पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 12

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
खानपुर सीआई बलवीर सिंह सम्मनित

झालावाड़ जिले के बकानी थानां पुलिस कामकाज में राजस्थान में प्रथम ओर भारत में सातवें नंबर पर आया था। इसके बाद ग्रह मंत्रालय से आए प्रमाण पत्र को पुलिस अधीक्षक ने देकर सम्मान किया।

तकनीकी विवरण
GUID
4d12ac8de6f6a97845e1576f40237e4e07bcf16af36a3e6f9ae203abffe31ba9
2020-08-18 00:00:46 सुनो
नेहरू युवा केन्द्र झालावाड़ में ध्वजारोहण हुआ

झालावाड़। खेल मन्त्रालय भारत सरकार नहेरु युवा केन्द्र झालावाड़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया।इस दौरान ध्वजारोहण हुआ। वही ग्रामीण क्षेत्रों से आए मण्डल सदस्यो को खेल सामग्री वितरण की। आयोजित समारोह में केंद्र की जिला समन्वयक दीर्घा राजावत लिपिक हरिबल्लभ रेगर कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद बैरवा टीओटी नरेन्द्र शर्मा एनवाईवी राहुल वर्मा, महेन्द्र रैगर, अंशुमान सिंह शक्तावत महेन्द्र सिंह, बजरंग दांगी ओर पूर्व एन वाई वी गिर्राज रैगर ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों से आये मण्डल के युवक युवतियों को केंद्र की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल सामग्री वितरण की। और युवाओ को नेहरू युवा केन्द्र के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया। वही कोरोना में जागरूकता रखने मास्क का उपयोग करने के बारे में बताया।

तकनीकी विवरण
GUID
fe886069c743168d17b356f854afb0ce79bcf90a89fbd383b6926ec8c6be416e
2020-08-17 00:00:55 सुनो
सावधान रहें मोबाइल पर कॉल करने के बाद बैंक खाता हो सकता है ख़ाली

झालावाड़। देश भर में सायबर अपराध बढ़ रहे है। कई लोग बाहर बैठे बैठे फर्जी कजेल करके आपको अपनी बातों में लजा कर आपका एकांउट खाली कर देते है। बैंक से बोल रहा हु। या पेटीएम केवाइसी कराए कई तरह की बाते कर बैंक अकाउंट खाली कर रहे है। सावधान रहने की जरूरत है।

तकनीकी विवरण
GUID
b7eb69614055b28c4b0eb0faeb3dcd017037d967d70663f1230e64ca7e517518
2020-08-17 00:09:01 सुनो
अग्रवाल महिला मंडल की ऑनलाइन प्रतियोगिता सम्पन

अकलेरा। अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल यूथ क्लब अकलेरा की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में समाज के लोगो ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन से जुड़ी पिंकी गोयल ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पिंकी जिंदल द्वितीय पुरूस्कार मिनिता सिंघल एवं तृतीय पुरस्कार शीतल मंगल ने प्राप्त किए। राम नाम चित्र प्रतियोगिता में कविता सिंघल शीखा गर्ग एवं अर्चना गोयल ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। रामसिया बनो प्रतियोगिता में समाज के बालक बालिकाओं ने राम और सीता की वेशभुषा पहनी इसमें व्रती सिंघल, द्रव्या मंगल अनाया मंगल मिलोनी मंगल आर्शी अग्रवाल समर्थ मंगल, देविक मंगल एवं मिदित मंगल को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार महिला मंडल की ओर से बेस्ट ड्रेस कंपटीशन का भी आयोजन हुआ। इसमें विजेताओं में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी मंगल पुत्री कनक मंगल द्वितीय पुरस्कार शिल्पा गोयल एवं कल्पना जैन ने प्रा

तकनीकी विवरण
GUID
63b18c3822778a60cf1bb3f1db17a5312850835196644fbe155de4f9e04dc47e
2020-08-17 00:00:59 सुनो
अवैध रूप से पिकअप में ले जा रहे थे स्मेक पुलिस ने पकड़े

