पॉडकास्ट विवरण
अपने जिले की चिट्ठी
Balbahadur Singh
विवरण
अपने जिले की चिट्ठी
विवरण
नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड
118 एपिसोड उपलब्ध हैं · 12 का पेज 8
| एपिसोड और सामग्री | दिनांक | अवधि | सुनो |
|---|---|---|---|
|
सटोरिए को पकड़ा नकदी बरामद
झालावाड़ जिले के अकलेरा में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करने के मामले में एक को गिरफ्तार कर 1670 रुपए नकदी बरामद तकनीकी विवरण
|
2020-09-12 | 00:00:36 | सुनो |
|
तृतीय चरण में शिक्षक संघ रेसटा ने काली पट्टी बांधकर जताया वेतन कटौती का विरोध
झालावाड़ जिले के अकलेरा में शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद के प्रदेशव्यापी आव्हान पर राज्य सरकार के वेतन कटौती के निर्णय के विरोध में संघ की ओर से तृतीय चरण में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉकाध्यक्ष.नरेश कुमार मोटिस व प्रवक्ता जीतमल मीणा ने बताया कि सरकार के इस फैसले से सभी राजकीय कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसके बाद भी सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए जबरन वसूली का निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी है। और तृतीय चरण में जिलेभर के सभी शिक्षकों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर डयूटी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर वेतन कटौती आदेश वापिस लेने की मांग की। इससे पहले संघ ने प्रथम चरण में सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर एवं आदेश प्रति की होली जलाकर विरोध प्रकट किया था।इसके बाद द्वितीय चरण में ज्ञाप तकनीकी विवरण
|
2020-09-12 | 00:00:42 | सुनो |
|
आर्या परियोजनान्तर्गत 10 दिवसीय नर्सरी प्रबंधन’’ प्रशिक्षण का समापन
झालावाड़। कृषि विज्ञान केन्द्र, झालावाड़ पर युवाओं को कृषि की ओर आकर्षित कर बनाए रखने के लिए आर्या परियोजनान्तर्गत 10 दिवसीय ‘‘नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन 2 सितम्बर से शुरू हुआ । समापन 11 सितम्बर को हुआ। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, डॉ अर्जुन कुमार वर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत् केन्द्र द्वारा नर्सरी प्रबंधन पर 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन कराया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमशीलता के आधार पर रोजगारपरक बनाना है। केन्द्र द्वारा जिले के 21 ग्रामीण युवाओं को नर्सरी स्थापित करने के लिए प्रेरित कर प्रशिक्षित किया।इससे वे पूरे सालभर अच्छी आय प्राप्त कर अच्छा जीवनयापन कर सके। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. सिंह, निदेशक, अटारी, जोधपुर जो कि ऑनलाइन गुगल मीट एप्लीकेशन के माध्यम से जुडे तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद तकनीकी विवरण
|
2020-09-12 | 00:03:07 | सुनो |
|
भालता पुलिस ने किए चार वारंटी गिरफ्तार
झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखण्ड क्षेत्र के भालता पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। अलग अलग मामले में फरार चल रहे थे। तकनीकी विवरण
|
2020-09-11 | 00:00:47 | सुनो |
|
शिक्षक दम्पत्ति बने भामाशाह, विद्यालय में पेयजल टंकी और फर्श किए भेंट
झालावाड़ जिले के मंडावर के समीप पीईईओ गोरधनपुरा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसघट्टी में विद्यालय-समाज कनेक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम पीईईओ गोपीचंद शर्मा एसएमसी अध्यक्ष तेजकरण गुर्जर जनप्रतिनिधि पंचायत सदस्य परमानंद गुर्जर संस्था प्रधान सुमन पांडेय मुकेश छंदक एवं भामाशाह श्रीराम किशन माली के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीराम किशन माली असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ एवं विजय लक्ष्मी सुमन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसघट्टी में तृतीय श्रेणी शिक्षक हिंदी पद पर कार्यरत शिक्षक दम्पत्ति ने विद्यालय सहयोग के अंतर्गत विद्यार्थियों के बैठने के लिए चार फर्श एवं पेयजल के लिए पानी की टंकी भेंट की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में पीईईओ गोपीचंद शर्मा ने अपन तकनीकी विवरण
|
2020-09-11 | 00:01:31 | सुनो |
|
इनरव्हील क्लब सदस्यों की ओर से संरक्षण के लिए मीठे नीम सौपे सौपे। झालावाड़ । इनरव्हील क्लब बृजनगर झ
