पॉडकास्ट विवरण

MSUVACH

Manoj Shrivastava

विवरण

Manoj Shrivastava is an Author and self motivated leader. In this series of podcasts you will find a lot of Knowledge and Inspiration.

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

30 एपिसोड उपलब्ध हैं · 3 का पेज 1

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
सबसे बड़ा बदला

यदि आप चाहते हैं कि लोग आपको जानें, आपकी तारीफ़ करें और आपका सम्मान करें तो आपको कामयाब होना होगा। क्योंकि अपमान का बदला आप कामयाब होकर ही ले सकते हैं। इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आज आप क्या हैं? किस स्थिति-परिस्थिति में हैं? जिस दिन आप कुछ बड़ा कर गुज़रते हैं ये दुनिया आपको सिर-आँखों पर बिठा लेती है। हमारे आस-पास हज़ारों ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे यही समाज पहले नफ़रत करता था, कामयाब होने के बाद आज उन्हें ही पूजता है।

तकनीकी विवरण
GUID
1272f0ffde2fa949f142ae887e1e1081c33302d6b44f1ecb7e20f216fc4440f7
2021-03-20 00:07:13 सुनो
लोमड़ी या शेर?

इंसान का जीवन अपार सम्भावनाओं से भरा है। हर एक में इतनी ताक़त है कि वह अपने जीवन को बेहतरीन और बेमिसाल बना सकता है। लेकिन हममें से ज़्यादातर लोग ख़ुद की क्षमताओं का ग़लत अंदाज़ा लगा लेते हैं और दूसरों की तुलना में ख़ुद को कमतर मान लेते हैं। उन्हें अक़सर लगता कि यदि कोई और आकर सहायता करेगा तो ही उनका जीवन-यापन हो पाएगा। जबकि इतनी सम्भावना हमारे भीतर है कि हम अपने साथ-साथ दूसरों को भी मुश्किल दौर से बाहर निकाल सकते हैं। उनके जीवन में उम्मीद की एक किरण बन सकते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
b1e962266371b663ea85baa6def8df6ec46a414cba974e27033d0c0515ae871c
2021-03-17 00:06:33 सुनो
तीन स्वर्ण मुद्राएं

जीवन में कितना कुछ मिला हुआ है, अक़्सर हमारा ध्यान उन चीज़ों पर नहीं टिकता। जो भी हमारे पास है उसे हम अपना अधिकार समझ लेते हैं, न तो हम उसके लिए कृतज्ञ होते और ना ही उसका आनन्द ले पाते। लेकिन हमारे जीवन में यदि कोई कमी है या कुछ नुक़सान हो गया तो उसकी शिकायत करते रहते हैं और अपना सारा ध्यान उसका अफ़सोस मनाने में लगा देते हैं, जबकि ख़ुश होने की ज़्यादा वज़हें मौज़ूद होती हैं। जीवन का दूसरा नाम ही आनंद है, जो भी मिला है उसके प्रति कृतज्ञता का भाव रखें, उसके साथ ख़ुश रहें। जो चला गया उसका अफ़सोस करने की बज़ाय यह सोचें कि वह आपका था ही नहीं। फिर देखिए पूरा जीवन ही उत्सव बन जाएगा।

तकनीकी विवरण
GUID
b7e927350b6ac01d10bbc13bc25f3720a2a6580fe947281f6f0756846f4fcf68
2021-03-16 00:05:32 सुनो
अवकाश

प्रतिस्पर्धा के दौर में हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलने की अंधी दौड़ में लगा है। पद, पैसा, ऐशो-आराम हर कोई चाहता है। दिन भर हम दो और दो पाँच करने की कोशिश में लगे रहते हैं। काम की व्यस्तता में न खाने का समय है और न ही आराम का। एक बार काम मिल जाने के बाद कुछ भी नया सीखने और अपनी कुशलता को नई धार देने के बारे में हम सोचते भी नहीं। धीरे‌-धीरे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ख़राब हो जाता है, काम करने की क्षमता कम होने लगती है, और हम प्रतियोगिता से बाहर होते जाते हैं। निरंतर बदलती दुनिया में यदि तरक्क़ी करनी है तो हमें बीच-बीच में काम से अवकाश लेकर अपनी कुल्हाड़ी को धार लगाते रहना होगा।

