग्लादेश में आई भीषण बाढ़ के चलते 70 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कोई मुस्लिम शख़्स पानी के अंदर खड़े एक बच्चे के गले में डली माला को मुंह से काटकर निकालता नज़र आ रहा है. इसके साथ दावा हो रहा है कि बांग्लादेश में आई बाढ़ के दौरान इस हिंदू बच्चे को राहत सामग्री देने के बदले मौलवी ने उसके गले में पड़ी धार्मिक माला निकलवा दी. क्या है इस दावे की हक़ीक़त, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

तकनीकी विवरण
GUID
fb1f5e10fc179bfea785dbe706490061b598088831c00aabe7c517f3589cea77
2024-09-06 3:40 सुनो

Aaj Tak Radio से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।