पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 9

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
शिक्षिका स्वयं बनी भामाशाह ओर बदल दी स्कूल की सूरत

झालावाड़ जिले के अकलेरा ब्लॉक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरी में शिक्षिका नीलू राठौर ने अपने प्रयासो से बच्चों के शैक्षणिक सहित समाजिक विकास के माध्यम से विद्यालय की सूरत ही बदल दी। राठौर ने दूसरे के भरोसे नही अपने खुद के अंदर एक भामाशाह को देखा और आगे बढ़ गई। जबकि आज भी कई विद्यालय जर्जर हालत में है लेकिन जिम्मेदार शिक्षक बजट का इंतजार करते देखे गए है। ऐसे में शिक्षिका के इन प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। शिक्षिका 2016 में स्टाफिंग पैटर्न से स्थानांतरित होकर आई। उन्होंने देखा कि विद्यालय में भी अन्य विद्यालय की तरह ही भौतिक सुख सुविधाओं का अभाव था। परन्तु ग्रामीण क्षेत्र से उनका अत्यंत लगाव हमेशा से रहा है। इसलिए गांव के माहौल को समझने में उन्हें ज़रा भी देर नहीं हुई। उन्होंने गांव के घर घर में जाकर ग्राम सर्वे करके गांव की साक्षरता दर की जानकारी ली। जब वो विद्यालय में आई थी

तकनीकी विवरण
GUID
ee97552b4d4291269fef2d9198bcae3273a32a94e93e9e384d1d71dcb4a7a941
2020-09-07 00:03:18 सुनो
सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान का आयोजन आज

झालावाड़ जिले में मानव सेवा समिति की ओर से सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा वही कई सामाजिक कार्य भी होंगे।

तकनीकी विवरण
GUID
5ecb6e2d66fc2b0dfcaad4c8d32a62af98fcef3b1bd3bbae2721b31415607f80
2020-09-07 00:01:18 सुनो
ग्राम पंचायत सरडा में आमुखीकरण कार्यशाला का हुआ समापन

झालावाड़ जिले के अकलेरा में पांच दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान कोरोना से बचाव आदि के पोस्टर और पुस्तिका का विमोचन भी हुआ। 31 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित हुई कार्यशाला में सरपंच राधेश्याम मेहर पूर्व सरपंच रोशन सिंह तंवर डीआरजी रामबाबू मेघवाल ग्राम विकास अधिकारी राजेश मीणा सहायक सचिव चेनसिह तंवर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका टेलर वार्ड पंच सहित अन्य स्टाफ ओर ग्रामीणों ने भाग लेकर कोविड बचाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।

तकनीकी विवरण
GUID
d4ac05cf36cc0af9ed963c671c576be03be37088254d133330d8a903c7d1919d
2020-09-05 00:00:40 सुनो
अफीम गबन के मामलों में आरापियों को दस-दस साल के कठोर कारावास की सजा हुई।

झालावाड़ जिले के अकलेरा में अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश असीम कुलश्रैष्ठ ने करीब 9 साल पुराने एक मामले में आधा दर्जन अभियुक्तों को दस दस साल की सजाए सुनाई। न्यायालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पानाचंद पुत्र मन्नालाल निवासी उगेणा पन्नालाल पुत्र मथुरालाल निवासी पथरिया जगदीश पुत्र प्रभूलाल निवासी काजलिया लालचंद पुत्र मन्नालाल निवासी उगेणा फूलचंद पुत्र मांगीलाल निवासी पथरिया एवं हीरालाल पुत्र अमरलाल निवासी काजलिया को अफीम गबन के अलग अलग प्रकरणों में दोषी मानते हुए दस-दस साल के कठोर कारावास की सजा तथा एक-एक लाख रुपए के जुर्माने सहित अन्य धाराओं में दण्डित किया। न्यायिक सूत्रों ने बताया कि फसल वर्ष 2010-2011 के दौरान सभी अभियुक्तगण/कृषकों अफीम खेती करने के लिए लाईसेंस व पट्टा जारी किया था। अभियुक्तगण/कृषकों ने अफीम काश्त करके जो उपज प्राप्त की थी। वह सारी शुद्ध उपज अफीम विभाग को सौपीं जानी थी। ले

