पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 2

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
अकलेरा में रोड लाइट बन्द

अकलेरा में लंबे समय से बंद भाजपा वार्ड पार्षद ने दिया ज्ञापन जताया विरोध

तकनीकी विवरण
GUID
612c329847ea0c45756b6f015abf3b511d4a4524554fbb41900500052c10c36d
2021-02-15 00:00:46 सुनो
अकलेरा में कांग्रेस की विजय लक्ष्मी बनी चेयरमैन

अकलेरा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव पालिका परिसर में संपन्न हुए। यहां कांग्रेस की विजयलक्ष्मी यादव को 23 जबकि भाजपा की कैलाशी बाई को 12 मत मिले। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने कांग्रेस की विजयलक्ष्मी को अध्यक्ष पद के लिए 11 मतों से चेयरमैन पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा तहसीलदार रामनिवास मीणा की मौजूदगी में चुनाव प्रकिया सम्पन्न। करीब 12 बजे चेयरमैन पद के परिणाम जारी किए गए। इस दौरान नगरपालिका के बाहर दोनों ही दलों के समर्थक परिणम जारी होने तक जमा रहे। चेयरमैन का पद एससी के लिए निर्धारित है। यहां 35 वार्ड है। इनमे पूर्व में 1 कांग्रेस उमीदवार निर्विरोध जीतने के बाद 34 वार्ड में ही चुनाव हुए। उपखण्ड अधिकारी ने चेयरमैन यादव को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर ईओ दीपक नागर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रह

तकनीकी विवरण
GUID
0c73ad3cdfefc0b018c6df672b373743bcbef37133cd03098edc9c92fc7f7601
2021-02-08 00:01:49 सुनो
अध्यक्ष पद के लिए अकलेरा में एक एक आवेदन

झालावाड़ जिले के अकलेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अकलेरा में भाजपा कांग्रेस की ओर से एक-एक नामांकन दाखिल हुए हैं। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से विजयलक्ष्मी ओर भाजपा की ओर से कैलाशी बाई ने नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस की ओर से विजयलक्ष्मी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीना पारस जैन रामदयाल मीना मोहन जैन पार्षद सलीम मंसूरी वजीर बैग वही भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल के दौरान विधायक गोविन्द रानीपुरिया उपजिला प्रमुख बेनाथ मीना भाजपा नेता विजय न्याति दिनेश मंगल योगेंद्र सोनी पार्षद राकेश बैरवा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार रामनिवास मीना ईओ दीपक नागर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे

तकनीकी विवरण
GUID
474f242289825531fdceea432cb808a5215d64143f262a2414a1cf7b9fd30fd4
2021-02-02 00:00:50 सुनो
विधायक ने किया अकलेरा में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

अकलेरा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा उम्मीदवार का चुनाव कार्यलय का विधायक गोविंद रानीपुरिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान भजपा नेता और उमीदवार मौजूद रहे।

तकनीकी विवरण
GUID
d965b701df48ea2c4193ff0790a8c8caba7715232e157669016fdadd39a24249
2021-01-25 00:00:09 सुनो
झालावाड़ में 29 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

झालावाड़। गणतंत्र दिवस 2021 के जिला स्तरीय समारोह में 26 जनवरी को मुख्य अतिथि द्वारा 29 प्रतिभाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजित समारोह में सुनील धाकड़ एसयूओ एनसीसी मीनाक्षी कुमारी दांगी एसजीटी एनसीसी , कविता कुमारी सीडीटी एनसीसी इंद्रकुमार जैन जिला कोल्ड चेन टेक्निशियन, प्रेमचंद सुमन मेल नर्स द्वितीय, बादल सिंह लैब टेक्निशियन, अयाज खान मेल नर्स द्वितीय, डॉ. आंचल शर्मा सहायक प्राध्यापक वन्यजीव विभाग, सरिता शर्मा ऑफिस कानूनगो, डॉ. विनोद कुमार शर्मा आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, लीना सोनी सचिव हैल्पिंग हैन्ड्स सोसायटी, उज्ज्वला कानोडे, राजेश कुमार मेहरा व्याख्याता, संजीव वर्मा पूर्व जिला संयोजक निःशक्तजन, अनिता मालव सचिव हैपकिडो डेवलपमेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, रक्तदाता समूह बस स्टेण्ड सुनेल, शब्बीर मलिक सूचना सहायक, जीतमल सेन यूओ एनसीसी आशा सहयोगिनी संतोष सोनी, निर्मला राठौर,

तकनीकी विवरण
GUID
c2e69decbccf56a6a85a73098609269ea1ad76e9391b2a517be9269cab0e46de
2021-01-25 00:01:19 सुनो
महिला का शव मिला कुंए में

