पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 10

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
अकलेरा में 10 सेंटर पर हुई प्रतियोगिता परीक्षा

झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड क्षेत्र में 10 सेंटर पर परीक्षा हुई। इसमे 1515 ने परीक्षाए दी। अतिरिक्त बीईओ पुरीलाल मीना ने बताया कि क्षेत्र के भालता पचोला घाटोली ल्हास गेहूखेड़ी आमेठा ओर नगर में सेंटर पर परीक्षा का आयोजन हुआ। जबकि घाटोली में पहली बार किसी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन हुआ। यहां पर पहली बार सेंटर आया। क्योंकि अभी कोराना संक्रमण देखते हुए सरकार ने सोशल डिस्पेंसरी का पालन कराते हुए नए सेंटर बनाए। इसमें घाटोली में भी सेंटर बनाया। यहां 120 छात्राएं परीक्षा देने आई और उन्होंने भी इस सेंटर की सराहना की। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता एवं चिकित्सा विभाग ने छात्राओं के स्क्रीनिंग की। सैनिटाइजर किया। और पंचायत सहायक दिनेश वैष्णव ने भी सहयोग किया। मनोहरथाना ब्लाक में डीएलएड की प्रवेश परीक्षाएं हुई।

तकनीकी विवरण
GUID
53c2f1239f670d445e813c0efbe324315276b70a78d7e6fae76dd6aa5269e1d3
2020-08-31 00:01:00 सुनो
महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित

झालावाड़। महिला कांग्रेस की जिला एवं ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषणा हुई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या सिंह गुर्जर ने बताया कि महिला कांग्रेस की जिला एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी बनाई इस कार्यकारिणी में सभी ग्रामीण ब्लॉक एवं जिला स्तर की महिलाओं को शामिल किया है। इसमें महिला कांग्रेस एवं संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला उपाध्यक्ष पद पर अनिता गोस्वामी, दीप्ति मसीहा, ममता मीणा, आशा वर्मा, कमलेश कुंवर राठौड़, सीमा कुमारी जयपुरी, रूखसाना, सुश्री निकिता शर्मा, रेहाना टोपीवाला, संजिदा फारूकी को बनाया है। वही जिला महासचिव पद पर संजिदा बेगम, जाहिदा बेगम, शोभारानी, सुश्री दीपिका शर्मा, चन्द्रकला न्यूटन, कमलेश गौतम, मंजू पोरवाल, मंगला चौधरी, छोटीबाई माली को नियुक्त किया।जिला सचिव पद पर वर्षा लोधा, प्रेम बाई मोदी, अंकिता जैन, अतिका बी, रेहाना बेगम, सौरभ बाई, सुश्री प्रिया यादव, सुश्री कविता कश्यप को ब

तकनीकी विवरण
GUID
2a76fd0bae2b048c823fe7c8c590f31d2e5e99941fd03f6e392ca4b411a77a63
2020-08-30 00:01:43 सुनो
संजिदा बेगम प्रदेश कांग्रेस सेवादल की महासचिव नियुक्त

झालावाड़। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीलाल देसाई एवं प्रदेश महिला सेवादल की अध्यक्ष शारदा मीणा ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मीणा एवं कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहम्मद शफीक खान की अनुशंषा पर पूर्व जिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष संजिदा बेगम को महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शफीक खान ने दी।

तकनीकी विवरण
GUID
980179243ba19d9ecc47f67627058e6ce8e846a5c3087bf39ab5e6cb8419af36
2020-08-30 00:00:31 सुनो
मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन के उपलक्ष में क्रीडा दिवस मनाया ।

झालावाड़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र झालावाड़ की ओर से अम्बेडकर युवा मंडल गोलाना में 29अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष में क्रीडा दिवस मनाया। इस अवसर मेजर ध्यानचंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कर वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल आदि खेलों का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि बिरधीलाल सुमन रामजानकी बाई सरपंच एन वाई वी महेंद्र रेगर, मंडल अध्यक्ष गजानंद रेगर, सचिव अरविंद सुमन कोषाध्यक्ष खेमराज सुमन, बुद्धि प्रकाश रेगर देवी शंकर सुमन गोत्तम प्रसाद गौतम, प्रहलाद, ललित रेगर नरोत्तम सुमन, दिनेश रेगर, वीरेंद्र रेगर , प्रदीप रेगर विष्णु सुमन कपिल सुमन धीरज गौर व दुर्गा शंकर सुमन दीपक रेगर देवेन्द्र गुर्जर टीकम चंद रेगर कुंज बिहारी रेगर राहुल वाल्मीकि आदि ने खेलों मे भाग लिया।

तकनीकी विवरण
GUID
d0fd338d156aaadf14cfd030389fc3f9f3cc25603cf94a7e161a8b99a7000ed9
2020-08-30 00:00:54 सुनो
जेन समाज ने घरों पर मनाया धूप दशमी का पर्व

