पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 6

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
जैविक किसानों की मासिक बैठक सम्पन्न

झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड के बिंदायगी जैविक कृषि फार्म पर एफपीओ किसानों की मासिक बैठक हुई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामजीवन मीना विकास अधिकारी कैलाश मीना व पीएनबी बैंक के निदेशक संजय शर्मा ने किसानों को जैविक खेती के बारे मे जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामजीवन मीना ने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने जैविक किटनाशक बनाने चंदन के पोधै आदि का अवलोकन किया। ओर किसानों को जैविक खेती करने के लाभ बताए। वहीं किसानों को दी जाने वाली सब्सीडी के बारे में जानकारी दी। पीएनबी बैंक निदेशक संजय शर्मा ने लहसुन के पेस्ट आचार चटनी आदि बनाने की जानकारी दी। इससे कभी लहसुन का भाव नही मिलने पर उसका उपयोग किया जा सके। किसान हंसराज मीना ने अदरक व हल्दी की पैदावार का प्रयोग कर के देखा। इसमे अच्छी पैदावार निकली। इस अवसर पर मानसिंह मीना रमेश मीना छोटुलाल मीना रामलाल मीना भूरालाल मीना चैनसिंह मीना छीतर

तकनीकी विवरण
GUID
c13ab3cb886ec72b7c810d28f48a8f4139f550c1a40e938087d19c876998819c
2020-10-11 00:01:11 सुनो
घाटोली में वर्षो पुराना पेड़ नीचे गिरा

झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड क्षेत्र के घाटोली में बरसों पुराना पीपल का पेड़ शुक्रवार अलसुबह गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ के गिरने से बड़ा हादसा टल गया। लेकिन पेड़ के नीचे लगी रतनलाल सेन की हेयर सैलून की दुकान पूरी तरह टूट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुभाष चौक कस्बे का मुख्य चौराहा है जहां से लोग बड़ी संख्या में आते जाते रहते हैं। यही पेड़ अगर दोपहर में या शाम को गिरता तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी। पेड़ गिरने से एक महिला के चोट आई और वहीं रतनलाल सेन की हेयर सैलून की दुकान टूट गई। पेड़ के गिरने से रतनलाल सेन का काफी नुकसान हुआ है।

तकनीकी विवरण
GUID
3dc63c4503ad590365a5f64f17a02cfbfa90dd4b53972464d0a148e1cd6f14a0
2020-10-09 00:00:49 सुनो
पात्र व्यक्ति को चक्कर कटाए तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ होगी कार्यवाई

झालावाड़। जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक एवं लोकतांत्रिक देश है। इसमें आम आदमी की सुनवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत पात्रता रखने के बावजूद पात्र व्यक्ति को लाभ दिलवाने के लिए बार-बार चक्कर कटवाएगा ऐसे दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।अधिकारियों को हिदायत दी कि वह सक्रिय होकर कार्य करें तथा गरीब व असहाय व्यक्ति को परेशान न करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके कार्य व्यवहार में शालीनता लाने, आम आदमी एवं जनप्रतिनिधियों के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित

तकनीकी विवरण
GUID
9f59a4436eae83275e67cfdb90ca4cce22266ff97129710e884feee2872eeb9f
2020-10-07 00:01:31 सुनो
नान स्टाफ कम्प्यूटर सेंटर पर जयंती पर हुए कार्यक्रम

झालावाड़ जिले के अकलेरा में झालावाड़ रोड स्थित नॉन स्टॉप कंप्यूटर सेंटर पर महात्मा गांधी जयंती मनाई। इस अवसर पर सेंटर संचालक सहित अन्य सदस्यों ने तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला ।

तकनीकी विवरण
GUID
e9d9602ddcc938fa030733807ced0387693b581e7910cae1c14c93607cfae631
2020-10-03 00:00:39 सुनो
थरोल के स्कूल में कोरोना बचाव के लिए किया जागरूक

