पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 11

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
असनावर रेंज स्टाफ ने किए पौधे वितरण

झालावाड़ जिले के रेंज असनावर क्षेत्र में वनविभाग की ओर से निःशुल्क पौधे वितरण कर पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजू शर्मा ने बताया कि हरित झालावाड़ अभियान के चलते उप वन संरक्षक हेमन्त सिंह शेखावत के आदेश पर रेंज असनावर स्टॉफ की ओर से अधीन नाका गोरधनपुरा वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत रूपारेल थाना मंडावर देवनारायण मन्दिर धनवाड़ा समिति सदस्यों को विभिन्न किस्मों के पौधे निःशुल्क वितरण किए।

तकनीकी विवरण
GUID
8d67f511cbfab89ad2ae8e83c4a47fa429db742196b1ede4d25dda146ff98427
2020-08-24 00:00:42 सुनो
सड़क दुर्घटना में राहगीर घायल

झालावाड़ जिले के अकलेरा में नेशनल हाईवे 52 पर भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक की टक्कर लगने से राहगीर युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था मे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस निरीक्षक अनिल पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिपुरा परलिया निवासी देशराज मीणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई ग्यारसिराम रविवार सुबह करीब 6:30 बजे शौचालय की तरफ जा रहा था। इसी दौरान घाटोली की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए से टक्कर मार दी। इससे वह अचेत हो गया। सूचना मिलने पर परिजन अकलेरा में एक निजी अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार चल रहा है। सिर व सीने में चोटे आई है। पुलिस ने ट्रक को डिटेन कर लिया है। और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तकनीकी विवरण
GUID
33939914268a040a05e41721d9bbc1e9ec20399a118824649b3cce05ff06fbc3
2020-08-23 00:00:53 सुनो
अकलेरा में आयुष चिकित्सकों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीना को ज्ञापन सौंपा

झालावाड़ जिले के अकलेरा में एन.एच.एम में कार्यरत संविदा आयुष आयुर्वेद/ होम्योपैथी/यूनानी चिकित्सकों की लम्बे समय से लम्बित समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीना को ज्ञापन सोपा। जिला उपाध्यक्ष डॉ शिवराज मीना एवं डा राजकुमार सिंह एवं डॉ प्रितम राज की अगुवाई में सौपे ज्ञापन में बताय कि आयुष चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमे आयुष चिकित्सकों की मांग है कि सरकार संविदा आयुष चिकित्सकों को जनघोषणा पत्र मे किए वादे के अनुसार नियमित करें। और जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी हो तब तक संविदा आयुष चिकित्सकों की मानदेय विसंगति को यथाशीघ्र दूर करके विभागीय चिकित्सकों के मूल वेतन के बराबर किया जाए। प्रदेश में 2000 संविदा आयुष चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार चल रहा है। गौरतलब है कि आयुष चिकित्सक फन्ट लाईन कोरोना वॉरियर के रूप में कार्य

तकनीकी विवरण
GUID
06bfda9688b3c79891d20d73fadf6d94bfe22e5ce64fc086f23841b11b29d255
2020-08-23 00:01:18 सुनो
प्रदेश स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के परिणाम जारी प्रथम कविता अग्रवाल सीकर द्वितीय प्रियल गर्ग बाड़ी धौ

झालावाड़/अकलेरा। अग्रवाल महिला सम्मेलन,पूर्वी राजस्थान की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गर्ग के सान्निध्य में भारत की स्वतंत्रता विषय पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के परिणाम जारी हुए। इसमें 16 जिलों से महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सभी विजेता महिलाओं को उनके घर पर ही प्रशंषा पत्र और शील्ड भेजी जाएगी। महामंत्री रेखा गोयनका एवं जयपुर संभागीय अध्यक्ष डॉ. सुधा जाजोदिया ने बताया कि निर्णायक राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल भिलाई छत्तीसगढ़ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना गर्ग दिल्ली रही। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है। अकलेरा झालावाड़ प्रतियोगिता की प्रायोजक आरती गुप्ता ने सभी विजेताओं को ऑनलाइन पुरस्कार राशि और सभी प्रतिभागियों को ई-प्रशस्ति पत्र भेजे जाने की जानकारी दी। प्रदेशअध्यक्ष कमलेश गर्ग बाड़ी धौलपुर ने सभी के सुंदर प्रयास की प्रशंसा

तकनीकी विवरण
GUID
ee6d59b2f51599000206a76549da16f98f93835b6c74b5912c0de05de4fe43c7
2020-08-22 00:02:04 सुनो
झालावाड़ शहर में यादव जाटव समाज की बैठक संपन्न। जिलाध्यक्ष पर हुई चर्चा

झालावाड़। बसस्टैंड घोरपुरा मोहल्ला में पूर्व हाडौती संभाग संगठन प्रभारी राजकुमार यादव की अध्यक्षता में यादव जाटव समाज की बैठक संपन्न हुई l बैठक में कैलाश के अपने पद से इस्तीफा देने से रिक्त पद सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जिले मे सदस्यता अभियान चलाकर जल्द ही नया जिलाअध्यक्ष मनोनित किया जायेगा l जब तक नया जिलाध्यक्ष मनोनीत नहीं होगा तब तक 6 सदस्य कमेटी का गठन किया इसमें बृजमोहन यादव गिरधरगोपाल यादव राजकुमार यादव गुलाबचंद यादव कैलाशचंद यादव, कन्हैयालाल यादव को शामिल कर जिम्मेदारियां दी। बैठक में समाज के कन्हैयालाल को सेवानिवृत्त होने पर पूरे जिले के पूर्व पदाधिकारियों ने बधाई दी। एवं समाज की ओर से गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में मनोहरथाना अकलेरा , ल्हास खानपुर झालरापाटन , भवानीमंडी झालावाड , के पूर्व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कैलाश ठेकेदार राजेंद्र याद