झालावाड़ जिले के अकलेरा में जैन भक्तों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया धूप दशमी का पर्वl महिला मंडल के अध्यक्ष सीमा जैन ने बताया कि उत्तम संयम धर्म के दिन सभी भक्तों ने हर्ष उल्लास और उत्साह पूर्वक मनाया। धूप दशमी का पर्व जैनियों का विशेष पर्व माना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से मोक्ष की प्राप्ति होती हैl कोरोना महामारी के चलते सभी भक्तों ने अपने-अपने घरों में धूप दशमी का पर्व मनाया। सभी ने जिनेंद्र भगवान की पूजन और आरती अपने घरों पर रहकर की। और लॉन्ग की धूप बनाकर अपने घरों में धूप दशमी मनाईl साथ ही उत्तम संयम धर्म की पूजन की। इस दौरान बताया कि संयम का अर्थ है आत्म नियंत्रण पांचो इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखना और षटकाय के जीवो की रक्षा करना उत्तम संयम धर्म है।उत्तम संयम धर्म का पूर्ण तरह पालन मुनिराज करते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
02f1c5bba8762af74fd88a514f0c92cb8868f9d22d2aa09658ad60aa93c18280
2020-08-29 00:00:55 सुनो
बसस्टैंड पर गणेश स्थापना

झालावाड़ शहर के बस स्टैंड पर गणेश स्थापना की गई।

तकनीकी विवरण
GUID
4ed8516e52e934e70cb09bf2065575dcb46017b73c95587ef26f7dacef7fda22
2020-08-28 00:00:56 सुनो
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा 40 दिन होटल से चली सरकार जनता परेशान। होगा आंदोलन

झालावाड़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश व्यापी हल्ला बोल अभियान की शुरुआत सोश्यल मीडिया के माध्यम से की गई। इस दौरान राजस्थान सरकार की विफलताओं कोरोना कुप्रबन्धन बढ़ती वारदाते पर नाराजगी जाहिर की। जिलाध्यक्ष संजय जैन ने सोश्यल मीडिया के माध्यम से कहा कि सरकार होटलो से चलती है। राजस्थान का दुर्भाग्य है कि 40 दिन होटलो से सरकार चली। मुख्यमंत्री मंत्री विधायक कांग्रेस तंत्र मस्त जनता जनार्दन त्रस्त है। चुनावी घोषणा पत्र में किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ़ का झूठा आश्वासन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी जुलमा दिया। बेरोजगार युवा को 3500 रुपये का झूठा वादा देकर वादा खिलाफी की। बेरोजगार युवा सब समझ चुका है। सरकार ने बिजली की दर में व्रद्धि कर दी। विजिलेंस टीम द्वारा पेनेल्टी बनाकर आमजन को परेशान किया जा रहा है। डिस्कॉम द्वारा पिछले दिनों रिछवा निवासी सुलेमान भाई की मृत्यु होने पर विजिलेंस अ

तकनीकी विवरण
GUID
f1f07a36121f719de7e521ce4f35dfc807ea50a4ff47df8db9782ed4d343b39f
2020-08-28 00:02:35 सुनो
ईश्वर मे आस्था व टोने टोटके के साथ जीवन की जंग मदद का इंतजार।

झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड के भालता कस्बे निवासी एक बुजुर्ग करीब 8 महीने से चारपाई पर विपरीत हालात के साथ जीवन की जंग लड़कर समय व्यतीत कर रहा है। एक पैर से विकलांग पत्नी व 5 बेटियों के साथ गरीबी मे गुजर बसर करने को मजबुर गरीब परिवार सरकारी मदद का इन्तजार कर रहा है। राजीव गांधी सेवा केंद्र के पीछे एस सी बस्ती निवासी रामलाल मेघवाल 50 साल आर्थिक तंगी के चलते परेशान हैं। सरकारी अस्पताल में अनदेखा कर इलाज से मना कर घर पर ही देखभाल व सेवा करने में जुटी रहती है बेटियां। उचित इलाज न मिलने से उठने बैठने की हालत में नही होने पिछले 8 महीने से चारपाई पर ही जीवन बिता रहा है। फीस जमा न कर पाने के कारण 2 बेटियों की पढ़ाई बंद हो गई थी। मीडियाकर्मी के प्रयास पर बुजुर्ग की बेटियों निशा व सपना को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश दिया। आर्थिक तंगी से परिवार का गुजर बसर करने में परेशानी का सामना कर रह

तकनीकी विवरण
GUID
d63b3d7a6100720f01bdcc50c64c79bf51d63018efb442dd18c1df44c24125ed
2020-08-27 00:01:06 सुनो
सेवादल के संस्थापक को कोइया याद

झालावाड़ जिले में कांग्रेस सेवादल की ओर से संस्थापक हार्डिकर को कार्यकर्ताओ ने याद किया उनके किए गए कार्यो को भी रखा।

तकनीकी विवरण
GUID
2338ce04e3134edfbd3c192b4a6e29c517e27974599dfcc12aef7b4ec283b336
2020-08-27 00:00:54 सुनो
राष्ट्रीय बजरंगदल की ओर से गोहत्या पर प्रतिबंध का ज्ञापन सोपा

अकलेरा। राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी अकलेरा को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध गौ रक्षा कानून एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो एवं महाराष्ट्र के पालघर में हुई निर्मम हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। राष्ट्रीय बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख रिंकू यादव तहसील अध्यक्ष अशोक पाराशर तहसील मंत्री कोमल यादव नगर अध्यक्ष सूरज गोस्वामी उपाध्यक्ष मनीष गौतम मंत्री रानू शर्मा नगर सह मंत्री बंटी पारेता नगर व्यामशाला प्रमुख अरविंद गौतम प्रिया गर्ग राजेश शर्मा उमेश वर्मा भरत सोनी नवीन यादव गोलू शर्मा रविंद्र त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तकनीकी विवरण
GUID
fb8e2f1566f49699620c8de0a1d12e930b2549e481e81452577bf35b771776a4
2020-08-27 00:00:48 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।