झालावाड़ जिले के अकलेरा पंचायत समिति क्षेत्र के थरोल पंचायत की ओर से जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थरोल व ग्राम पंचायत की ओर से बैठक अयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों की भी सहभागिता रही।इसमे मास्क वितरण कर सोसल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए साबुन से हाथ धोना मास्क के उपयोग एवं कोरोना बचाव जानकारी दी। साथ ही सभी कार्यालयों में नो मास्क नो एंट्री का सख्ती से पालन कराने के लिए पंचायत स्तरीय कमेटियों को सक्रिय कर पालना करने के निर्देश दिए। व्यख्याता विजेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया कि कोरोना नियमो की जानकारी दी।

तकनीकी विवरण
GUID
611aba18cd59f1e6d652fae4ea4d2bdddc2b71089f4c4d9e9484cb2dd12633be
2020-10-03 00:00:43 सुनो
प्रभारी मंत्री झालावाड़ जीके के दौरे पर

झालावाड़ 01 अक्टूबर। श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री टीकाराम जूली 4 अक्टूबर को झालावाड़ जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर निकया गोहाएन ने बताया कि प्रभारी मंत्री प्रातः 10.30 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में कोरोना जन जागरण अभियान का शुभारम्भ करेंगे। वहीं प्रातः 11.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12.30 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 2 बजे कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

तकनीकी विवरण
GUID
8af7b9e38df1c81b1b53fc1db5138d48426164faa3ff2fb96577c304a2e6aa71
2020-10-01 00:00:47 सुनो
अकलेरा में परशुराम सेना की बैठक सम्पन्न

झालावाड़ जिले के अकलेरा में परशुराम सेना की बैठक रविवार शाम को हाड़ौती संभाग अध्यक्ष राहुल शर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के प्रदेश पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित द्वारकाप्रसाद शर्मा एवं मध्य प्रदेश पुजारी संघ महामंत्री पंडित रोहित कुमार शर्मा का बैठक के दौरान सेना अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज उत्थान और युवाओं को संस्कारित करने पर जोर दिया। बैठक में परशुराम सेना तहसील अध्यक्ष पंडित सचिन गौतम गौरव शर्मा निलेश नागर राहुल गौतम राहुल शर्मा रानू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

तकनीकी विवरण
GUID
aa440f657b4fae6ab144b20b09ab6d42c95c0f941d4f7d9753d9b813a5149885
2020-09-29 00:00:18 सुनो
घाटोली पुलिस ने किया स्मेक तस्कर को पेश मिला रिमांड

अकलेरा। घाटोली क्षेत्र में पुलिस की ओर से पकड़े गए मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए 30 सितंबर तक रिमांड पर लिया। थानाधिकारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपी 20 ग्राम स्मेक के साथ दुर्जनपुरा आम रोड से गिरफ्तार किया था। स्मेक कहा से लाया किसको देने जा रहा था। इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

तकनीकी विवरण
GUID
d8e5c38981d05cec6df81e541c9475ea683e2412fe2e4cf45be377e69af5d720
2020-09-29 00:00:31 सुनो
अकलेरा क्षेत्र में छोटे वाहन कर रहे लापरवाही

झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र में इन दिनों लापरवाही की यात्रा देखी जा सकती है छोटे वाहन क्षमता से अधिक ग्रामीणों को बैठाकर गुजरते देखे हैं। आमजन को दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है

तकनीकी विवरण
GUID
aa2ba624bb1f73ba1287816127d8fc09e618be0d17556c3b58ff01a909b2b300
2020-09-28 00:00:38 सुनो
अकलेरा में बनेगा खाटू श्याम बाबा का मन्दिर

झालावाड़ जिले के अकलेरा में खाटू श्याम बाबा का मन्दिर बनेगा इसको लेकर प्रस्तावित स्थल पर पूजा अर्चना कर भूमि पृजन किया।

तकनीकी विवरण
GUID
e26291af3cd8c497797fa265d44658e157f1c3b63dce250c0a95d5b75a9a9496
2020-09-28 00:00:35 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।