पॉडकास्ट विवरण
कल थी काशी, आज है बनारस
Banarasi/singh
विवरण
यह पाडकाॅस्ट उन कहानियों और घटनाओं के बारे में आपको बताएगा जिसे आपने कभी सुना नहीं और अगर सुना है तो ऐसे नहीं जैसे बनारसी सिंह सुनाने जा रही. बनारस मेरी जन्म भूमि है. महादेव मेरे आराध्य. इसलिए बनारस की कहानियाँ और बातें मेरे लिए प्रार्थना के समान है. यकीन मानिए ये कहानियाँ आपकी जिंदगी बदल सकती हैं. क्योंकि बनारस पर बाबा का आशीर्वाद है. माता अन्नपूर्णा की करुणा है. यहाँ कोई भूखा नहीं सोता. यहाँ हर कण में शिव हैं. हर हर महादेव. इस यात्रा में आप सब भी जुड़े और कुछ आनंद प्राप्त कर सकें, यही मेरी अभिलाषा है. आइये और सुनिए हमारे शहर बनारस को एक बनारसी की जुबानी.... चली कहानी.. पहली कहानी ह
विवरण
नवीनतम पॉडकास्ट एपिसोड
73 एपिसोड उपलब्ध हैं · 8 का पेज 7
| एपिसोड और सामग्री | दिनांक | अवधि | सुनो |
|---|---|---|---|
|
मसान महाश्मशान में क्यों खेलते हैं होली काशी में....
रंगभरी एकादशी 24 मार्च को थी. उस दिन से मथुरा और काशी में होली का पर्व शुरू हो जाता है. पर दोस्तों काशी की होली बृन्दावन की होली से अलग होती है. यू कहें कि सारी दुनिया में जिस भी प्रकार की होली मनायी जाती है उसकी जड़े भारत से जुड़ी है. सबसे अद्भुत होली पूरे संसार में काशी में मनाया जाता है. सबसे निराले ईश्वर महादेव की प्रिय नगरी काशी में मसान की होली होती है सदियों से. यहाँ देवी पार्वती को गौना करा कर लाये बाबा भोले रंग भरी एकादशी को महाश्मशान काशी के हरिश्चंद्र घाट पर अपने गणों के साथ भस्म की होली खेलते हैं. चिता की राख या भस्म में रमे रहने वाले भूतनाथ भगवान आज के दिन काशी वासियों से मसान में होरी खेल ते हैं. सारी काशी में आज से ही पांच दिवसीय होली पर्व आरम्भ हो जाता है. इससे जुड़ी कहानी इस पॉडकास्ट में आप सुन सकते हैं. तकनीकी विवरण
|
2021-03-26 | 00:11:45 | सुनो |
|
Kahani of river ganga ... मोक्षदायिनी गंगा की धरती आगमन- भागीरथी का तप
नमस्कार मित्रों, कहानियों की एक खेप आप तक आ चुकी है. आज की कहानी काशी की जीवनधारा पतित तपावनी और मोक्ष दायिनी नदी श्री गंगा की. काशी की दिव्यता और बड़ जाती है जब वो गंगा से जुड़ जाती है. गंगा जी बहन हैं पार्वती की. और शिव के जटा में उनका वास है. वो श्री हरि विष्णु के चरणों से उत्पन्न हुई हैं. धरती पर पाप और पापियों के नाश और कल्याण के लिए. धरती पर उनको भागीरथी ले आये. गंगा जब से धरती पर आयी है मनुष्यों के पाप को हरा है और जीवन दान दिया है. राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मोक्ष देने के लिए धरती पर आयी गंगा की एक धारा सदासरवदा से गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक सबका कल्याण करती हैं. गंगा माँ है. वो अपने बच्चों का पालन और पोषण करती हैं. हर हर गंगे. हर हर महादेव. तकनीकी विवरण
|
2021-03-20 | 00:11:08 | सुनो |
|
काशी को आनंद कानन नाम se क्यों बुलाया जाता है? जानिए इस episodes se
