पॉडकास्ट विवरण

MSUVACH

Manoj Shrivastava

विवरण

Manoj Shrivastava is an Author and self motivated leader. In this series of podcasts you will find a lot of Knowledge and Inspiration.

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

30 एपिसोड उपलब्ध हैं · 3 का पेज 2

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
उत्तराधिकारी

कई बार जीवन में हम सबके साथ होता है कि हम कुछ ऐसी परिस्थितियों के भवँर में फँस जाते हैं, जिनसे निकलना असम्भव सा लगने लगता है। हममें से ज़्यादातर लोग बने बनाए ढर्रे में चलने के आदी होते हैं, लीक से हटकर चलने का ज़ोख़िम नहीं उठाना चाहते। जब हम सारे बने बनाए रास्ते आज़मा लेते हैं और परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं मिलते तो हम थक कर बैठ जाते हैं और वही छोटी सी परिस्थिति एक विकराल समस्या में तब्दील हो जाती है। लेकिन यदि हम थोड़ी सी गम्भीरता और शांत मन से, ज़रा सा लीक से हटकर सोचने की ज़हमत उठाते तो शायद आसानी से निज़ात पा सकते थे। दुनिया में जितने भी कामयाब लोग हुए हैं, सभी ने लीक से हटकर चलने का ज़ोख़िम ज़रूर उठाया है।

तकनीकी विवरण
GUID
392ada3a2034af857c92313702ac19a14e74530b4d166a14ad95d09e1b11a38c
2021-03-07 00:08:37 सुनो
मकड़ी और चींटी

जब भी हम कोई नया काम शुरू करते हैं तो अक़्सर हमारे आस-पास कुछ ऐसे नकारात्मक मानसिकता के रायबहादुर होते हैं, जो हमें हतोत्साहित करने की कोशिश करते हैं। हमारे काम में भविष्य में क्या-क्या परेशानियाँ और समस्याएं आ सकती हैं, गिनाने लगते हैं और हमारा हौसला तोड़ने की कोशिश करते हैं। भले ही उन्होंने जीवन में उस काम को न किया हो, या कोई दूसरा काम भी न किया हो, लेकिन राय देना अपनी शान समझते हैं। अक़्सर कई लोग इन रायबहादुर के झांसे में आकर अपना काम उस स्थिति में आकर छोड़ देते हैं जबकि वह पूरा होने वाला ही होता है और उसके परिणाम आने ही वाले होते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
644406341baf4cf516b78bcae3d246c295401d2eff6a5a17f9003d00dc9ba992
2021-03-06 00:05:42 सुनो
बूढ़े बाज़ की सलाह

जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष है। लेकिन अक़्सर हम छोटी‌-मोटी उपलब्धियाँ हासिल करने के बाद ख़ुद को आरामपरस्त बना लेते हैं। अक़्सर हम भूल जाते हैं कि आरामपरस्ती एक लाइलाज़ बीमारी है। एक बार यह बीमारी लग जाय तो इससे बाहर निकलना आसान नहीं होता। आरामपरस्त व्यक्ति जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना नहीं कर पाते और अक़्सर टूट जाते हैं। इसलिए हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहें, अपने-आप को हमेशा सक्रिय रखें और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना हँसते हुए और मज़े के साथ करें। ज़िंद्गी मज़ेदार हो जायेगी।

तकनीकी विवरण
GUID
dfe82203e70e348c6850a5a44f7bd3bbbd325af23f1b33fa40a4ae72523af96d
2021-03-05 00:06:12 सुनो
सपनों का संग्रहालय

जब हम पूरे मन से कोई सपना या लक्ष्य अपने लिए बनाते हैं तो ईश्वर और सारी क़ायनात उन्हें पूरा करने की साज़िश करते हैं। लेकिन ज़्यादातर हम ही राह में आने वाली मुश्किलों से घबराकर हथियार डाल देते हैं। ज़रूरत इस बात की होती है कि जब भी हम कोई सपना लें, पूरी दृढ़ता और आत्मविश्वास के साथ उसे पाने का प्रयास करें। लाख मुश्किलों के बाद भी उसे पूरा करके ही दम लें। क्योंकि ब्रहमाण्ड में चीज़ें पर्याप्त से भी कहीं ज़्यादा मात्रा में मौज़ूद हैं, लेकिन हर बार वह हमें उपलब्ध कराने से पहले हमारी पात्रता को परख़ता है। यदि हम दृढ़ता से लगे रहे तो सफलता तो तय है। सपनों को हक़ीक़त में बदलने की ताक़त हम सब में है।

तकनीकी विवरण
GUID
14d6368310a249020a2f63633e3d2270e00f6af0307969af74234f4f72e00359
2021-03-04 00:06:29 सुनो
हीरों की खान

यह कहानी, रसेल एच. कॉनवेल की बहु-चर्चित पुस्तक एकर्स आफ़ डॉयमण्डस का सारांश है। यह कहानी लगभग हम सभी की है। जिस तरह हीरों का अकूत भण्डार किसान के क़दमों के नीचे ही उसके खेतों में मौज़ूद था लेकिन वह उन्हें पहचान नहीं पाया और दर-दर भटकता रहा। ठीक उसी तरह हम भी सफलता पाने के लिए अच्छे अवसरों की तलाश में भटकते रहते हैं। अक़्सर हम या तो उन अवसरों को पहचान नहीं पाते या पहचान कर भी नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो प्रायः हमारे आस-पास ही छुपे रहते हैं। यदि हम थोड़ी सी बुद्धिमानी और परख़ से उन अवसरों को पहचान कर, धैर्य, लगन और मेहनत से काम करें तो सफलता कोई दूर की कौड़ी नहीं है।

