पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 4

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
अकलेरा में देव एकादशी मनाई

झालावाड़ जिले के अकलेरा में देवउठनी एकादशी के अवसर पर घरों पर पूजा अर्चना हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार 4 महीनों में देव शयन के कारण समस्त मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। इस दिन देव भगवान विष्णु जाते हैं तभी कोई मांगलिक कार्य संपन्न होता पाता है। इस कारण देव जागरण या उत्थान होने के कारण देवोत्थान एकादशी कहते हैं। इस दिन कहीं विवाहित युवतियां युवक उपवास करते हैं।और विष्णु भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अच्छा जीवन साथी मिले वही मान्यता है कि इस दिन उपवास करने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं

तकनीकी विवरण
GUID
960b1c26558737ddf7ab3b42239df2c6cadb8dff6c077befa543c9a639ce7305
2020-11-26 00:00:36 सुनो
घुमन्तु जाति परिवारो से लोग परेशान

झालावाड़ जिले के अकलेरा में घुमन्तु जाति के परिवारों से क्षेत्र के लोग परेशान है। लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।अकलेरा में इन परिवारों ने सब्जी मंडी में भी अस्थाई बसेरा बना लिया था। इस पर नगरपालिका ओर पुलिस ने कार्यवाई कर हटाया गया।

तकनीकी विवरण
GUID
45cc6ddbda95e3e361b9225aef9a751b1fac8f9a27e5aa1bd1b62c10a10db1b2
2020-11-25 00:00:42 सुनो
अकलेरा में बारां रोड पर अधूरा सड़क निर्माण कार्य

झालावाड़ जिले के अकलेरा में बारां रोड पर पुराने बस स्टैंड पर सीसी रोड कार्य अधूरा है। इसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ओर राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण कंपनी ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान यह क्षेत्र अधूरा छोड़ दिया है। इसके चलते नजदीक रहने वाले परिवारों को परेशानी हो रही है। इस मामले में अधिकारियों से पूछने पर बताया कि जल्द ही काम पूरा होगा।

तकनीकी विवरण
GUID
fcb656875227a8f436d36d431157cd71a491bb301ea1414ef988879b3af9a566
2020-11-25 00:00:42 सुनो
ग्रामीणों ने कहा नही डालेंगे वोट अधिकारी पहुचे गांव सुनी समस्याएं

झालावाड़ जिले के अकलेरा में आगामी पंचायत समिति चुनाव का बहिष्कार करने की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के अधिकारियों ने गांव उगेना पहुचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और उन्हें हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। तहसीलदार रामनिवास मीना ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर उगेना गांव में तहसीलदार रामनिवास मीना विकास अधिकारी कैलाश मीना सहायक अभियंता रमेश मीना पटवारी ग्रामसेवक सरपंच आदि ने सभी ग्रामीणों से चर्चा कर सभी की समस्या सुनी और उन्हें मतदान के लिए समझाया। उगेना गांव में डामर रोड से जोड़ने की मांग का प्रपोजल बनाकर राज्य सरकार को भिजवाने आश्वासन दिया।

तकनीकी विवरण
GUID
d6dda22082a03f0f93611243f2aa6ee81df0606de9b09254329855c7e8d5b3c3
2020-11-25 00:00:39 सुनो
पंचायत समिति सदस्य के लिए अकलेरा में 51 उमीदवार मैदान में

झालावाड़ जिले के अकलेरा में पंचायत समिति सदस्य के लिए होने वाले चुनाव की तस्वीर नाम वापसी के बाद साफ हो गई है। यहां आवेदन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में अब 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। उपखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य के लिए 61 आवेदन 60 उमीदवारो ने किए थे। इसके बाद 8 आवेदन निरस्त के बाद 52 उमीदवार शेष रहे थे। ऐसे में एक निर्दलीय उम्मीदवार पप्पूलाल ने अपना नाम वापस ले लिया। अकलेरा में 23 वार्ड है। तृतीय चरण में एक दिसंबर को चुनाव होंगे।

तकनीकी विवरण
GUID
24b48287e953ee6202f10bd743d3645713370312f351684344da442ffaffdf04
2020-11-12 00:00:42 सुनो
गांवों में अब भी मिट्टी से प्यार, अभी भी बनाए जाते हैं माँड़ने 83 वर्षीय धापू बाई सेन ने बनाए अपने घ

झालावाड़। गांवों में आज भी लोग अपनी मिट्टी से जुड़े हुए हैं। इन दिनों दीपावली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में सभी लोग अपने घर की लिपाई-पुताई में लगे हुए हैं। शहरों में एक और जहां अपने घरों में प्रिंटेड रंगोली चिपकाई जाती है। वहीं झालावाड़ जिले के सरड़ा गांव में आज भी 83 वर्षीय धापू बाई सेन हर तीज- त्यौहार पर अपने घर हड़मची और पांडू से मांडने बनाती है। और अपनी बहू ममता सेन व गीता सेन को अलग- अलग ढंग से माँड़ने बनाना सिखाती हैं। सरडा निवासी धापू बाई सेन बताती हैं कि पहले कच्चे मकान हुआ करते थे तो लोग अपने घरों में माँड़ने बनाते थे। हर तीज त्यौहार पर अलग-अलग प्रकार के मांडने बनाए जाते थे। लेकिन जब से पक्के मकान होने लगे हैं कि लोग मांडनों को भूल से गए हैं। मांडना हमारी लोक कला और लोक संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। जिनका अब धीरे-धीरे प्रचलन कम होने लगा हैं। आज की महिलाएं और युवतियां मांडना बनाने से कतरा

