पॉडकास्ट विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

Balbahadur Singh

विवरण

अपने जिले की चिट्ठी

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 7

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
पूर्व नरेश महाराज राणा हरिश्चन्द्र सिंह की 99 वी मनाई।

झालावाड़। हरिश्चन्द्र राजपूत छात्रावास में स्व महाराज राणा हरिश्चन्द्र सिंह की 99वीं जयन्ती पर समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि महाराज राणा चन्द्रजीत सिंह रहे। अध्यक्षता अकलेरा पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत ने की। विशिष्ट अतिथि झालरापाटन निरीक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत रहे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जयदीप सिंह झाला ने अपने स्वागत उद्बोधन में पूर्व महाराज राणा के शक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए जिले को दिए योगदान की सराहना की। एवं समाज को एकजुट होकर कुरूतियों को मिटाने का आव्हान किया। कार्यकारिणी के नितीन सिंह झाला ने छात्रावास का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभा को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह शेखावत ने शिक्षा की महत्ती भागीदारी पर प्रकाश डाला। वही अध्यक्षीय उद्बोधन में देवेन्द्र सिंह ने सारे समाज को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की बात कही। इस अवसर पर छात्रावा

तकनीकी विवरण
GUID
784f81f7e766fe40fae09639c6b7b6c1f7e594ff9f08441d190382597b5cc4a5
2020-09-27 00:01:55 सुनो
अकलेरा नगर का बस स्टैंड अव्यवस्था का शिकार नही पानी की सुविधा

झालावाड़ जिले के अकलेरा नगर में स्थित बस स्टैंड परिसर में बनी सार्वजनिक प्याउ पर पीने के लिए पानी की परेशानी बनी हुई है। मौसम में तेजी बनी हुई है। इसके कारण पानी की आवश्यकता भी अधिक हो गई है। हालत यह है कि यात्री इधर उधर होटलो पर जाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। वही पानी की बोतलों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन रोडवेज ओर नगरपालिका दोनों ही इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है। उपखण्ड मुख्यालय का बस स्टैंड होने के बावजूद पेयजल की इस समस्या पर किसी का ध्यान नही है। बड़ी संख्या में इस मार्ग पर यात्री भार होने से सुबह से शाम तक यात्रियों का आवगमन बना रहता है। रोडवेज केवल अपने राजस्व से सरोकार रखता है सुविधा से नही। इसी के चलते लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीण यात्रिओं ने बताया कि सुबह के समय आने वाली बसों के यात्रियों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। सुबह से लेकर शाम तक पेयजल

तकनीकी विवरण
GUID
d3c6e3b9a37c49f4734b0d357d6049b180d23cb81aeacd29e0e5d6f5ba13e984
2020-09-24 00:00:50 सुनो
महासचिव अब्दुल अलीम को मिली जिम्मेदारी।

झालावाड़। जामुनिया स्थित देवनारायण ढाबे पर राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर सैयद राशिद अली व प्रदेश महासचिव बनने पर अब्दुल अलीम का भव्य स्वागत हुआ। राजीव ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद जिला अध्यक्ष रईस अहमद जिला महामंत्री अलीम खान इंटक के जिलाध्यक्ष अजहर अहमद हुसैनी सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी शब्बीर अली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झालरापाटन के मीडिया प्रभारी आसिफ शेरवानी अंकुर गुर्जर जिला सचिव दुर्गपुरा पंचायत अध्यक राशिद बैग जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पिंकू पठान ब्लॉक अध्यक्ष तौफीक खान नगर अध्यक्ष अल्फेस खान वसीम खान चौथमल भील कालू भाई आरिफ भाई अजमेरी राजा भाई दिनेशचंद्र डोई कालू भाई लोहार रमजान भाई मिस्त्री महेंद्र सिंह झाला आदि कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला सचिव के पद पर वसीम खान ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर तौफीक खान को मनोनीत किया

तकनीकी विवरण
GUID
93dab8b53d3338cb7e91608318931403d1926f545ba3cc3199f612a7e2508f95
2020-09-23 00:00:58 सुनो
पीड़ित परिवार से मिले मनोहरथना विधायक