तकनीकी विवरण
GUID
b0fe128d3340cc1da1ccb14f0c24fd08d8ef2b1e43aa74e18a02c593e71864dd
2021-03-15 00:05:15 सुनो
जीतना है तो सीखना होगा

हमारी ज़िंदगी एक पाठशाला है, यहाँ हर दिन नए सबक़ सीखने को मिलते हैं। ज़िंदगी हर पल बदलती रहती है, यहाँ कुछ भी शाश्वत नहीं है। जो भी इस बदलाव को भाँप लेता है, एक नए सबक़ के साथ आगे बढ़ता है, वही जीतता है। जिस दिन हमने ख़ुद को सर्वज्ञाता समझ लिया, सीखना बंद कर दिया उसी दिन से हमारा पतन शुरू समझें। सफलता चाहिए तो अपना सीखने का एण्टीना हमेशा ख़ुला रखें, ज़िंदगी के बदलाव और उतार-चढ़ाव आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी जीत पक्की है, क्योंकि हमारा जन्म ही जीतने के लिए हुआ है।

तकनीकी विवरण
GUID
fea6e5c86e5e02303cbf32add346f4e2cb682309019c79963d05eedfc315d3ec
2021-03-14 00:05:45 सुनो
संगत

जीवन में कई बार ऐसा होता है कि हम परिस्थितिवश या फिंर बाहर की दुनिया की चकाचौंध में पड़कर ख़ुद को अपने मूल स्वभाव से अलग कर लेते हैं और नकारात्मक माहौल में शामिल हो जाते हैं। हमारे भीतर का ज़ोश और ज़ुनून धीरे-धीरे ख़त्म हो जाता है। एक पल ऐसा भी आता है, जब हमें लगने लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता सब ख़त्म हो चुका है। लेकिन यदि हम अपने भीतर की ताक़त को समेटकर एक बार उस नकारात्मक संगत से ख़ुद को निकालकर सकारात्मक माहौल में लाने का साहस कर लें तो सब कुछ दुबारा से ठीक हो सकता है। क्योंकि ठोकर लगने का मतलब यह नहीं कि आप चलना ही छोड़ दें। बल्कि ठोकर लगने का मतलब है, सम्भल के चलें।

तकनीकी विवरण
GUID
d8fb2e0bd8954680f0b69e0b4540e6f6b38e2184ac391faee4dc71856f4fb6fb
2021-03-13 00:08:07 सुनो
अनमोल रत्न

अधिकांश लोग अपने लिए कोई न कोई लक्ष्य निर्धारित करते हैं। उन्हें हासिल करने के संसाधन भी जुटा लेते हैं। लेकिन अक़्सर अपना ‘समय’ ऐसे कार्यों में लगाते हैं, जो उन्हें उनके लक्ष्य से दूर ले जाते हैं। और कई बार तो ऐसा भी होता है कि लाख कोशिशों के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिलते और वे अपना ‘धैर्य’खो देते हैं। वे या तो थककर बैठ जाते हैं या फिर अपना रास्ता ही बदल लेते हैं। कई बार तो लोग ऐसे वक़्त पर हथियार डाल देते हैं जब बस अगले ही पल उन्हें वांछित परिणाम मिलने वाले होते हैं। अपने लिए एक स्पष्ट लक्ष्य बनाएं,सही दिशा में ‘समय’, और धन का निवेश करें। फिर पूरे मनोयोग और ‘धैर्य’ के साथ तब तक लगे रहें जब तक उसे हासिल ना कर लें। आपकी जीत तय है।