तकनीकी विवरण
GUID
713976688693ea3c7b734d81fc854bb6fa1d9d6ee1f062d8b7836981a34c7567
2020-11-11 00:01:37 सुनो
जिला परिषद् सदस्य के 27 पदों के लिए आए कुल 96 नामांकन

झालावाड़ 09 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) निकया गोहाएन ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया के अन्तिम दिन तक जिला परिषद् सदस्यों के 27 पदों के लिए कुल 96 नामांकन प्राप्त हुए हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के 168 पदों के लिए कुल 646 नामांकन पत्र प्राप्त हुए है। जिसमें डग पंचायत समिति सदस्यों के 25 पदों के लिए 133 नामांकन प्राप्त हुए, मनोहरथाना पंचायत समिति सदस्यों के 21 पदों के लिए 64, बकानी पंचायत समिति सदस्यों के 17 पदों के लिए 70, भवानीमंडी पंचायत समिति सदस्यों के 21 पदों के लिए 73, अकलेरा पंचायत समिति सदस्यों के 23 पदों के लिए 61, पिडावा पंचायत समिति सदस्यों के 21 पदों के लिए 101, झालरापाटन पंचायत समिति के 21 पदों के लिए 71 तथा खानपुर पंचायत समिति सदस्यों के 19 पदों के लिए 73 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
8052a645194bd43321b8f23321a2a09d538662aba2730ab1fad3e9de991861b1
2020-11-09 00:01:02 सुनो
5 जुवारियो से 12 हजार 60 रुपए बरामद

झालावाड़ जिले के अकलेरा में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गेहूखेड़ी में दोपहर बाद गिरफ्तार कर 12 हजार 60 रुपए नकदी ताश के पत्ते बरामद किए। इस मामले में पुलिस टीम को लगातार सूचना मिल रही थी। इस पर शनिवार को दबिश दी। कार्यवाहक थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस उदयसिहं मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक किरन कंग सिद् की ओर से चलाये जा रहे है जुआ सट्टा के विरुद्द अभियान के तहत स्थानीय पुलिस टीम ने सूचना एकत्रित कर दोपहर बाद कार्यवाई की। इसमे नकदी ओर ताश के पत्तों के साथ आरोपी गेहूखेड़ी निवासी पप्पुलाल भैरुलाल बालचन्द .शमसेर नन्दलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से गठित टीम में थानाधिकारी उदय सिंह मीणा गणपतमल गोपाल सिह मनोज कुमार चालक दयालचन्द शामिल रहे। इस कार्यवाई में रामवीर कांस्टेबल की विशेष भूमिका रही।

तकनीकी विवरण
GUID
46d3e8c182a8b7a995fd9adff069e9dea8269b5c170e54647f21be5fb2fd711d
2020-11-07 00:00:24 सुनो
पुलिस भर्ती परीक्षा में जाने के लिए करना पड़ा इंतजार

झालावाड़ जिले के अकलेरा में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शनिवार को बस स्टैंड अकलेरा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं की भीड़ लगी रही। परीक्षा के चलते अपने परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए बस स्टैंड पर अभ्यार्थी बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। राजस्थान पथ परिवहन निगम की बसें का संचालन कम होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा । कुछ अभ्यार्थी प्राइवेट जीप में बैठकर भी जाते हुए देखे गए।

तकनीकी विवरण
GUID
7b37f33869ab4884d87132f91950e30e00b974b49fc99df0bf4d2fd5c50cc9c2
2020-11-07 00:00:49 सुनो
11 जुवारी पकड़े नकदी बरामद

झालावाड़ जिले के अकलेरा में ताश के पत्तो पर जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 14 हजार 860 रुपए बरामद किए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत कार्यवाहक थानाधिकारी उदयसिंह मीणा प्रशिक्षु आर.पी.एस की अगुवाई में टीम का गठन किया यहां मुखबिर की सूचना पर नगर के रमजानपुरा पंहुचे यहां ताश के पत्तो पर जुवा खेल रहे नितिन शाहरुख नईम एजाज अमीर इरफान अब्दुल अब्दुल खलील इलियास रहीम सलीम को गिरफ्तार किया। इस मामले में असूचनाधिकारी मुकेश मीना की विशेष भूमिका रही।

तकनीकी विवरण
GUID
cbed213031dd8d9ef28c6cec7edb7b00cd2756c554a151709108d4456de50fdd
2020-11-02 00:00:51 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।