तकनीकी विवरण
GUID
9806eb423e132619a18ebc371c94bae728d0cae3199b90ada49a8353820331f3
2020-08-20 00:01:25 सुनो
जिले संविदा आयुष चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार

झालावाड़। जिला आयुष चिकित्सक संघ झालावाड़ अध्यक्ष डा प्रमोद रावल के नेतृत्व में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय विसंगति एवं नियमितकरण की मांग को लेकर जिला कलक्टर निकिया गोहायन एवं जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ साजिद खान को ज्ञापन दिया। डॉ रावल ने बताया विगत 8 वर्षो से जिले में संविदा आयुष चिकित्सक अतिअल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। आयुष चिकित्सको की मांग है कि सरकार संविदा आयुष चिकित्सको का मानदेय आयुष विभागीय चिकित्सकों के मूल वेतन के समान करे। सरकार ने जनघोषणा पत्र में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण व समस्याओं के निराकरण का वादा किया था, , दो वर्ष पूर्ण होने पर भी वादा पूरा नहीं करने पर संविदाआयुष चिकित्सक शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन करने पर मजबूर हुआ है।, आज से जिले के सभी आयुष चिकित्सक मांगें नहीं मानने तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर है। इस संदर्भ में जिला कलक्टर एवं सीएमएचओ को स

तकनीकी विवरण
GUID
774045d6c2b1ea3e8fb140a10fd0e99099776aeac5fd63be972796f0a6ec6b5d
2020-08-20 00:01:10 सुनो
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए 31 तक करे ऑनलाइन आवेदन

झालावाड़ । भारत सरकार के अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय हेतु संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित योजनान्तर्गत पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स (नवीन/नवीनीकरण) ऑनलाईन छात्रवृति योजना में विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद जाकिर ने बताया है कि वर्ष 2020-21 के लिये दी जाने वाली छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
35257d2ba21e2852c3406d1650d5788c9b3ead1e2bd8d7d1dc5c564f45c67e38
2020-08-20 00:00:38 सुनो
अकलेरा में राष्ट्रीय बजरंगदल में हुई नियुक्तिया

झालावाड़ जिले के अकलेरा में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल में अकलेरा तहसील कार्यकारणी में संगठन को सक्रिय बंनाने के लिए नवीन दायित्वों की घोषणा की । राष्टीय बजरंगदल जिलाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा ने जिला सुरक्षा प्रमुख रिंकू यादव की सहमति से अकलेरा तहसील अध्यक्ष आशुतोष पाराशर एवं तहसील मंत्री कोमल यादव को मनोनीत किया। एवं सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से राष्टीय बजरंगदल अकलेरा नगर अध्यक्ष सूरज गोस्वामी को नियुक्त किया। एवं शीघ्र तहसील एवं नगर कार्यकारणी के विस्तार के दिशा निर्देश दिए । संगठन ने आगामी कार्यक्रमो के सफल संचालन को लेकर भी चर्चा हुई

तकनीकी विवरण
GUID
9bb0cb9c8dc9ab5282d6f647107e44c6f5849c90f153b21a5d62942c4389666f
2020-08-19 00:00:46 सुनो
भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर महुआखेड़ा विद्यालय में पौधरोपण हुआ।

झालावाड़ जिले के अकलेरा में ग्राम पंचायत नयापुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआखेड़ा में भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर करीब एक दर्जन से अधिक छायादार व फलों के पौधे लगाए। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच रामबिलास मीणा ने पौधरोपण करते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में पौधे लगाकर उनको सहेजने की जिम्मेदारी ले। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल मीणा ने कहा कि स्कूल स्टॉफ विद्यार्थियों को भी पौधरोपण के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर लालचंद मीणा रामबिलास मीणा संस्थाप्रधान लालचंद बैरवा विद्यालय स्टाफ केवलचंद मीना पंकज नामा द्वारकालाल मीणा रघुवीर गोचर मुकेश मीना पंचायत सहायक रूपचंद मीना सत्यनारायण मीना ओर ग्रामवासी मौजूद रहे। वही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ल्हास मे 50 पोधै लगाए। सुरक्षा के लिए सभी पोधौ पर ट्रीगार्ड लगाए। विद्यालय प्रधानाचार्य जगदीश नारायण

तकनीकी विवरण
GUID
ff9998060e378c981dd618d50c443fba7756ccf582e3419bced4d20e25dfd34b
2020-08-19 00:01:24 सुनो
लीकेज से दुर्घटना का अंदेशा

झालावाड़ जिले के अकलेरा के ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी में छापी पेयजल परियोजना की पाइप लाइन लीकेज होने पर ठीक करने के बाद खड्डे को अभी तक नही भरने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।गेहूखेड़ी का मुख्य गौरवपथ रास्ता है। इससे आमजन को आवगमन में परेशानिया हो रही है। विभाग को इसके मामले में अवगत करा दिया है। सरपंच रामसिंह चौहान ने बताया कि यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है। बारिश का मौसम है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तकनीकी विवरण
GUID
8644cf2938c7ea2dea535eea067d9cad6d07f4c019e7a39985d8e57754dacce5
2020-08-18 00:01:02 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।