झालावाड़ जिले के अकलेरा के ग्राम पंचायत गुलखेड़ी के गांव बाडिया में करंट से हुई मौत के मामले में विधायक गोविंद रानीपुरिया ने पीड़ित परिवार से मिल आर्थिक सहायता की मांग की।17 सितंबर को भुलाबाई पत्नी पूरसिंह गुर्जर 26 साल व रामविलास पुत्र पूरीलाल भील 24 साल निवासी बाडिया की कृषि कार्य करते हुए बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। इनके परिवार को सांत्वना दी और झालावाड़ कलक्टर से अकलेरा एसडीएम बिजली विभाग के एक्सईएन ग्राम पंचायत गुलखेड़ी सरपंच से मौके पर बातचीत कर परिवार जन को आर्थिक सहायता का दिलवाने का विश्वास दिलाया। मृतक के बच्चों को पालनहार की योजना का सहयोग के लिए समझाइश की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दिनेश मंगल समाजिक कार्यकर्ता रघुनंदन गुप्ता रोशन लोधा इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तकनीकी विवरण
GUID
8c18a107c7711ad3abc76dbf0f2955f025a6180f4ff63e13da3b4a9b64001412
2020-09-20 00:00:16 सुनो
9 साल से फरार वारन्टी गिरफ्तार

झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले मे वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए चलाए अभियान के तहत थाना झालरापाटन पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मारपीट के मामले मे 10 साल से फरार चल रहे 1 स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।जितेन्द्र शेखावत थानाधिकारी थाना झालरापाटन के नेतृत्व मे गठित टीम ने कार्यवाई करते हुए मारपीट के मामले मे फरार स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी मोतीलाल गुर्जर निवासी चान्दियाखेडी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। वारन्टी मोतीलाल बाद घटना विगत 9 वर्ष से गांव से फरार होकर जोधपुर मे नाम पता बदल कर मजदूरी कर रहा था। जो कल ही जोधपुर से किसी काम से झालावाड आया था। झालरापाटन बस स्टेण्ड पर वापस जोधपुर जाने के लिये बस के इन्तजार मे खडा था। कि टीम ने मुखबीर की सूचना पर उसे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।

तकनीकी विवरण
GUID
f20c35796bcd5d01dd9b714ea44a25cb21d9f5391f857af876a6bc84591a19a2
2020-09-18 00:00:56 सुनो
25 कृषि सखीयो ने लिया प्रशिक्षण

झालावाड़। पंजाब नैशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र झालरापाटन एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में चार दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ। जिला समन्वयक एमकेएसपी गौरीनंदन शर्मा ने जैविक खेती के तहत नीमस्त्रम एब्र्ह्मस्त्रम तथा आग्नेय्स्त्रम आदि वानस्पतिक कीटनाशक केचुआ खाद एनाडेप खाद गोबर की खाद एघन जीवामृत एवं द्रव जीवामृत बनाने की विधि के बारे में बताया। ब्लॉक समन्वयक एमकेएसपी संजय कुमार ने बढ़िया बीज का चयन एजैविक बीजाअमृत द्वारा बीजोपचार एबीज अंकुरण परिक्षण तथा नमक घोल परिक्षण की जानकारी दी। केंद्र निदेशक संजय शर्मा ने गौमूत्र नीम धतुरा आकडे सीताफल की पत्तियों से तैयार जैविक कीटनाशक बनाने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में ब्लाक मनोहरथाना से 25 कृषि सखीयो ने भाग लिया।

तकनीकी विवरण
GUID
c4eb31e008aba6002ea48bd877188516b62e05843eda764651a0a702adfb3453
2020-09-18 00:00:57 सुनो
झालावाड़ के मामले को लेकर भील समाज ने उपखण्ड अधिकारी को सोपा ज्ञापन