तकनीकी विवरण
GUID
728772be5c28813039b86dd7e49f0cc3928e594466fbf2b67b520ef9a292ffa8
2021-03-03 00:05:05 सुनो
चार मोमबत्तियाँ

जीवन में जब भी लगे कि चारों तरफ अंधकार ही अंधकार है, मन अशांत होने लगे, विश्वास डगमगाने लगे, लगे की हर तरफ नफ़रत ही नफ़रत है, जीवन में प्रेम बचा ही नहीं। तब भी हमें आशा का दामन थामे रखना चाहिए। उम्मीद की एक किरण ही काफ़ी है सारी दुनिया से अंधकार मिटाने के लिए। वक़्त कभी एक सा नहीं रहता।

तकनीकी विवरण
GUID
017b0e231eb9f8a85412a9fedccba088ab3bfbc3c3b8886865e6c7dbd620f5bb
2021-03-02 00:04:15 सुनो
सोने का चूहा

थोड़ी सी समझदारी, मेहनत,लगन, इमानदारी, धैर्य और सद्व्यवहार इंसान के जीवन के ऐसे गुण हैं, जिनके सहारे कोई भी किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकता है। किंतु आज लालच, बेइमानी, रातों-रात अमीर बनने की चाहत जीवन का पर्याय बन चुके हैं। नैतिकता तो जैसे गुज़रे ज़माने की बात हो गई है। इसीलिए चारों तरफ अशांति, दुख, हताशा, निराशा और पाग़लों की तरह एक-दूसरे से आगे निकलने की गला-काट होड़ मची हुई है।

तकनीकी विवरण
GUID
b131a618d7c898ca2c04edc9ccef3ac1d47ee31806922db796c4ea27a75724ba
2021-03-01 00:10:52 सुनो
अभ्यास

हर इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर आता है। ज़्यादातर लोग मुश्किल वक़्त में हार मानकर घुटने टेक देते हैं। या तो अपना काम करना छोड़ देते हैं या काम बदल लेते हैं। वक़्त हमेशा एक सा नहीं रहता, जब स्थितियाँ बदलती हैं तब ऐसे लोग ज़्यादा बुरी स्थिति में आ जाते हैं। क्योंकि या तो आलस्य उनके जीवन का हिस्सा बन बन चुका होता है या समय गुज़र जाने के कारण उन्हें रास्ता ही नहीं सूझता कि अब किधर जाएं? कर्मठ और परिश्रमी हर स्थिति-परिस्थिति में अपना काम करना नहीं छोड़ते, प्रतिकूल परिस्थितियों में भी वे निरंतर अभ्यास करते रहते हैं। उनकी लगन और जीवटता के चलते सारा ब्रह्माण्ड उनका साथ देता है, और जब स्थितियाँ अनुकूल हो जाती हैं तब वे कई गुना ज़्यादा गति से सफलता की राह में आगे बढ़ जाते हैं और बाक़ी लोग सोचते ही रह जाते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
4666043038ce541d7e5daf8fcccf2f1fbcb73e5e72a69bf340f1a664dbca2b2e
2021-02-28 00:07:21 सुनो
बिल गेट्स और अख़बार वाला

वास्तव में अमीर वे हैं जो बहुत सारे पैसे के बज़ाय एक अमीर दिल के मालिक हैं। पैसे से तो कोई भी अमीर हो सकता है, लेकिन दिल से अमीर होना ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

तकनीकी विवरण
GUID
3dc076bb333b8eba50c3ee3d30a426c8afba8a3d64ed30c7c013780cab600a20
2021-02-27 00:04:22 सुनो
पानी का गिलास

हमारी समस्याएं ठीक इस पानी के गिलास की तरह होती हैं, वो जिस स्वरूप में आती हैं हमेशा उसी स्वरूप में रहती हैं, लेकिन हम जितने ज़्यादा समय तक उनका बोझ अपने सर पर उठाए रहते हैं, उनसे होने वाली तक़लीफें उतनी ही बढ़ती जाती हैं। समस्याओं से मुक्ति का सबसे आसान उपाय है, उन्हें पहचानना और यथाशीघ्र उनके बोझ से ख़ुद को मुक्त कर देना। हममें से शायद ही कोई ऐसा हो जिसके जीवन में कोई भी समस्या न हो। लेकिन कुछ लोग जीवन भर समस्याओं का रोना रोते रहते हैं, शिकायतें करते रहते हैं और कष्टपूर्ण जीवन जीने को शापित रहते हैं। वहीं पुरुषार्थी, समस्याओं का रोना नहीं रोते बल्कि ज़ल्दी से ज़ल्दी उनका समाधान खोज़ लेते हैं, उन्हें अपने जीवन निकाल फेकते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
de1309ca747d28962ac9b4508cf8275a7b7e34e5739c3ebcd6232ac76cce9129
2021-02-25 00:06:06 सुनो

Manoj Shrivastava से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।