पॉडकास्ट विवरण
इतिहास
NDTV
विवरण
इतिहास ज्ञान का अथाह सागर है जिसमें गोते लगाने पर ऐसे-ऐसे मोती मिलते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं. इस सागर की गहराइयों में ऐसे किस्से भरे पड़े हैं जो चीजों को देखने के आपके नजरिए को बदल सकती हैं. आपको पता चलता है कि हम सबका मिला-जुला अतीत कैसा था, हम किन-किन पड़ावों से गुजरते हुए यहां तक पहुंचे हैं. NDTV इतिहास की इस पेशकश में हम आपको उन चीजों से मिलवाएंगे जो कम चर्चित रही हैं लेकिन उनका प्रभाव काफी ज्यादा है. इसमें वे किस्से होंगे जिन्हें आम तौर पर कम पढ़ा-सुना गया है.
विवरण
नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड
13 एपिसोड उपलब्ध हैं · 2 का पेज 2
| एपिसोड और सामग्री | दिनांक | अवधि | सुनो |
|---|---|---|---|
|
History of Charan Singh: जब PM चरण सिंह से मांगी रिश्वत, सब पर गिरी गाज!
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह (Bharat Ratna Chaudhary Charan Singh) बेहद कम समय के लिए PM रहे लेकिन अपने पूरे सियासी जीवन में उनके फैसले हमेशा किसानों को आगे बढ़ाते रहे. किसानों का दर्द जानने के लिए वे एक बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) रहते हुए भी एक पुलिस थाने में वेष बदलकर पहुंच गए थे. वहां उन्हें रिश्वत भी देनी पड़ी. लेकिन जब भेद खुला तो क्या हुआ? क्या है चौधरी साहब की जिंदगी के दिलचस्प वाक्ये...जानिए NDTV इतिहास की इस पेशकश में तकनीकी विवरण
|
2024-02-19 | 5:23 | सुनो |
|
बिहार भवन का वो 'कांड', जिससे पड़ी लालू-नीतीश में पहली बार दरार
Nitish Kumar History: नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल कर बीजेपी के साथ आ गए हैं (Bihar Politics). जिससे एक तो INDIA गठबंधन को भारी झटका लगा है दूसरे बिहार के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की उम्मीदों पर भी पानी फिरा है. ऐसा नहीं है कि नीतीश ने पहली बार लालू यादव से अपनी दोस्ती तोड़ी है. एक वक्त था जब इन दोनों की दोस्ती मिसाल थी. हालत ये थी कि लोग नीतीश को लालू यादव का चाणक्य कहते हैं. चाहे छात्र संघ चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो या फिर लालू का पहली बार मुख्यमंत्री बनना. सभी मोर्चे पर नीतीश उनके साथ थे...ऐसे में सवाल उठता है कि जय-वीरू की ये जोड़ी पहली बार कब टूटी? तकनीकी विवरण
|
2024-02-19 | 6:24 | सुनो |
|
Ayatollah Khumaini life story: खुमैनी को कहा था 'हिंदुस्तानी मुल्ला' और छिन गई बादशाहत
मिडिल ईस्ट के अहम देश ईरान और पाकिस्तान (Iran and Pakistan)के बीच तनाव पसरा हुआ है. भारत के साथ ईरान के संबंध सदियों पुराने हैं. एक दिलचस्प बात ये है कि ईरान के सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह रूहुल्लाह ख़ुमैनी (Ayatollah Ruhollah Khomeini) का भारत से गहरा नाता है. उनके दादा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (barabanki)के एक छोटे से गांव के रहने वाले थे. NDTV इतिहास की इस पेशकश में जानिए खुमैनी परिवार कैसे पहुंचा ईरान और कैसे न सिर्फ ईरान की दशा-दिशा बदल दी बल्कि वहां का सबसे ताकतवर नेता बन गए. तकनीकी विवरण
|
2024-02-19 | 5:31 | सुनो |
NDTV से अधिक
इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
समान पॉडकास्ट
पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।