पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 5

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
मृत्यु भोज नहीं करने

झालावाड़ जिले के अकलेरा में रविवार को मैला मैदान के सामने गणेश मंदिर पर अध्यक्ष श्याम मनोहर मेहर की अध्यक्षता में मेहर समाज जागृति संस्थान अकलेरा की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सरपंच अमृतलाल रायग्वाल घांटाखेडी रहे। बैठक का शुभारंभ हनुमान जी व मेर शिरोमणी परमपूज्य पूज्य बापू मालदेव राणा को दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण के साथ हुआ। सचिव देशराज मेर ने बताया कि बैठक में कोषाध्यक्ष रामचरण मेहर ने मृत्यु भोज पर अपने विचार रखकर अपने परिवार में भविष्य में मृत्यु भोज नहीं करने का संकल्प लेकर मृत्यु भोज पर होने वाली खर्च राशि एक लाख रुपए संस्थान को देने की घोषणा की। इसका बैठक में उपस्थित सभी समाज बन्धुओं ने अभिवादन किया। व मृत्यु भोज नहीं करने पर गहन विचार विमर्श हुआ। साथ ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज के लिए स्थाई सम्पत्ति को लेकर रुपरेखा तैयार की। बैठक के दौरान ही सरपंच अमृतलाल मेहर श्याम

तकनीकी विवरण
GUID
d85563bd953905ee2325d7ffb508e18c662cf9f12f015f8832cb2b1e122d0738
2020-11-02 00:01:27 सुनो
अकलेरा में कोरोना की दस्तक

झालावाड़ जिले के अकलेरा में लंबे समय बाद फिर से कस्बे में कोरोना के मामले सामने आए है। अभी 2 अकलेरा नगर और एक ग्रामीण क्षेत्र के महुवाखेड़ा में पॉजिटिव सामने आया है। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ सत्येंद्र नोरावत ने बताया कि अकलेरा सामुदायिक चिकित्सालय में आने वाले रोगियों की प्रतिदिन सेंपलिंग की जाती है। इसी दौरान प्रकरण सामने आए हैं। नगर में नई बस्ती क्षेत्र के ताखा जी मंदिर के नजदीक और एक प्रकरण महावीर कॉलोनी में सामने आया है। जबकि एक ग्रामीण क्षेत्र में है। गौरतलब है कि अकलेरा में कोरोना की रफ्तार गत कई दिनों से धीमी गति पर आ गई है ऐसे में फिर से प्रकरण सामने आने पर चिकित्सा विभाग की ओर से सक्रियता बरती जा रही है।

तकनीकी विवरण
GUID
04ffc98da5986ebeb09f596b6ea32815d6b65b5e61827f70a290590269fb7c27
2020-11-01 00:00:53 सुनो
कृषि बिल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार नहीं करने की शपथ ली।

झालावाड़। कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से कृषि बिल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गाँव अकतासा एवं बड़ोदिया में सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ अर्जुन कुमार वर्मा ने तीन नये कृषि बिलों यथा द फार्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एवं कॉमर्स (प्रमोशन एवं फेसिलिटेशन) बिल या कृषि उत्पादन, व्यापार, वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक , द फार्मर्स (एम्पावरमेंट एवं प्रोटेक्शन) एग्रीमेंट ऑफ प्राइस एस्योरेंस एण्ड फार्म सर्विसेज बिल या किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्य आवश्यक एवं कृषि सेवायें विधेयक द एसेंसियल कम्मोडिटिज (अमेंडमेंट) बिल या आवश्यक वस्तु (संशोधन) 2020 की प्रमुख विशेषताएं बताई। साथ ही इससे सम्बन्धित व्याप्त मिथ्या, शंकाओं के समाधान एवं सच्चाई को कृषकों के सम्मुख रखा। तकनीकी सहायक, सुश्री सुनिता कुमारी ने वर्तमान फसलों की सस्य क्रियाओं तथा वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता दिनेश कुमार चौधरी पौध संरक्

तकनीकी विवरण
GUID
b6124791f364f2af863038bb861ea76c3b6b6dec48e884a94ed977e186e7698f
2020-10-29 00:01:46 सुनो
रिमांड अवधि पूरी भेज दिया जेल

अकलेरा। तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को घाटोली पुलिस ने न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया है। जांच कर रहे घाटोली थानाधिकारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि अकलेरा पुलिस ने नेशनल हाईवे से नाके बन्दी के दौरान एक राहगीर से 3 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद किया था। इस पर आरोपी से पूछताछ के लिए घाटोली पुलिस ने न्यायालय में पेश करने पर तीन दिन का रिमांड मिला था।

तकनीकी विवरण
GUID
4f5f22a32fd2782fd668ee2308bf75d6a5b2c414d176179f8ea1118baa41fd9a
2020-10-29 00:01:10 सुनो
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ प्रारम्भ खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए, जप्ती की कार्यवाही की।

झालावाड़। दीपावली से पूर्व खाद्य पदार्थों के प्रभावी नमूनीकरण एवं निरीक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा 26 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक ‘‘शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’’ चलाया जा रहा है। सोमवार को झालावाड एवं झालरापाटन शहर में अतिरिक्त जिला कलक्टर दाताराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जाकर दूध, दही, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखे मेवे, मसालों, बाट एवं माप आदि की जांच एवं कार्यवाही की। उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ मुहम्मद जुनैद ने बताया कि चौथ माता मंदिर के सामने खण्डेलवाल मिष्ठान भण्डार पर पनीर तथा रसमलाई के नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु लेबोरेट्री में भिजवाया गया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत यहां बिना सत्यापन के तौल कांटा उपयोग में लेने पर कार्यवाही की। विधिक माप विज्ञान (डब्बा बन्द) नियम 2011 के तहत बिना निर्माण तिथि के नमकीन की पैकिंग को जप्त किया गया एवं धा

