पॉडकास्ट विवरण

MSUVACH

Manoj Shrivastava

विवरण

Manoj Shrivastava is an Author and self motivated leader. In this series of podcasts you will find a lot of Knowledge and Inspiration.

विवरण

नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड

30 एपिसोड उपलब्ध हैं · 3 का पेज 3

एपिसोड और सामग्रीदिनांकअवधिसुनो
कील के निशान (Stroke of words)

यह कहानी लगभग हम सभी की है, जीवन की कठिनाइयों और दुश्वारिओं के कारण अक़्सर हम अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाते और उत्तेजना में ऐसी बातें बोल जाते हैं, जिससे सामने वाले के मन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और हमारी नकारात्मक छवि बन जाती है। हमारे शब्द भी कीलों की तरह आजीवन अपने निशान छोड़ जाते हैं। जीवन में कुछ चीज़ें, वापस नहीं लाई जा सकती हैं। इसलिए हमें हमेशा अपने ग़ुस्से और उत्तेजना पर क़ाबू रखना चाहिए ताकि बाद में पछताना न पड़े।

तकनीकी विवरण
GUID
8189659fbcd4e2e0b470b230936fb5ede0b4ebad387492e831be952bb76214ea
2021-02-24 00:05:15 सुनो
अनमोल उपहार

हम में से ज़्यादातर लोग अक़्सर ही शिकायत करते रहते हैं कि मेरे पास यह नहीं, मेरे पास वह नहीं, मेरी तो क़िस्मत ही ख़राब है। ईश्वर ने मेरे साथ ग़लत किया है। लेकिन हमारे पास जो है, उसके लिए कभी भी ईश्वर को धन्यवाद नहीं देते, हम बड़े बेग़ैरत हो गए हैं। यही वज़ह है कि दुनिया में ज़्यादातर लोग दुखी और परेशान हैं। जिस दिन हमारे भीतर धन्यवाद का भाव, अहोभाव का भाव आ जाएगा उस दिन सारे दुख, सारी परेशानियाँ छूमंतर हो जायेंगी।

तकनीकी विवरण
GUID
81966174e09219adf11dd9ecb5c90ef2f2442d8d6a40c9e209d356dd7137baa7
2021-02-23 00:06:26 सुनो
निन्यानवे का फेर

कहानी का सार यह है कि इस दुनिया में पर्याप्त से कहीं ज़्यादा सम्पत्ति है, इतनी कि सभी लोग सुखी रह सकें। लेकिन कब्ज़ा करने और इकट्ठा करने की ऐसी होड़ मची है कि यह असम्भव है। दुनिया आज इतनी सम्पन्न हो सकती है कि किसी को भी कोई अभाव न रहे, लेकिन, लेकिन कुछ लोग इतने पाग़ल और दीवाने हैं कि लगे हैं धन इकट्ठा करने में। धन के प्रति ऐसी आसक्ति विक्षिप्तता की निशानी है। आज सारा उपद्रव, हत्या, चोरी, लूट-मार, युद्ध इत्यादि के पीछे यही आसक्ति है।

तकनीकी विवरण
GUID
9489ae3b78cd9658d56b61de3d0643ed2da4afb7e9e2159381e4c57c3a32d58f
2021-02-22 00:07:14 सुनो
सेनापति और फ़क़ीर

इस कहानी की सीख बड़ी सीधी और सरल है, जिस भावदशा और उम्मीद के साथ हम कार्य प्रारम्भ करते हैं,उसी भावदशा के साथ काम पूरा होता है और वैसे ही परिणाम मिलते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
4b5f101548322e0a03dfbcc5bcdcac953a582481ea47169270cd97927d109f6f
2021-02-21 00:06:53 सुनो
आत्मनिर्भर

कहानी छोटी सी है मगर सीख बड़ी है। हमें कभी भी किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए,ग़ुलामी और चापलूसी की आदत हमें आलसी बना देती है। जीवन में विषम परिस्थितियाँ कभी भी आ सकती हैं,लेकिन ऐसे लोग इस ग़लतफ़हमी का शिकार रहते हैं कि उनके साथ कभी भी ऐसा नहीं होगा। आत्मसम्मान, ख़ुद्दारी, पुरुषार्थ और हमारे भीतर का सकारात्मक विद्रोह हमें हर स्थिति-परिस्थिति से बाहर निकलने की ताक़त देते हैं। थोड़े समय के लिए हो सकता है कि परिस्थितियाँ ऐसे लोगों को परेशान करें लेकिन एक न एक दिन वे उनपर आसानी से विजय पा ही लेते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
f7d647e1d723a684ac63da0351d5a76ec70c57fbed3b2573b69c8b6344b34340
2021-02-20 00:06:10 सुनो
चमत्कारी अँगूठी

