पॉडकास्ट विवरण
Fact Check
Aaj Tak Radio
विवरण
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल
विवरण
नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड
200 एपिसोड उपलब्ध हैं (आरएसएस कुल 1000; नवीनतम दिखा रहा हूँ 200) · 20 का पेज 15
| एपिसोड और सामग्री | दिनांक | अवधि | सुनो |
|---|---|---|---|
|
रतन टाटा के निधन के बाद उनका फ़ेवरेट कुत्ता 'Goa' भी चल बसा?: फैक्ट चेक
वॉट्सएप पर दावा किया जा रहा है कि रतन टाटा के निधन के 3 दिन बाद उनके पालतू कुत्ते गोवा की भी मौत हो गई. वॉट्सएप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में लिखा है, “दुखद खबर…टाटा के निधन के 3 दिन बाद उनके पालतू कुत्ते गोवा की भी मौत हो गई… इसलिए कहते हैं कि कुत्ते इंसानों से ज्यादा वफादार होते हैं” इस दावे के साथ, कई लोगों ने टाटा के तिरंगे से लिपटे ताबूत के पास बैठे कुत्ते का वीडियो भी शेयर किया. क्या है इस वायरल मैसेज का सच, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-18 | 2:36 | सुनो |
|
खाने में यूरिन मिलाने वाली नौकरानी के धर्म को लेकर उड़ी अफवाह?: फैक्ट चेक
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है. ये वीडियो किसी की रसोई में शूट हुआ है, जहां खाना बना रही एक महिला ने घिनौनेपन की सभी हदें पार कर दीं. वीडियो में ये महिला एक बर्तन उठाती है और फिर रसोई का दरवाजा बंद कर देती है. इसके बाद अपना कुर्ता उठा कर, फ्रिज की आड़ में खड़ी हो जाती है. थोड़ी देर बाद वो इस बर्तन को किचन की स्लैब पर रखती है, और फिर एक कपड़े से हाथ पोंछती है. वीडियो शेयर करने वालों के मुताबिक ये एक मुस्लिम महिला है, जिसने किसी के घर में खाना बनाते वक्त उसमें अपना पेशाब मिला दिया. क्या है इन दावों की सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-17 | 3:40 | सुनो |
|
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद देवेन्द्र फडणवीस के वायरल पोस्टर का सच: फैक्ट चेक
मुंबई के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को सरेआम हत्या कर दी गई. मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रहा है जिसमें किसी सड़क पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का एक पोस्टर लगा दिख रहा है. पोस्टर में फडणवीस हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. साथ में लिखा है, “बदला पूरा”. इस पोस्टर को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स बाबा सिद्दीकी की हत्या में देवेन्द्र फडणवीस का हाथ होने के आरोप लगा रहे हैं. दावे के अनुसार, सिद्दीकी की मौत के बाद ये पोस्टर मुंबई की सड़कों पर लगाए गए हैं. क्या है इस पोस्टर की सच्चाई, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-16 | 5:06 | सुनो |
|
लॉरेंस बिश्नोई को ललकारने के बाद पप्पू यादव की पिटाई हुई?: फैक्ट चेक
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई. कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिये इस हत्या की जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कानून इजाजत दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर देंगे. और अब इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का एक 13 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पप्पू को मीडिया से बातचीत के दौरान रोते हुए देखा जा सकता है. कई लोगों का कहना है कि ये वीडियो पप्पू यादव के लारेंस बिश्नोई को चुनौती देने के बाद का है. दावे के मुताबिक, किसी ने उनकी हाल ही में पिटाई कर दी और वो मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोने लगे. इसे शेयर करते हुए एक फेसबुक यूजर ने लिखा, “बाबा सिद्दीकी की हत्या से दुखित होकर कल पप्पू यादव चौबीस घंटे में तकनीकी विवरण
|
2024-10-15 | 4:47 | सुनो |
|
सीएम योगी के खिलाफ यति नरसिंहानंद के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक
पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले डासना शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद का इन दिनों भारी विरोध हो रहा है. अपने बयान को लेकर उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हैदराबाद और महाराष्ट्र में मामला दर्ज हो चुका है. सीएम योगी ने भी 7 अक्टूबर को कहा था कि किसी भी जाति, मत-मजहब या संप्रदाय से जुड़े देवी-देवता, महापुरुष या साधु-संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी. लेकिन फिलहाल पुलिस का कहना कि उन्हें भी नहीं पता कि नरसिंहानंद इस वक्त कहां हैं. इस बीच यति नरसिंहानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वो सीएम योगी के खिलाफ बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नरसिंहानंद कहते हैं कि सीएम योगी की पुलिस ने उनकी बहुत बेइज्जती की है. और फिर अपमानजनक तरीके से वो योगी को उनके खिलाफ मनचाही कार्रवाई करने की चुनौती देते हैं. लोग इस वीड तकनीकी विवरण
|
2024-10-14 | 3:18 | सुनो |
|
हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद रो पड़े दीपेन्द्र सिंह हुड्डा?: फैक्ट चेक
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि किस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रो पड़े. हरियाणा में सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जोरदार झटका दिया है. एक दिन पहले तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तय करने में जुटी कांग्रेस 37 सीटों पर ही सिमट कर रह गई, वहीं बीजेपी 48 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-11 | 4:36 | सुनो |
|
रतन टाटा के आखिरी वायरल वीडियो का सच क्या है?: फैक्ट चेक
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का 9 अक्टूबर, 2024 को निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे. 10 अक्टूबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें देश के कई जाने-माने लोग शामिल हुए. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल हो गया है जिसे रतन टाटा का अंतिम वीडियो बताया जा रहा है. इसमें रतन टाटा, वॉकर के सहारे चलते हुए किसी एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो को “रतन टाटा जी का यह आखिरी वीडियो है, इसके बाद उनको कोई देख नहीं पाया” जैसे कैप्शंस के साथ फेसबुक और एक्स पर शेयर किया जा रहा है. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-10 | 5:37 | सुनो |
|
गोवा में ओवरलोडिंग के चलते डूबी नाव?: फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट की मानें तो गोवा में एक ओवर लोडिंग नाव के डूबने से 23 लोगों की जान चली गई और 64 लोग लापता हैं. चौंकाने वाला ये दावा एक वीडियो के साथ किया जा रहा है जिसमें दूर से दर्जनों लोगों से भरी से एक फेरी (बोट) को आते देखा जा सकता है. लेकिन चंद सेकंड बाद ही ये नाव डगमगाने लगती है और फिर पानी में डूब जाती है. मगर क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई? सुनिए ‘फैक्ट चेक’ में तकनीकी विवरण
|
2024-10-09 | 3:32 | सुनो |
|
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की आलोचना की?: फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिवराज सिंह चौहान सरकार पर लोगों को लूटने और बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं. वो कहते हैं कि “सत्ता के दलालों ने 17 बार पेपर लीक किये, हर बार धोखे में रखा. करोड़ों रुपए कमा लिए और बच्चों को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया. ये यहां का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा. क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-08 | 3:50 | सुनो |
|
मां ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बच्चे ने कर दी हत्या?: फैक्ट चेक
क्या मोबाइल चलाने से मना करने पर, एक बच्चे ने अपनी ही मां की जान ले ली? सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कथित घटना का वीडियो काफी वायरल है. ये वीडियो किसी घर के सीसीटीवी फुटेज जैसा लगता है. इसमें एक महिला आती है और बिस्तर पर बैठे बच्चे के हाथ से फोन छीनकर उसे डांटने-मारने लगती है. बच्चा उठ खड़ा होता है और पास में मौजूद डेस्क से किताब निकाल कर पढ़ने लगता है. महिला वहीं पास में बैठ जाती है और फोन पर बात करने लगती है. थोड़ी देर बाद बच्चा किताब छोड़कर कमरे के बाहर जाता है, और फिर वापस आकर कमरे में रखे क्रिकेट बैट से महिला के सिर पर हमला कर देता है. महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है और बच्चा बिस्तर पर बैठकर फिर फोन चलाने लगता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में. तकनीकी विवरण
|
2024-10-07 | 3:32 | सुनो |
Aaj Tak Radio से अधिक
इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
समान पॉडकास्ट
पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।