तकनीकी विवरण
GUID
7e370dab61b658f8c8672c779855c72847d9d8dfde36cc79707842ba761d1adc
2020-10-26 00:01:44 सुनो
अभिसाप शार्ट फिल्म 27 को होगी रिलीज

राजस्थान। जिला-झालावाड़ जेड जे म्यूजिक एन्ड फिल्म्स झालावाड़ द्वारा सामाजिक विषय पर तैयार की गई शार्ट फ़िल्म अभिशाप आगामी 27 तारीख को रिलिज हो रही है।फ़िल्म के मुख्य कलाकार हाडौती संभाग के झालरापाटन के अजय शर्मा, गीतकार महेश मीणा, प्रशांत जांगिड़, सिनेमेटोग्राफर मनोज जांगिड़ व सहयोगी कलाकार असलम अली आदि के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया गया।ZJ ग्रुप झालावाड़ के युवाओं द्वारा बनाई गई फिल्म में सामाजिक कुरूतियो से गरीब वर्ग किस प्रकार पीड़ित होता है।यह दर्शाया गया है।फ़िल्म के निर्देशक अजय शर्मा द्वारा बताया कि ZJ ग्रुप का उद्देश्य सामाजिक कुरूतियो को दूर करने व जागरूकता को बढ़ाने, साथ ही जिले की प्रतिभाओं को मंच देने का है।

तकनीकी विवरण
GUID
fdd78817a0ae16f4ebfade58eeae62d9bc395faa8b5c8941d3b11eb7fac3f2b0
2020-10-25 00:00:56 सुनो
भालता में दो जगह चोरी की वारदात

झालावाड़ जिले के भालता में मकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच चल रही है।

तकनीकी विवरण
GUID
64b7b0459f42654554b72691d43aa6e2118ff599fb81a521d8ab55f5de9fc556
2020-10-24 00:01:01 सुनो
हिन्दू संगठनों की बैठक सम्पन्न कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

झालावाड़ जिले के अकलेरा में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल प्रखण्ड अकलेरा की बैठक गुजरी के बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि जिला संयोजक रहे विशिष्ट अतिथि बजरंगदल जिला सुरक्षा प्रमुख भूरालाल मीणा बैठक का संचालन बजरंगदल प्रखण्ड संयोजक रणजीत मीणा ने किया। बैठक में आगामी तीन दिवसीय कार्यक्रम शस्त्र पूजन प्रखण्ड के 25 स्थानों का 100 परिवार में करने का लक्ष्य व दीपावली पर गरीब बस्तियों में मिलन केंद्र व हलाल प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने पर चर्चा हुई। बैठक नगर के अकलेरा प्रताप खण्ड व केशव खण्ड़ की नई कार्यकारणी की घोषणा प्रखण्ड मंत्री राजेन्द्र जैन ने की इसमे संयोजक हेमराज प्रजापति सह संयोजक विनोद पण्डित सह संयोजक राजू मीणा को जिम्मेदारी दी। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष भूरालाल मीणा सह मंत्री राजेन्द्र बैरागी प्रखण्ड सह संयोजक पिंकू शर्मा प्रखण्ड गौ रक्षा प्रमुख पुलचंद सेन

तकनीकी विवरण
GUID
206538d4106e0c2f9c6ddec930f505f91757d7719501d879a5b7befcb0cd212d
2020-10-21 00:01:04 सुनो
अकलेरा में उपखण्ड कार्यालय के बाहर साटिया समाज का बसेरा

झालावाड़ जिले के अकलेरा में उपखण्ड कार्यालय के बाहर साटिया समुदाय के लोगो का बसेरा होने से कार्मिक न्यायालय अधिवक्ता सहित दुकानदार परेशान है। लेकिन इनको यहां से हटाए जाने के लिए कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

तकनीकी विवरण
GUID
a087f9799854b787d242faf06347fe5d86b97fe3dbb4eabe24767dd6ee0c6d69
2020-10-21 00:00:55 सुनो
ओम जागिड़ का विश्वकर्मा समाज ने किया स्वागत

झालावाड़। भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा में झालावाड़ निवासी ओम जागिड़ को सांसद कार्यालय प्रभारी बनाए जाने पर समाज के लोगो ने अभिन्दन कर हर्ष जताया। श्री विश्वकर्मा युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष रामबाबू सुथार की ओर से ओम जांगिड़ को बीजेपी जिला जाने पर उनका स्वागत किया। एवं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष संजय जैन ताऊ का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष देवेंद्र जांगिड़ नगर अध्यक्ष कैलाश जांगिड़ शंभू जांगिड़ पूर्व अध्यक्ष देवीशंकर जांगिड़ सचिव बजरंग जांगिड़ दिनेश जांगिड़ नरेंद् सांवरिया प्रकाश सेवदा दिलीप कुलदीप जांगिड़ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे गौरतलब है कि ओम जागिड़ लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए है। और आवश्यकता होने पर पूरी ईमानदारी से कार्य पूरा करते है।

तकनीकी विवरण
GUID
30506b4f727247c9fe8c030ffc63e2d00483476982ca111a06c835aea7a0b352
2020-10-18 00:00:50 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।