अकलेरा। पुलिस ने अवैध रूप से स्मेक लेकर जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन ओर नकदी भी बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक डा किरण कंग सिदधू ने बताया कि अकलेरा उप अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निकटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी अनिल पाण्डे के नेतृत्व मे दोपहर में बरेडी घाटी एनएच 52 पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक पिकअप आती हुई नजर आई इसमे बैठे दो व्यक्तियो की आकस्मिक तलाशी ली तो 6 ग्राम अवैध स्मैक मिली व पिकअप की तलाशी लेने पर 2 लाख 90 हजार रुपए मिले जो जयपुर मे स्मैक बेचकर प्राप्त किए। दोनो आरोपियों को गिरफतार किया व स्मैक व स्मैक राशि व पिकअप को जप्त की कार्यवाई की। पुलिस निरीक्षक अनिल पाण्डे ने बताया कि पुलिस ने रामबाबु पुत्र मोहनलाल रुहेला 26 साल निवासी खोखरिया थाना भालता व देवीलाल पुत्र लालचन्द 28 साल निवासी बोरखेडी लोडान थाना भालता को गिरफ्तार किया। इस दौरान कांस्टेबल गण

तकनीकी विवरण
GUID
98f5371da79afb02093a942f7291d88de4ce15bfe6d5f9653d7fd3e095cd7e4b
2020-08-17 00:01:06 सुनो
राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रकिया शुरू

झालावाड़ जिले के अकलेरा में स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल अकलेरा में कक्षा 11 के लिए प्रवेश प्रकिया प्रारंभ हो गई है। प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी नागर ने बताया कि कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। मुकुट बिहारी नागर ने बताया कि यह विद्यालय उपखण्ड स्तर पर सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय है। इसमें गणित एवं जीव विज्ञान दोनों मे 40 -40 सीट निर्धारित है।अभिभावकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियो को प्रवेश दिलाए। आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय समय 9 से 2 बजे के बीच सम्पर्क कर सकते है।

तकनीकी विवरण
GUID
902ba8e999949398ad593a38e981c3b9a3f03015f769e899d2b852a5d40ff11b
2020-08-17 00:00:46 सुनो
शमशान घाट में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

झालावाड़ जिले के अकलेरा में क्षेत्र के परपती गांव मे सोमवार को शमशान घांट परिसर मे विभिन्न किस्मो के पौधै लगाए।ग्राम परपती, ग्राम पंचायत मैठुन में चारागाह विकास के अन्तर्गत पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लगभग 600 पौधे लगाए।वृक्षारोपण कार्यक्रम में विकास अधिकारी कैलाश मीणा ने कहा कि धरती का श्रंगार व्रक्ष है। ऐसे में मानसून के दौरान आमजन अधिक से अधिक पौधरोपण करे। सरकार की भी पौधरोपण को लेकर योजनाए चल रही है उनका लाभ उठाएं। सरपंच संघ अध्यक्ष रामसिंह मीना ने वर्ष भर लगाए गए पौधों की देखभाल करने की बात कही। सुरक्षित जगह ही पौधरोपण करे। सरपंच मानसिंह मीणा फूल सिंह गुर्जर हंसराज मीणा वार्डपंच राकेश मीणा व रूपचन्द मीणा रामलाल हंसराज छीतर हेमराज आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच ने ग्राम परपती में इन्टरलोंकिग कराने व श्मशान में विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की।

तकनीकी विवरण
GUID
2eafca1dd9d83a4909c137a276015503493b86f0cbec4bb6260d95ad33aace04
2020-08-17 00:01:05 सुनो
हत्या के दोनो आरोपी को जेल भेजने के आदेश

झालावाड़ जिले के अकलेरा में प्रेम सम्बंध के चलते घाटोली में गत दिनों हुए हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया करने पर दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। घाटोली थानाधिकारी नेनुराम मीना ने बताया कि दोनों को 1 दिन का रिमांड पर लिया था। इसके बाद अवधि पूरी होने पर आरोपी शेर सिंह व राकेश को न्यायालय में पेश किया था।

तकनीकी विवरण
GUID
c02e1bc8c29056b6897187c3e0ed54d23b0d7d934d6986d5dcd18e1a84b10e34
2020-08-01 00:02:06 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।