झालावाड़ जिले के अकलेरा में करीब 5 दिन पूर्व घर से लापता महिला का शव मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे सरडा गांव में मिला पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और अकलेरा मोर्चरी में रखवाया है। सरडा पुलिस चौकी से रामदयाल ने बताया कि महिला के पति ने 16 जनवरी को महिला राजनंदनी 35साल निवासी सरडा की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। आज सुबह बुधवार को परिजनों को कुए में शव मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकवाया और अकलेरा ले आए। यहां मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

तकनीकी विवरण
GUID
7bcd4f9e3615b4bf82a7f9a2e97e19d83440a1f8f9d72eee1df0dbe7a13b2947
2021-01-20 00:00:49 सुनो
नगरपालिका चुनाव लड़ना है तो यह दस्तावेज जरूरी।

झालावाड़ 13 जनवरी। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 21 एवं 24 के तहत ऐसा कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है जिसने 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, जिसका नाम संबंधित नगरीय निकाय की किसी भी वार्ड की मतदाता सूची में अंकित हो। दिनांक 27 नवम्बर, 1995 के पश्चात् व्यक्ति की संतानों की संख्या बढ़कर दो से अधिक नहीं हो। नगर निकाय चुनाव लड़ने हेतु अमानत राशि नगरीय निकाय चुनाव लड़ने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अमानत राशि निर्धारित की गई है। नगर परिषद् सदस्य के लिए 4000 रुपए, अभ्यर्थी के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला होने की स्थिति में 2000 रुपए मात्र अमानत राशि निर्धारित है। वहीं नगर पालिका बोर्ड सदस्य के लिए 2000 रुपए तथा अभ्यर्थी के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला होने की स्थिति में 1000 रुपए मात्र अमानत राशि निर्धारित है। अनारक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले आरक

तकनीकी विवरण
GUID
7fd23143335ffa4248ceb3f1041b16f044179990488bd7d5c196a2e7e4fa2928
2021-01-14 00:02:05 सुनो
सोनोग्राफी की सुविधा पर ताला

झालावाड़ जिले के अकलेरा सीएचसी में लंबे समय से सोनोग्राफी की सुविधाएं बन्द है। लेकिन चिकिसालय की इस सुविधा पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को चिकिसक जब सोनोग्राफी की सलाह देते है तब महंगी सोनोग्राफी निजी अस्पताल में करनी पड़ती है। या झालावाड़ रेफर करना पड़ता है।

तकनीकी विवरण
GUID
3203c48fd7357820d18fdb750239a2109a540e469b82f3c9db5cf278b5fb2bd6
2020-12-28 00:06:01 सुनो
अकलेरा में सस्ते किराए की आवाज लगाते अवैध वाहन चालक

झालावाड़ जिले के अकलेरा में बस स्टैंड परिसर में दिनभर अवैध वाहनों का जमावड़ा रहता है इसके चलते रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है लेकिन यातायात पुलिस और नगर पालिका की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है लंबे समय से यहां चौपाया वाहन चालकों का जमावड़ा रहता है जो दिन भर रोडवेज के सामने ही सस्ते किराए पर ले जाने की बात करते रहते हैं आवाज लगाते हैं इसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में रोडवेज को राजस्व का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है रोडवेज कर्मी ने बताया कि इस मामले में कई बार पुलिस उपाधीक्षक पुलिस निरीक्षक को भी अवगत करवाया लेकिन लंबे समय बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई

तकनीकी विवरण
GUID
1ec1a7c3aa8e886cb9cc8353adf183036dabaab2a85b28c835ae1093c2a0e642
2020-12-26 00:00:32 सुनो
कामखेड़ा बालाजी के दर्शन नही होंगे।

झालावाड़ । 31 दिसम्बर व 1 जनवरी, 2021 को कोविड 19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इस बार दर्शनार्थी कामखेड़ा बालाजी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। जिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट निकया गोहाएन ने बताया कि कामखेड़ा सार्वजनिक ट्रस्ट ने बालाजी के दर्शन के लिए कम से कम पचास हजार दर्शनार्थी के दर्शन के लिए आना बताया जाकर व्यवस्था के लिए निवेदन किया था। इस पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट मनोहरथाना व थानाधिकारी कामखेड़ा ने कोविड19 के संक्रमण के मद्देनजर इस संबंध में स्वीकृति नहीं दिए जाने की अनुशंषा की है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मनोहरथाना व थानाधिकारी कामखेड़ा की रिपोर्ट के आधार पर 31 दिसम्बर व 1 जनवरी के अवसर पर कामखेड़ा बालाजी में पचास हजार दर्शनार्थियों को दर्शन की अनुमति प्रदान किया जाना संभव नहीं होने से प्रस्तुत प्रार्थना पत्र खारिज किया एवं दर्शन की अनुमति प्रदान नहीं की है।

तकनीकी विवरण
GUID
d2f4ac324d877636cdcab850160b9bc5e1691a642cea17713f223dbf9c84b1b6
2020-12-21 00:00:56 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।