यह एक प्रतीकात्मक कहानी है। यह कहानी हमारे अवचेतन मन की शक्तियों की तरफ इशारा करती है। जिस तरह से कोई भी उस अंगूठी का उपयोग कर चमत्कारी परिणाम पा सकता था उसी तरह से हम अपने अवचेतन-मन के सहारे अपने जीवन में अद्भुत और मनचाहे परिणाम हासिल कर सकते हैं। लेकिन हमारा अवचेतन-मन अच्छे और बुरे में भेद नहीं करता, वह हमारे विचारों को हू-बहू ग्रहण कर लेता है और उसके अनुरूप परिणाम उत्पन्न करता है। हमारा अवचेतन-मन तब भी काम करता रहता है जब हम सो रहे होते हैं, इसलिए हमें अपने विचारों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए।

तकनीकी विवरण
GUID
2101026003ec9a600fd1a3825f4a2684c520d68994cd64aca3cc47d87dd80f66
2021-02-19 00:06:24 सुनो
अवसर-Opportunity

जीवन में आने वाली हर बाधा अपने साथ एक सुनहरा अवसर लेकर आती है, लेकिन आलसी व्यक्ति जीवनभर शिकायतें ही करता रहता है और अवसरों को गवां देता है, जबकि परिश्रमी अपनी दयालुता और उदारता से बाधाओं में भी अवसर तलाश लेते हैं।

तकनीकी विवरण
GUID
9daf66696ebed17bfe714fbf5353796c237dfc4e67ed127dc9226b878eaf8c92
2021-02-18 00:02:43 सुनो
बुद्धिमान लड़की

हर इंसान के जीवन में ऐसे पल आते हैं जब हमारे सामने कई विकल्पों में से अपने लिये सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करना होता है। परंतु भय और हड़बड़ाहट में हम ऐसे विकल्प को चुन लेते हैं जो हमारे लिए ठीक नहीं होता, जबकि यदि हम धैर्य और संयम से विचार करते तो बेहतर विकल्प चुन सकते थे।

तकनीकी विवरण
GUID
f731f79543c693e5178333f0816a12ba1ff3526382c19e65ce0b474a3d23dd7a
2021-02-17 00:04:09 सुनो
समस्यायें और हमारा जीवन

समस्याएं हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, यदि आपके जीवन में कोई समस्या नहीं है तो समझ लें आप ग़लत रास्ते पर हैं। ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि जब सारी समस्याएं ख़त्म हो जाएंगी तब ही कोई नई शुरुआत करेंगे, पर ऐसा कभी होने वाला नहीं। ओशो कहते हैं कि समस्या एक स्थिति है,उसके कारणों को समझना है। न तो उससे लड़ना है और ना ही उससे भागना है वरन उसे समझकर उसके साथ ही आगे बढ़ना है। एम एस उवाच शो पर आप सुन रहे हैं प्रेरणादायक कहानियाँ शृंखला, मनोज श्रीवास्तव के साथ। आज की कहानी है समस्याएं और हमारा जीवन।

तकनीकी विवरण
GUID
097947541c01858bee1dff49846cd80eacf385f35bfe0608c06963666f418f28
2021-02-17 00:04:38 सुनो
जीवन का मोल

आमतौर पर हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसा पल आता है, जब हमारा ख़ुद पर से विश्वास उठ जाता है, हमें लगने लगता है कि हमारे जीवन की कोई क़ीमत ही नहीं। हम सोचने लग जाते हैं कि हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता है? लेकिन ऐसे समय में हमें एक प्रेरणा(Motivation) की ज़रूरत होती है, एक गुरू(Mentor) की ज़रूरत होती है जो हमें हमारी क़ीमत(Value) का ज्ञान कराए। "हम अपने आप को कैसे आँकते हैं,, क्या हम वो हैं जो राय दूसरे हमारे बारे में बनाते हैं,, आपका जीवन अमूल्य है, आपके जीवन का कोई मोल नहीं लगा सकता, आप वो कर सकते हैं, जो आप अपने बारे में सोचते हैं, कभी भी दूसरों की नकारात्मक राय से अपने आप को कम मत आँकिये।"

तकनीकी विवरण
GUID
d3846c8656166e60e7fc811a758399688125b92f5b11ea3b03e42d26fdce626e
2021-02-15 00:05:11 सुनो

Manoj Shrivastava से अधिक

इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।

पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।