आनंद क्या है. हंसना, मुस्कुराना या पार्क में जोर जोर से हंसने का प्रयास तो बिल्कुल नहीं. फिर क्या है यह आनंद कहाँ मिलेगा. यह मिले गा आप के अंदर. जब भी आप स्वयं से संतुष्ट होंगे, स्वयं को जानने की यात्रा पर निकलेंगे. आनंद एक सि्थती एक दशा है. जिसे पाने के लिए भ्रम और अंहकार का त्याग करना पड़ता है. अपने अंदर स्थित आत्मा से साक्षात्कार करना पड़ता है. विकारों को त्याग कर गुरु को खोजना पड़ता है. योग और ध्यान को साधना पड़ता है. बंद पडे़ दिमाग को पूराने अनुभव को निकाल कर नये अनुभव से सजाना होता है. आंख को या यूँ कहें पंच इंद्रियों को साध कर उन पर नियंत्रण कर सरल और सत्य को जानने का प्रयास आरंभ करने मात्र से यह आनंद अनुभव होने लगता है. बहुत कठिन लग रहा है ना... फिर बस छुट्टी लो और काशी चले जाओ. गंगा के किनारे बैठो सबह शाम मौन होकर सब कुछ देखो... बस देखो, सुनो और जीवो.. अपने अंदर की आवाज को सुनो... तकनीकी विवरण
|
2021-03-12 | 00:10:06 | सुनो |
|
मणिकर्णिका नाम की महिमा, मोक्ष का मार्ग बताया शंकर भगवान ने नारायण को
श्री हरि की उत्पत्ति करके, उनको वेद ज्ञान सौंप कर, आनंद कानन में शिवा संग विहार पर चले गये महादेव. श्रेष्ठ की आज्ञा शिरोधार्य कर हरि पचास सहस्त्र वर्षों की तपस्या में लीन हो गये. जब तप बल से उनका शरीर सूख कर जलने लगा और उसके ताप से सृष्टि व्याकुल होने लगी तब दिव्य नेत्रों से इस घटना को देख कर महादेव ने नारायण से तप को रोकने का आग्रह किया. और चक्र परिष्करण कुंड को मणिकर्णिका नाम देकर उस जलाशय के और मणिकर्णिका स्थल के महत्व को बताया शिव शंभू ने. जो स्कंद पुराण में काशी खंड में वर्णित है. आगे किसी और नाम और रहस्य से उठेगा पर्दा सुनते रहिये और सुनाते रहिये... कहानी सुनाना यह परंपरा है हमारी. यह भावी पीढ़ी की धरोहर है उनके लिए हर तरह से सहेज के रखना है इस सत्य को. शिव, काशी और तीनों लोकों की कथा कथा नहीं सत्य है भारत वर्ष का. हर हर महादेव... तकनीकी विवरण
|
2021-03-12 | 00:11:41 | सुनो |
|
काशी के अन्य नाम आनन्द वन की कहानी...
शिवोऽहम् दोस्तों, आज की कहानी है बहुत छोटी क्यों कि आज आप और मैं बहुत व्यस्त हैं. अरे भाई घर में विवाह हो तो काम होते हैं, न. किसका विवाह. अरे बाबा भोले नाथ और गौरी माँ का. तो जल्दी और थोड़े में समझ लिजीए कि प्रलय के समय परम ब्रह्म से उत्पन्न शिव स्वयं को जानने की यात्रा में अपने विग्रह से प्रकृति रुपी शिवा को रचते हैं. और उनके साथ विहार करने के लिए एक भूमि का निर्माण करते हैं. जब वहाँ बसते हैं तो वहाँ के जीवन से वहाँ की शान्ति से इतना प्रेम हो जाता है वही सदा के लिए रह जाते हैं. उस धरा का नाम काशी है. जो भोले बाबा और शिवा के प्रेम और करुणा से कभी विमुक्त नहीं हुआ. इसलिए यह अविमुक्त क्षेत्र कहलाया. यह कथा श्रुति पर आधारित है. श्री हरि विष्णु ने अपने गणों को यह कथा सुनायीं है. इस सत्य को हर कोई नहीं जान सकता. केवल वही इसे जानने के योग्य हैं जो शिवा और शिव को मानते हैं. उनको जानते हैं. उनको तकनीकी विवरण
|
2021-03-11 | 00:09:40 | सुनो |
|
काशी जो अविमुक्त क्षेत्र है- जाने क्या कहता है स्कंद पुराण
काशी कभी भी नष्ट नहीं होगी ऐसा कभी आपने भी सुना है. इसी तथ्य को स्पष्ट करने के लिए... यह कथा रुपी कहानी आपके लिए लायी हूँ. सुनिए. अगर लिंक नहीं खुल रहा तो अपने फोन में एंकर एप्प डाउनलोड किजीए. उसमें जाकर बनारसी सिंह की काशी के बनारस बनने की यात्रा की 1000 कहानियाँ सर्च करिये आपको मेरा पोडकास्ट मिल जाएगा. खुद भी सुनिए और औरों को भी बतायी ये. कहानी सुनाने की परम्परा को बचाना भी है और आगे की पीढ़ी को बताना भी है. कि मोबाइल और टीवी से परे भी एक दुनिया थी. जहाँ एक गाँव परिवार हुआ करता था.... तकनीकी विवरण
|
2021-03-10 | 00:15:00 | सुनो |
|
Shankar bane aadi guru shankara charya, mila chandal rupi shiv se gyan...