इनरव्हील क्लब सदस्यों की ओर से संरक्षण के लिए मीठे नीम सौपे सौपे। झालावाड़ । इनरव्हील क्लब बृजनगर झालावाड़ अध्यक्षा आंकाक्षा पाटनी ने बताया कि क्लब आई एस ओ. एवं पोध संरक्षण परियोजना प्रभारी श्रीमती अंजु सोनी के नेत्त्व में मीठें नीम के पोधें क्लब सदस्यों को पोधें संरक्षण हेतु पोधें प्रदान किए। कारोना के चलतें सभी सदस्यों को एकत्रित नही करके सिर्फ क्लब अध्यक्ष व परियोजना प्रभारी अंजु सोनी नें स्थानीय नर्सिरी सें मय गमलें के तैयार करायें मीठें नीम के पोधों को क्लब सदस्यों के घरों पर पहुचाए। पोध संरक्षण परियोजना के माध्यम सें सभी क्लब सदस्यों में पोधे के संरक्षण के प्रति दायित्व निर्वाह करनें की भावनाओं का विकास हो एवं क्लब के वर्तमान सत्र के जुन 2021 तक पोध को अच्छें से देख भाल करे। जिन सदस्यों के पोधे अधिक स्वस्थ व विकसित होगे उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके लिए सभी सदस्यों नें क्लब अध्यक्षा व अ तकनीकी विवरण
|
2020-09-11 | 00:01:17 | सुनो |
|
फसल खराबे का सर्वे कराए सरकर दे मुवावजा
झालावाड़ जिले के मनोहरथना विधानसभा क्षेत्र के किसानों को फसल खराब का मुवावजा दे सरकार । विधायक गोविंद रानीपुरिया ने बताया कि ऊपर से फसल खराब होने के कारण क्षैत्र के किसानो की आर्थिक हालात पूर्णरूप से खराब हो चुके है। विधानसभा क्षैत्र मनोहरथाना के किसानों के खेतों का शीघ्र ही सर्वे कराने के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को देकर किसानों की नष्ट फसल का उचित मुआवजा दिया जाए। की कृपा करे। खरीफ फसल 2020 के नुकसान के मुआवजे के मामले में उचित मुवावजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। विधायक गोविंद रानीपुरिया ने बताया कि विधानसभा क्षैत्र मनोहरथाना में वर्तमान में खेतों में जो खरीफ की फसल खड़ी है। उसमें खराब मौसम के कारण विभिन्न प्रकार के रोग यथा सोयाबीन में इल्ली पीलिया एवं गलन रोग व मक्का तेज हवा के कारण आड़ी पड़ जाने से पूर्णरूप से नष्ट हो चुकी है। तकनीकी विवरण
|
2020-09-09 | 00:00:58 | सुनो |
|
वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने भेजा ज्ञापन
झालावाड़ जिले के अकलेरा में वेतन कटौती आदेशों की उपखण्ड मुख्यालय पर राज्य कर्मचारी संगठनों ने होली जलाई तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।नारेबाजी की। सरकार के प्रति आक्रोश प्रकट किया। उपखण्ड मुख्यालय के सभी विभागों कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। नर्सेज जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा पंचायत राज कर्मचारी महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष हंसराज मीणा जिलाउपाध्यक्ष सुरजमल मीणा आयुर्वेदिक नर्सेज जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा अकाउंट एशोसिएशन जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मीणा एकीकृत महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष केवलचंद ब्लॉक अध्यक्ष शेखावत संघ दुर्गा शंकर आदि विभिन्न विभागों कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया। तकनीकी विवरण
|
2020-09-09 | 00:00:52 | सुनो |
|
शिक्षक दिवस मनाया। इनरव्हील क्लब ने किया शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान
झालावाड। शिक्षक दिवस पर इनरव्हील क्लब बृजनगर द्वारा गोद लिए सरकारी स्कूल के शिक्षको एवं क्लब की सदस्य शिक्षिका का भी सम्मान किया।इस अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा पाटनी ने ज़ूम लाइव पर संचालन कर क्लब द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक आनन्द सिंह , गोपाल, श्रीमती गुणमाला जैन जो काफी कठिनाईयो के बाद भी एक अच्छी शिक्षा देने के लिये प्रयास करते रहते हैं। वो सम्मान के पात्र हैं। क्लब द्वारा उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया। वही क्लब की सदस्य शिक्षिका कल्पना चतुर्वेदी, सुनीता माथुर, जया गुप्ता एवं मुमल हाडा का भी सम्मान किया गया। जूम लाइव पर अध्यक्ष आकांक्षा पाटनी, लीला जैन, मंजुला विजय, अंजु सोनी, सुनीता जैन, कमला झाला, कविता जैन, ममता गुप्ता, विभा जैन, रितु गुप्ता, शिल्पी जैन स्वति विजय, शशि अग्रवाल, प्रभा भंडारी, शिवा जैन, पूजा विजय, अनिशा जैन, शकुन्तला जैन, खुशबु जैन, रचना जैन म तकनीकी विवरण
|
2020-09-07 | 00:01:00 | सुनो |
|
ग्रामीणों ने स्वयं मिलकर अतिक्रमण हटाया।
झालावाड़ जिले के अकलेरा में क्षेत्र के परपती गांव मे सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह मीना व ग्रामीणों ने स्वंय मिल कर गांव की सकरी गलियों से अतिक्रमण हटाया। गांव में सकरी गलियों के कारण किचड जमा रहता है। ओर दोनों तरफ से दीवार करके 6 फीट का रस्ता रख दिया था। मानसिंह ने बताया की बाबुलाल के मकान से चोक तक एक हजार फीट तक अतिक्रमण हटाया। ओर 10 से 12 फीट तक चोडा रास्ता कर दिया। इसमे पानी निकासी के लिए नाली बनाकर इंटरलोकिंग कराई जाएगी । इस अवसर पर हंसराज मीना रामलाल मीना छीतरलाल मीना हेमराज चैनसिंह, रंगलाल भगवान सिंह बिरधीलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। तकनीकी विवरण
|
2020-09-07 | 00:00:41 | सुनो |
Balbahadur Singh से अधिक
इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
समान पॉडकास्ट
पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।