तकनीकी विवरण
GUID
0fa926748cd342994dbc7ff6e607a2eb195474fae80142b9d16897441ab7ef03
2020-09-05 00:01:25 सुनो
झालावाड़ की बेटी का पुलिस उपनिरीक्षक में चयन। पिता का सपना किया पूरा

झालावाड़। महिला कांस्टेबल संतोष चंद्रावत जिले के बकानी के पास छोटे से गांव दांत्या की रहने वाली है। वहीं से तैयारी कर पुलिस में वर्ष 2008 में कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती हुई। तथा इसी जज्बे और हिम्मत के साथ आरपीएससी द्वारा आयोजित राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा में अब उप निरीक्षक व राजस्थान पुलिस में सामान्य महिला वर्ग में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय झालावाड़ में तैनात है। संतोष चंद्रावत दांत्या गांव के किसान परिवार से सम्बंध रखती है। भाई पुष्पेंद्र सिंह खेती का कार्य करते है, माता गृहिणी, पति होटल व्यवसाय से संबंध रखते हैं ।तथा इनके एक 4 साल का पुत्र है। संतोष चन्द्रावत से बात करने पर बताया कि बचपन से ही पिता का सपना था कि मैं बड़ी होकर पुलिस अधिकारी बनूं। दुर्भाग्यवश पिता का असमय देहांत हो गया। पिता की इच्छा पूरी करने की जिम्मेदारी को मै

तकनीकी विवरण
GUID
999a16a9d13e50ab2dde4a319e0946d9b9d1df227bb2ce8e88c845e64ee52e8e
2020-09-03 00:01:43 सुनो
कोरोना जागरूकता कार्यशाला में दी जानकारी

झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र की बिंदाखेड़ा पंचायत मुख्यालय में कोविड19 जागरूकता कार्यक्रम के तहत चल रही 5 दिवसीय कार्यशाला में ग्राम विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने कोरोना गाइडलाइन पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ भारत मिशन मास्क के महत्व व सामाजिक दूरी के सम्बंध में जानकारी दी । जिला संदर्भ व्यक्ति छीतरलाल दांगी ने कोरोना महामारी से बचाव के उपाय सावधानी ठोस और तरल कचरे का निस्तारण हाथ धोने के तरीके और शौचालय की उपयोगिता के बारे में बताया । कार्यशाला में पंचायत सहायक विष्णु पारेता जसवंत सिंह मोहम्मद हुसैन रोजगार सहायक कैलाशचंद्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगियों ने भाग लिया।

तकनीकी विवरण
GUID
9786c517cbdd7e37b2a02ac1c8b3135417cacc458324bafe82ac0e71f4a7bab0
2020-09-02 00:00:48 सुनो
7 सितंबर को कांग्रेस नेता पायलेट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

झालावाड़। राजस्थान की राजनीति में शालीन और सरल स्वभाव के धनी युवाओं के ह्रदय सम्राट सचिन पायलेट के जन्मदिवस पर शैलेन्द्र यादव द्वारा उनके कार्यालय झालावाड में 7 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के लिए 2 सितंबर बुधवार को सचिन पायलेट के स्वनिवास पर मैं भी पायलेट नामक मास्क तथा पोस्टर का विमोचन किया। और शैलेन्द्र यादव (कालू भैया) ने पायलेट को झालावाड़ आगमन का आमंत्रण दिया। इस मौके पर ,सुरेन्द्र सिंह हाड़ा,नरेंद्र सिंह राजावत, जसवंत गुर्जर,ओम गुर्जर शुभम पारेता अंतरिक्ष माथुर,ईश्वर गुर्जर, भरत गुर्जर हीरालाल नागर फौजी ,दिव्या गुर्जर सुजान गुर्जर संतोष नागर देशराज गुर्जर,हारून भाई,रवि मोहन मीणा आदि सदस्य उपस्थित रहे.