In this episode you know about kashi impact on general people. Once Shankar as guru roaming in kashi after ganga snan. Early morning he met a chandal. Guru get angry and scoled that chandal. Why you roaming so early. You spoil my day. Get away from my way. Chandal smile and discuss with guru Shankar about moral and gyan and knowledge. Guru was shocked after some time he realized that chandal is holy god shiv. The father of kashi and mahadev of all lords. Supream power of distruction Lord shiv gave gyan in chandal costum to guru Shankar after that guru Shankar become aadi guru shankra acharya. There is one more story you listen in this episode that about a widow lady discussion with aadi guru. Please listen and motivate me as communicator of lord shiva. Har har mahadev. I m just a small dev तकनीकी विवरण
|
2021-03-05 | 00:09:29 | सुनो |
|
देव दीपावली और भगवान शिव के त्रिपुरारि नाम में है ये sambandh
नमस्कार दोस्तों, कार्तिक पूर्णिमा की बहुत बधाई. आज की कहानी है शिव जी के त्रिपुरारी नाम पड़ने की. शिव जी ने तारकासुर के तीन पुत्रों त्रिपुरासुर का दिव्य रथ और बाण से अंत किया और देवों को उनके लोक लौटाए. सब ने शिव का गुण गान किया पुरी काशी को दियों से सजाया. तब से ही कार्तिक पूर्णिमा को काशी में देव दिपावली का पर्व मनाया जा रहा. इसकी इतनी महिमा है की दूर विदेशों से सैलानियों को काशी खींच लाती है. तकनीकी विवरण
|
2020-12-01 | 00:09:13 | सुनो |
|
Kashi ka शक्ति केंद्र अन्नपूर्णा mandir
इस बार की कहानी या लोककथा को प्रत्यक्ष रुप से आप महसूस भी कर सकते हैं. पर इसको अनुभव करने के लिए अब आपको अगले वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी यानि तेरस तक इंतजार करना होगा. क्योंकि हर वर्ष धनतेरस को ही देवी अन्नपूर्णा के मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए पांच दिन के लिए खुलते हैं. तभी से काशी में दिपोत्सव भी शुरू हो जाता है जो अन्न कूट तक चलता है. इस दौरान भक्तों को अन्ना धन का प्रसाद भी मिलता है. जिसे पाकर भक्त का जीवन और परिवार समृद्ध हो जाता है. लाखों की संख्या में लोग देश दुनिया से काशी आते हैं और माता अन्नपूर्णा के स्वर्णिम प्रतिमा के दर्शन करते हैं. इस सनातन परंपरा से जुड़ी एक कहानी है. स्कंध पुराण में वर्णित हैं कि जब देवी पार्वती ने काशी में शिव जी के साथ गृहस्थी शुरू किया. तब काशी महाश्मशान के रुप में जानी जाती थी. आम गृहणी की तरह देवी को भी अपने घर 🏡 यानि काशी के श्मशान तकनीकी विवरण
|
2020-11-16 | 00:10:32 | सुनो |
|
भगवान राम की काशी की यात्रा? जानिए क्या था इसमे खास!
हर हर महादेव साथियों, आप का बहुत बहुत स्वागत है काशी के बनारस बनने की यात्रा में... यह यात्रा इतिहास से भी पूरानी है. इस यात्रा में सतयुग, त्रेता युग, द्वापरयुग और कलयुग से जुड़ी अनगिनत कहानियाँ और घटनाएँ हैं जो हमारे जानने और विचार करने के लिए जरुरी हैं. इस पंचकोसी यात्रा की पहली कहानी जो मुझे मिली वो श्री राम और सीता जी की है. रावण वध के बाद राम जी अयोध्या आये तब अपने पिता को श्रवण कुमार के माता- पिता द्वारा दिए गये श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए चारों भाई और सीता जी काशी की पंचकोसी यात्रा पर आये थे. यहाँ रामेश्वर मंदिर में उनके द्वारा स्थापित शिव लिंग भी है. दुसरी कहानी द्वापर युग की है, महाभारत काल में जब पांडव अज्ञात वास में थे तब उन्होंने भी काशी की पंचकोसी यात्रा की. काशी विश्वनाथ से विजय की कामना की. शिव पुर के पांडव मंदिर में द्रौपदी जलकुंड है. जो प्रमाणित करता है कि पांडव इस स्थान तकनीकी विवरण
|
2020-11-11 | 00:12:59 | सुनो |
Banarasi/singh से अधिक
इस निर्माता का कोई अन्य प्रकाशित पॉडकास्ट वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।
समान पॉडकास्ट
पॉडकास्ट डेटा और कलाकृति उनके रचनाकारों और प्रकाशकों की है। यह साइट केवल निर्देशिका डेटा और स्रोत लिंक प्रदान करती है।