तकनीकी विवरण
GUID
02c962d5a8e76102df24706e521897230823580c9e5f5f56fe94ff31a4609fe1
2021-03-12 00:06:05 सुनो
नज़रिया

दुनिया में हर किसी का नसीब ऐसा नहीं होता कि ज़िंदगी में सब कुछ सकारात्मक और मर्ज़ी के मुताबिक़ हो। कई बार विषम परिस्थितियों के बीच ही जीवन गुज़ारना पड़ता है। कुछ लोग तो परिस्थितियों के साथ समझौता करके औसत से भी नीचे जीने का चुनाव कर लेते हैं। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो उन्हीं परिस्थितियों से सीख लेकर औसत ज़िंदगी बिताने से इंकार कर देते हैं। अपने नज़रिए और सामर्थ्य के दम पर बेहतर का चुनाव करते हैं और एक मिसाल बन जाते हैं। सरल शब्दों में कहें तो परिस्थितियाँ नहीं बल्कि हमारा नज़रिया तय करता है कि हमारी ज़िंदगी कैसी होगी?

तकनीकी विवरण
GUID
8d3e2f526bfecb34246df640e9e529f9a19e8d9bb847704df783f47028400b52
2021-03-11 00:04:46 सुनो
अहंकार

पद, पैसे और झूठी शान के बशीभूत होकर हम अपनी तारीफ़ सुनने के इतने आदी हो जाते हैं कि सच्चाई या तो हम देख नहीं पाते या सच्चाई से मुँह फेर लेते हैं। हमारे भीतर का अहंकार हमें इतना अंधा कर देता है, कि हम कुछ भी देखना और सुनना नहीं चाहते। जो भी हमारे अहंकार को ठेस पहुँचाता है वह दुश्मन नज़र आता है, फिर चाहे वह कोई अपना ख़ास ही क्यों न हो। यह अहंकार एक दिन हमें ले डूबता है। यदि हम अपने अंदर थोड़ी सी जागरुकता विकसित कर लें और चीज़ों का अवलोकन और विश्लेषण करें, आत्मावलोकन करें तो इससे बच सकते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
1cb941872319f232e3a2bf5a470b235ab69e4a4df3f39663eb2f194038c504e1
2021-03-09 00:07:01 सुनो
पश्चाताप

कई बार हमारे जीवन में ऐसे पल भी आते हैं, जब हमारा बना-बनाया सब कुछ एक ही झटके में ही बिखर जाता है। हमारा व्यवसाय, नौकरी, घर, परिवार या रिश्ता कुछ भी हो सकता है। ऐसे समय में हम अपनी क़िस्मत को कोसने लगते हैं या भगवान से शिकायतें करने लग जाते हैं। लेकिन वास्तव में कठिन परिस्थितियाँ, हमारे हौसले और समझ की परीक्षा हैं। ऐसे में हम किस तरह प्रतिक्रिया करते हैं, कैसे निर्णय लेते हैं, उसी से हमारा भविष्य निर्धारित होता है। विषम परिस्थितियों में हमें ख़ुद को मज़बूत रखते हुए कई बार कठोर निर्णय लेने की ज़रूरत होती है। बहुत बार हमें उन चीज़ों को भी छोड़ने का निर्णय लेना पड़ सकता है, जिन्हें हम बेहद प्यार करते हैं। जो लोग परिस्थितियों के हिसाब से ख़ुद में बदलाव करने की ताक़त रखते हैं, वही ज़िंदगी में आगे बढ़ते हैं। बाक़ी या तो ताज़िंदगी दुखी रहते हैं या बरबाद हो जाते हैं। केवल पश्चाताप ही उनके हाँथ लगता है।

तकनीकी विवरण
GUID
fa64068886d6f35a0d6260f634d5b9f3b653ae718a6c6f9243e19a4af82e24f8
2021-03-08 00:07:50 सुनो

Manoj Shrivastava से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।