तकनीकी विवरण
GUID
66a361fadc778a7572bf748833becc5d2da9fa191b522b807a7ee3aae736ee2f
2020-09-02 00:00:56 सुनो
झालावाड़ जिले में लगे थानाधिकारी बदले

झालावाड़। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगे थानाधिकारियों के स्थानन्तरण हुए है। इनमें अकलेरा असनावर भालता ओर घाटोली में लगे थानाधिकारी बदले है। पुलिस अधीक्षक किरण कंग शिद्दु ने शीघ्र ही नवीन पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए। जारी सूची के अनुसार अकलेरा वृत सर्किल में कल्याण सिंह को असनावर थाने में लगाया है। वही राजपाल सिंह को भालता वही सारोला में कार्यरत अजीत चौधरी को घाटोली में लगाया। भालता में कार्यरत रहे चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन झालावाड़ में लगाया है।

तकनीकी विवरण
GUID
912d78e3eaf10b851798b81c672edb0831cfdbed9a33fbe83ae4c5e720a14639
2020-09-01 00:00:39 सुनो
अकलेरा में मनोज कुमार झालावाड़ में बलबीर सिंह होंगे सीआई

झालावाड़ जिले के अकलेरा में पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार मनोज कुमार सोनी अकलेरा के नए सीआई होंगे। सोमवार रात को एक आदेश जारी कर जिले में 5 पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी बदल दिया है। ऐसे में अब अकलेरा के नए पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सोनी को लगाया है। पुलिस अधीक्षक किरण कंग सिद्धू ने बताया कि अकलेरा में अब मनोज कुमार सोनी को लगाया है। यह अनिल पांडे की जगह पर कार्य करेंगे। जबकि यहाँ कार्यरत अनिल कुमार पांडे को खानपुर थाने में लगा दिया है। स्थानन्तरण सूची में पुलिस निरीक्षक अनिल पांडे को खानपुर लगाया है। बलबीर सिंह को झालावाड़ कोतवाली लगाया। वही पूर्व में इसी थाने में कार्यरत रहे अजित मेघवंशी को फिर से मनोहरथाना में लगाया है। जबकि झालावाड़ कोतवाली में कार्यरत लक्ष्मण सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अपराध सहायक झालावाड़ में लगा दिया है। आदेश के अनुसार शीघ्र ही कार्यभार ग्र

तकनीकी विवरण
GUID
713cd48055e52da6a0222be163c3f9cd15b912eedc9013ee3a9ef12b4c729ba1
2020-09-01 00:02:04 सुनो
श्रीकृष्ण सेवा समिति ने दी गणेश जी को विदाई

झालावाड़। श्रीकृष्ण सेवा समिति बस स्टैण्ड के तत्वावधान में 10 दिवसीय गणेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। 11वे दिन अनन्त चर्तुदर्शी के पावन पर्व पर समिति ने प्रथम पुज्य गणेशजी की महाआरती कर के विदाई दी। कोविड 19 माहमारी के चलते सोशल डिस्टेन्स की पालना करते हुए इस पर्व पर गणेशजी की प्रतिमा को समिति के महावीर दाधीच ने सिर पर लेकर बस स्टैण्ड से रवाना हुए जो भवानी सर्किल ,पोस्ट आफिस ,सुभाष सर्किल होते हुए कनक रेजिडेन्सी , कंचन सिटि , बृजनगर होते हुए कालीसिंध नदी की पुलिया पर पहुचकर पुजा अर्चना कर आरती की। और जयकारे लगाते हुए सदस्यो ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के साथ गणपति को पानी में विर्सजन किया। इस अवसर पर समिति के रितेश अग्रवाल हेमराज प्रजापति प्रेमचन्द्र ,मनोज शर्मा मामा ,आकाश खगांर मनोज खंगार महावीर वेष्णव ,नन्दलाल संदीप भटिया सहित कई सदस्य मोजूद रहे।

तकनीकी विवरण
GUID
5512587a272385287d3e5f562929a38730891f10bb12a5f934424e12aef90db4
2020-09-01 00:01:04 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।