झालावाड़ जिले के अकलेरा में भील समाज मे झालावाड़ नगर में गत दिनों मेडिकल काॅलेज के डीन दीपक गुप्ता द्वारा काॅलेज के सुरक्षाकर्मी धनराज भील के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करने व प्रशासन द्वारा अभी तक डीन दीपक गुप्ता के विरुद्ध कोई भी कार्यवाई नहीं करने के मामले से नाराज अकलेरा भील समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा।वही ज्ञापान में धनराज भील की एफआईआर दर्ज करने व डीन दीपक गुप्ता के विरुद्ध कठोर कार्यवाई की मांगी की।

तकनीकी विवरण
GUID
293b00cd72a15248ef444f3694bb5ef67b1c5d6d61ad1462c306436bba3e80c1
2020-09-17 00:00:50 सुनो
विधायक ने चरागाह भूमि पर किया पौधरोपण

अकलेरा। विधायक गोविंद रानीपुरिया ने ग्राम पंचायत नयापुरा के गांव रानीपुरा में चरागाह भूमि पर समाजसेवी शंकरलाल मीणा ने चरागाह भूमि पर जामुन शीशम महुआ कुरज आधी किस्म के करीबन 400 पौधे लगाए। ओस अवसर पर बीरम उप सरपंच दुलीचंद लोधा प्रभुलाल नेता कालू बना कालूलाल रामस्वरूप गुर्जर राजूलाल विनोद मेंबर प्रेमनारायण भील मेंबर रानीपुरिया गुलाबचंद भागचंद धन्नालाल व नरेगा श्रमिक भी उपस्थित थे।

तकनीकी विवरण
GUID
b0647c4157cefcf27a949f43631c7e6b75ce84a219f952109b490bc7c95f2364
2020-09-17 00:00:12 सुनो
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चालक की मौत

झालावाड़ जिले के अकलेरा में मजदूरी कर वापस लौट रहे बाइक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के मामले में म्रतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आमेठा के मदनपुरिया गांव निवासी मनोहर भील ने दर्ज रिपोर्ट में बताया की उसका बड़ा भाई झुंझार सिंह भील 13 सितंबर को मजदूरी करने गया था। रविवार रात करीब 9 बजे बाइक से वापस लौटने पर मदनपुरिया के निकट हाइवे पर झालावाड़ की तरफ से रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तकनीकी विवरण
GUID
09968ffb3a1367b5a9f62bc304cc1a58187c89425b7120e0068702f8f582ef45
2020-09-15 00:00:44 सुनो
हिंदी को बेचारी हिंदी ना बनाए-सेन

*प्यारी हिंदी को बेचारी हिंदी ना बनाएं :- बालकवि मनीष कुमार सेन ओ मां... ओ मां... जहां तक मेरा मानना है जन्म लेते ही बच्चा रोने में यही किलकारियां मारता है। फिर मरने के बाद परम सत्ता में विलीन होते हुए मानव के श्रुति पटल में राम नाम सत्य है...राम नाम सत्य हैं...। यही आवाज उसको मुक्तिधाम का मार्ग प्रशस्त करती हैं। खैर मैं आपको कोई उपदेश या प्रवचन नहीं दे रहा। बस अपने हिय की बात कह रहा हूँ। जन्म के समय ओ मां... ओ मां... और मृत्यु पर्यंत राम नाम सत्य है... जो सुना है यह सब जिस भाषा का है उसी भाषा से आज जीवन जीते समय कई लोग खीज उठते हैं। और पाश्चात्य संस्कृति में रची बसी भाषा के उपयोग से स्वयं को पढ़ा लिखा मानते हैं। जरा आप ही बताइए क्या केवल पाश्चात्य देशों से प्रभावित होकर मोम, डेड जैसे बोल बोलना ही पढ़ा लिखा होने का प्रमाण है तो फिर हम जैसे सीधा-साधा जीवन जीने वाले, स्याही कागज पर मरने वाले

तकनीकी विवरण
GUID
d1bea4c567def00afd4676fc5d3dd3388475a5ade9ae4e7854414defd5bdafd4
2020-09-13 00:02:25 सुनो

Balbahadur Singh से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।